खोज

सन्त इजिदियो द्वारा आयोजित प्रीति भोज का एक दृश्य सन्त इजिदियो द्वारा आयोजित प्रीति भोज का एक दृश्य  

सन्त इजिदियो समुदाय का एकात्मता महोत्सव

रोम स्थित सन्त इजिदियो समुदाय ने युद्ध और संघर्षों से घिरे विश्व में, बेघर लोगों, शरणार्थियों एवं वयोवृद्धों के लिये 15 अगस्त को पारम्परिक मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था की है।

वाटिकन सिटी

रोम, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 (रेई, वाटिकन रेडियो): इटली के कई शहरों में, रोम स्थित सन्त इजिदियो समुदाय ने युद्ध और संघर्षों से घिरे विश्व में, बेघर लोगों, शरणार्थियों एवं वयोवृद्धों के लिये 15 अगस्त को माँ मरियम के स्वर्गोत्थान महापर्व के दिन पारम्परिक मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था की है।  

लोकोपकारी समुदाय की विज्ञप्ति    

संत इजिदियो लोकोपकारी समुदाय के लिए 15 अगस्त के दिन कई ऐसी पहलें शुरु की गई हैं जो इन दिनों के अकेलेपन और असहनीय गर्मी सहनेवालों तथा निर्धनों, बेघर लोगों और सबसे कमज़ोर लोगों पर ज़्यादा ध्यान देने की अपील करेंगी। सन्त इजिदियो समुदाय की विज्ञप्ति के अनुसार, ऐसे विश्व में जहाँ सबसे कमज़ोर लोगों को नज़रअंदाज़ करने का खतरा बना हुआ है, ये पहलें युद्ध और संघर्ष के समय में शांति और एकजुटता के संदेश को प्रोत्साहन देंगी।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.

14 अगस्त 2026, 11:34