पोप लियो ने बिशप अल्बर्ट हेमरोम को गुवाहाट का सहायक महाधर्माध्यक्ष नियुक्त किया
सिस्टर उषा मनोरमा तिरकी, डीएसए
वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 16 जुलाई 26 (रेई) : गुवाहाटी महाधर्मप्रांत के नवनियुक्त सहायक महाधर्माध्यक्ष अल्बर्ट हेमरोम का जन्म 27 फरवरी 1969 को असम के तिनसुकिया जिले स्थित कोनापाथर गांव में हुआ था। उन्होंने डिब्रूगढ़ के संत जोसेफ माइनर सेमिनरी में शुरुआती प्रशिक्षण प्राप्त की और शिलांग के ओरिएंस ईशशास्त्रीय कॉलेज में दर्शनशास्त्र और ईशशास्त्र की पढ़ाई की। उनका पुरोहिताभिषेक 25 अप्रैल 1999 को डिब्रूगढ़ धर्मप्रांत में हुआ।
अपने पुरोहिताभिषेक के बाद, माननीय हेमरोम ने डिब्रूगढ़ धर्मप्रांत में कई प्रेरितिक और शैक्षणिक पदों पर सेवाएँ कीं। उन्होंने संत फ्राँसिस असीसी चर्च, राजाबारी (1999–2001) में सहायक पल्ली पुरोहित के तौर पर अपनी प्रेरिताई की शुरूआत की और बाद में संत जोसेफ माइनर सेमिनरी, डिब्रूगढ़ (2003–2006) के प्रीफेक्ट के रूप में सेवा दी। 2006 से 2011 तक, वे संत फ्राँसिस असीसी चर्च, राजाबारी के पल्ली पुरोहित रहे।
अपनी डॉक्टरेट की पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्होंने धर्मप्रांत की कई प्रमुख जिम्मेदारियाँ निभाईं, जिनमें धर्मप्रांत के अधिकरण के न्यायिक विकर, संत जोसेफ माइनर सेमिनरी के रेक्टर, पुरोहित सलाहकार समिति के सदस्य, लोकधर्मी और परिवार कमीशन के सचिव, बुलाहट प्रतिपालक और ओरिएंस थियोलॉजिकल कॉलेज, शिलांग (2014-2018) में कैनन लॉ के प्रोफेसर शामिल हैं।
सहायक महाधर्माध्यक्ष हेमरोम ने सेंट पीटर्स पोंटिफिकल इंस्टीट्यूट, बेंगलुरु (2001–2003) से कैनन लॉ में लाईसेंसिएट और रोम के पोंटिफिकल लातेरन यूनिवर्सिटी, (2011–2014) से कैनन लॉ में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की है।
2 दिसंबर 2018 को, पोप फ्राँसिस ने उन्हें डिब्रूगढ़ का सहायक धर्माध्यक्ष नियुक्त किया था। 24 फरवरी 2019 को उनका पावन धर्माध्यक्षीय अभिषेक सम्पन्न हुआ और 15 फरवरी 2021 को वे डिब्रूगढ़ के धर्माध्यक्ष बने।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.