खोज

काम्पी फ्लेग्रेई: 150 परिवार बेघर हुए, सभी पॉज़ुओली से काम्पी फ्लेग्रेई: 150 परिवार बेघर हुए, सभी पॉज़ुओली से  (ANSA)

इटली, काम्पी फ्लेग्रेई में भूकंप, 21 घायल और बीस से ज़्यादा परिवारों को निकाला गया

इटली के काम्पी फ़्लेग्रेई क्षेत्र में शाम 7:46 बजे 4.7 मैग्नीट्यूड वाला यह भूकंप, ब्रैडिसिज़्म के मौजूदा दौर की शुरुआत के बाद से सबसे तेज़ है और इसे कैम्पेनिया की राजधानी और प्रांत की कई नगर पालिकाओं में साफ़ महसूस किया गया। नागर सुरक्षा विभाग के ताज़ा अपडेट के मुताबिक, 21 लोग घायल हुए, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाईस परिवारों को अपने घर खाली करने पड़े।

वाटिकन न्यूज

नेपल्स, शनिवार 01 अगस्त 2026 : यह पिछले चालीस वर्षों में इटली के काम्पी फ़्लेग्रेई क्षेत्र में दर्ज किया गया सबसे तेज़ भूकंप है। कल रात 7.46 बजे काम्पी फ्लेग्रेई क्षेत्र में आए 4.7 तीव्रता का भूकंप को पूरे नेपल्स और प्रांत के अधिकांश हिस्सों में स्पष्ट रूप से महसूस किया गया, जिससे तीव्र भय का माहौल पैदा हो गया और हजारों लोगों को सड़कों पर उतरना पड़ा।

दूसरा झटका रात 10:00 बजे के कुछ देर बाद

राजधानी के कई इलाकों में ब्लैकआउट, इंटरनेट बंद, लिफ्ट बंद और मलबा गिरने की घटनाएं हुईं, जबकि अग्निशामन के पास मदद हेतु दर्जनों कॉल आए, जिसमें एक मंजिल गिरने और टूटी हुई इमारतों की जांच के लिए कॉल शामिल थे। रात 10:00 बजे के कुछ देर बाद, 3.8 मैग्नीट्यूड का एक नया झटका आया, जिसे लोगों ने साफ महसूस किया, जिससे चिंता बढ़ गई।

घायल और निकाले गए लोग

नागर सुरक्षा विभाग के नवीनतम अपडेट के मुताबिक, 21 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंजीनियरों ने 22 परिवारों को निकालने का आदेश दिया है, जबकि मकानों और चट्टानी ढलानों की मजबूती का मूल्यांकन जारी है। पॉज़्ज़ुओली में रिसेप्शन सेंटर चालू कर दिए गए हैं, पैलाट्रिनकॉन में 185 बेड लगाए गए हैं और बाहर फंसे लोगों को पानी और ज़रूरी चीज़ें बांटी जा रही हैं। प्रीफेक्चर में बना राहत समन्वय सेंटर, नागर सुरक्षा विभाग और वेसुवियस वेधशाला के साथ मिलकर भूकंप के झटकों के बढ़ने पर नज़र रख रहा है। पॉज़्ज़ुओली का पोर्ट अभी भी बंद है, जिससे गर्मियों के महीनों में पर्यटन सेक्टर में गंभीर रुकावट आ सकती है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.

01 अगस्त 2026, 15:43