बंदूकधारियों ने उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया में छात्रों का अपहरण किया बंदूकधारियों ने उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया में छात्रों का अपहरण किया 

उत्तरी नाइजीरिया में हमले के बाद 37 छात्र लापता

यह हमला सोमवार सुबह हुआ जब छात्र अपनी वार्षिक परीक्षा दे रहे थे। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, 25 लड़कियों, 11 लड़कों और एक कर्मचारी का अपहरण कर लिया गया, जबकि स्कूल के वाइस प्रिंसिपल समेत आठ और लोगों को छोड़ दिया गया। किसी भी ग्रुप ने हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन शक इस्लामिक स्टेट इन वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस (आईएसड्ब्ल्यूएपी) के जिहादियों पर है, जो बोको हराम के साथ इस इलाके में सक्रिय हैं।

वाटिकन न्यूज

उतरी नाईजीरिया, बुधवार 01 जुलाई 2026 : नाइजीरिया के उत्तर-पूर्व बोर्नो राज्य के लासा शहर में एक माध्यमिक स्कूल पर हथियारों से लैस हमले के बाद कम से कम 36 छात्र और स्कूल का एक कर्मचारी अभी भी कैद में हैं।

बोर्नो राज्य में हमला

खबर है कि यह हमला सोमवार सुबह हुआ जब छात्र अपनी वार्षिक परीक्षा दे रहे थे। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, 25 लड़कियों, 11 लड़कों और एक कर्मचारी को अपहरण कर लिया गया, जबकि स्कूल के वाइस-प्रिंसिपल समेत आठ और लोगों को छोड़ दिया गया। बोर्नो राज्य के गवर्नर बबागाना ज़ुलुम ने मौके पर एक प्रतिनिधि मंडल को भेजा और अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि वे बंधकों की रिहाई के लिए सुरक्षा बल और समुदाय के नेताओं के साथ काम कर रहे हैं।

अपहरण की घटनायें

किसी भी दल ने हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन शक इस्लामिक स्टेट इन वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस (आईएसड्ब्ल्यूएपी) के जिहादियों पर है, जो बोको हराम के साथ इस इलाके में सक्रिय हैं। उत्तर-पूर्व नाइजीरिया लगभग दो दशकों से जिहादी बगावत का केंद्र रहा है, जिसके कारण हज़ारों लोग इसके शिकार हुए हैं और लाखों लोग बेघर हो गए हैं। छात्रों का अपहरण हथियारबंद दलों की सबसे बार-बार होने वाली तरकीबों में से एक बन गई है: 2014 में चिबोक में 270 से ज़्यादा स्कूली लड़कियों के अपहरण के बाद से, जिससे अतरराष्ट्रीय स्तर पर गुस्सा भड़क गया था, दर्जनों स्कूल हमलों में सैकड़ों बच्चों और किशोरों का अपहरण किया गया है। अकेले हाल के हफ़्तों में, बोर्नो राज्य में दर्जनों और छात्रों का अपहरण किया गया है, और मिलिट्री कार्यवाई तेज़ होने के बावजूद, अधिकारी जिहादी खतरे और देश के उत्तरी हिस्सों में हो रही हिंसा को रोकने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.

01 जुलाई 2026, 15:20