वेनेज़ूएला में भूकम्प के एक माह बाद भी मलबे में दबे लोगों की खोज जारी वेनेज़ूएला में भूकम्प के एक माह बाद भी मलबे में दबे लोगों की खोज जारी   (ANSA) #SistersProject

वेनेज़ूएला में भूकम्प पीड़ित बच्चों की शिक्षा

वेनेज़ूएला में आये भीषण भूकम्प के एक माह बाद राहत कार्य जारी हैं। इनमें नाज़रेथ परिवार की मिशनरी धर्मबहनें कादिस अन्तराष्ट्रीय संगठन के सहयोग से विस्थापित बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रही हैं।

वाटिकन सिटी

काराकास, शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 (वाटिकन न्यूज़): वेनेज़ूएला में आये भीषण भूकम्प के एक माह बाद लोगों की प्राथमिक आश्यकताओं के बीच राहत कार्य जारी हैं। इनमें नाज़रेथ परिवार की मिशनरी धर्मबहनें कादिस अन्तराष्ट्रीय संगठन के सहयोग से विस्थापित बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रही हैं।

पुनर्निर्माण के लिये शिक्षा महत्वपूर्ण

आपातकालीन सहायता के साथ-साथ, नाज़रेथ परिवार की मिशनरी धर्मबहनें कादिस अन्तराष्ट्रीय संगठन के सहयोग से शिक्षा तक पहुँच को फिर से शुरू करना चाहती हैं, जो पुनर्निर्माण के लिये एक अत्यन्त आवश्यक कदम है। भूकंप से 400 से अधिक स्कूली इमारतों को क्षति पहुँची है, जिससे पहले से ही मुश्किल सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों जीवन यापन कर रहे हज़ारों बच्चों की पढ़ाई में रुकावट आई है।

मिशनरी धर्मबहनों का संकल्प

चुनौतियों के बावजूद, धर्मबहनें इस सितंबर में काराकास में अपने स्कूल को फिर से खोलने की तैयारी कर रही हैं, जबकि देश के उत्तर-पश्चिम और केन्द्र में क्षतिग्रस्त स्कूलों की मरम्मत की कोशिशें जारी हैं। धर्मबहनें इस बात के प्रति दृढ़ संकल्प हैं कि आपदा प्रभावित बच्चों की शिक्षा होती रहे।

काथलिक न्यूज़ सर्विस फीदेस के अनुसार, धर्मबहनें स्कूलों को डबल-शिफ्ट शेड्यूल पर चलाने की योजना बना रही हैं ताकि अधिक से अधिक बच्चों को पढ़ने का मौका मिल सके तथा जीर्णोंद्धार एवं पुनर्निर्माण कार्यों से पहले ही बच्चों की पढ़ाई शुरु की जा सके।

भूकम्प से हुई तबाही

प्रकाशित आँकड़ों के मुताबिक, 24 जून 2026 को वेनेज़ूएला के उत्तर-पूर्व एवं केन्द्रीय इलाकों में  आए भूकंप में कम से कम 5, 346 लोगों की जान चली गई और 16,740 लोग घायल हुए हैं। 16,300 से अधिक लोगों के घर पूरी तरह से तबाह हो गए हैं, जबकि अनेक घर रहने लायक नहीं रह गये हैं। 23,000 से अधिक लोग अभी भी अस्थायी शरणस्थलों में जीवन यापन कर रहे हैं।  संयुक्त राष्ट्र संघीय एजेन्सियों का अनुमान है कि मलबे के नीचे अभी भी लगभग 50,000 लोग लापता हो सकते हैं।  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.

24 जुलाई 2026, 11:17