यूक्रेन, कीव पर रात भर हुआ बड़ा हमला
रोबर्टा बार्बी
कीव, बुधवार 05 अगस्त 2026 (वाटिकन न्यूज) : ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ किए गए रूसी हमलों की एक लंबी रात अभी-अभी कीव और पूरे क्षेत्र में बीती है, जिसमें कम से कम 15 पीड़ित और 51 घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ बहुत गंभीर हैं। स्थानीय समयानुसार आधी रात के तुरंत बाद, शहर में 7 अलग-अलग इलाकों में लगभग दस विस्फोट सुने गए, जिससे गोदामों, रसद बुनियादी ढांचों और आवासीय भवनों में बड़े पैमाने पर आग लग गई। एक इमारत के मलबे से दो लोगों को जिंदा निकाला गया और कई इलाकों में बचाव अभियान अभी भी जारी है।
ज़ापोरिज्जिया बाल अस्पताल में भी हमले
ओडेसा में तीन जहाज़ों को भी क्षति हुई, जबकि रूस के तुला शहर में, यूक्रेन के एक हमले में एक ऊंचे वाइल्डबेरी गोदाम को निशाना बनाया गया। कल रात, मॉस्को ने ज़ापोरिज्जिया क्षेत्रीय बाल अस्पताल पर हमला किया, जहाँ खुशकिस्मती से मरीज़ और स्टाफ़ पहले ही सुरक्षित जगह पर भाग चुके थे और किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है।
ज़ेलेंस्की: मॉस्को हर महीने 30,000 सैनिक खो रहा है
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कल शाम युद्ध के आखिरी हफ़्तों के रिपोर्ट से डेटा जारी किया, जिसे सुरक्षा सेवा और रक्षा मंत्रालय ने इकट्ठा किया था: रिपोर्ट के मुताबिक, मॉस्को में हर महीने 30,000 सैनिकों की जान जा रही है, जिसमें गंभीर रूप से घायल सैनिक भी शामिल हैं।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.