इटली के शहरों में फेर्रोगोस्तो की एकता
वाटिकन सिटी
अगामी 15 अगस्त को, करुणा के कार्य में संलग्न संत एजिदियो समुदाय के द्वारा विभन्न तबके के लोगों के लिए समारोह का आयोजन किया जायेगा।
संत एजिदियो समुदाय ने फेर्रोगोस्तो के लिए अपने सेवा के कार्यों की रूप रेखा तैयार कर ली है जिनमें अकेलेपन और असहनीय गर्मी की मार झेल रहे लोगों के संग, गरीबों और सबसे कमज़ोर लोगों पर अधिक ध्यान देने की बात और अपील शामिल है।
यह रोम के शहर से स्वयंसेवी समुदाय के द्वारा शांति और एकजुटता का संदेश दुनिया के लिए प्रसारित करना है, एक ऐसे समय में जब दुनिया अपने को युद्ध और संघर्ष जूझती पाती है।
इस संदर्भ में संत एजिदियो समुदाय ने रोम और इटली के दूसरे शहरों में कई मिलन और भोज का अयोजन किया है जिसमें पारंपरिक तरबूज महोत्व शामिल है। यह उन लोगों को ध्यान में रख कर आयोजित किया गया है जो लम्बे समय तक एक रहते हैं- अकेले रहने वाले बुज़ुर्ग, बेघर और प्रवासीगण जिनमें से कुछेक मानवीय सहायता प्रलायन मार्ग से आये और अब पूरी तरह से दूसरे के संग घुल-मिल गए हैं। उनमें से कई लोग खाना भी बनाएंगे और परोसेंगे, जिनमें कुछ अफ़गान भी शामिल हैं, जो आज से ठीक पांच साल पहले 15 अगस्त, 2021 को काबुल से प्रलायन किया था।
इटली के रोम शहम में, फेर्रागोस्तो का मुख्य कार्य शानिवार का लंच होगा, जिसकी शुरूआत 12 बजे विया दोनदोलो 10 में होगी। “फेर्रगोस्तो की एकता” को समारोह विभिन्न स्थानों में मनाया जायेगा जिसकी शरूआत संत एजिदियो समुदाय द्वारा बुजुर्गों, विशेष योग्यता वाले व्यक्ति और आश्रयहीनों के लिए की गई है।
इस आयोजन के तहत, रेबिबिया के नर-नारी कैदखाने, रेजिना चेली और कास्ल देल मारमो के युवा कैदियों के लिए भी 15 अगस्त को खरबूज पार्टी का आयोजन रखा गया है, जिसकी शुरूआत 10 बजे होगी।
विदित हो कि एकता और मिलन की पार्टियां, दोपहर का भोजन और दूसरे अन्य एकता के कार्यक्रम केवल रोम में ही नहीं, बल्कि जेनोवा, मिलान, पादुआ, नेपल्स और इटली के दूसरे शहरों में आयोजित किये जायेंगे।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.