खोज

वेनेजुएला के ला ग्वेररा में भूकम्प के कारण ध्वस्त घर वेनेजुएला के ला ग्वेररा में भूकम्प के कारण ध्वस्त घर  (REUTERS)

वेनेजुएला भूकम्प में करीब 4,500 लोगों के मरने की पुष्टी

वेनेजुएला में आये खतरनाक भूकम्प के तीन हफ्ते बाद भी बचाव दल मलबा निकालने का काम जारी रखा है क्योंकि कई लोग अब भी लापता हैं।

वाटिकन न्यूज

वेनेजुएला, मंगलवार, 14 जुलाई 2026 (रेई, रॉयटर) : 24 जून को वेनेजुएला में आए दो भूकंपों में मरनेवालों की संख्या अब बढ़कर 4490 हो गई है।

वेनेजुएला के अधिकारियों ने रविवार देर शाम दक्षिणी अमेरिकी देश में आए खतरनाक भूकंपों पर ताजा अपडेट में कहा कि 16 हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं, जबकि लगभग 18 हजार लोग अब बेघर हो गए हैं।

भूकंप के लगभग तीन हफ्ते बाद भी, कई लोगों का पता नहीं चल पाया है क्योंकि परिवार मलबे में अपने प्रियजनों के शवों को ढूंढ रहे हैं।

अधिकारियों के अनुसार, लगभग 6,500 लोगों को बचाया गया है।

हृदय विदारक

बचाव की कई कोशिशें हृदय विदारक हैं। रॉयटर्स ने ला गुएरा शहर जो इस आपदा का सेंटर था, उसकी एक किशोरी लड़की की कहानी बताई है, जो भूकंप के बाद 24 घंटों तक मलबे के नीचे होश में रही। बचाव करनेवाले उस तक नहीं पहुँच पाए क्योंकि एक खास उपकरण की आवश्यकता थी जो कभी नहीं पहुँचा। उसका शरीर ध्वस्त इमारत के नीचे फँसी रही।

उसकी 17 साल की दोस्त, मारिया ने रॉयटर्स को बताया कि जब भूकंप आया, तब वे दोनों अपने आनेवाले स्नातक की पढ़ाई के लिए एक नृत्य का अभ्यास कर रही थीं। 17 घंटे तक मलबे के नीचे फँसी मारिया को आखिरकार जिंदा बचा लिया गया।

कार्यक्रम की तैयारी हेतु अभ्यास कर रही 10 में से छह को बचा लिया गया है।

इस आपदा के बाद ऐसी ही कई कहानियाँ सामने आई हैं। इस बीच, विदेश से आए अग्निशामक और विशेष राहत दल, जिन्हें शुरुआती आपातकालीन कार्यों के दौरान राहत कार्य में लगाया गया था, अब अपने देश लौट रही हैं।

एक ब्रिटिश अग्निशामक ने BBC को बताया, "हमें पता था कि कुछ लोग जिंदा हैं, लेकिन रास्ते में बहुत सारा मलबा और अवशेष होने की वजह से, हम समय पर वहाँ नहीं पहुँच सके और दुर्भाग्य से... लोग गुजर गए।"

दरियादिली और हिम्मत

ब्रिटिश बचाव दल के एक और सदस्य ने वेनेजुएला के लोगों की इतनी तकलीफ के बावजूद दिखाई गई हिम्मत और दरियादिली के बारे में बताया।

उन्होंने कहा, "उन्होंने अपने घर, दोस्त और परिवार खो दिए हैं, फिर भी उन्होंने हम पर मेहरबानी करने के लिए समय निकाला।"

"वे हमें पानी, मिठाई—जो कुछ भी उनके पास था, दे रहे थे। वे यह सब सिर्फ इसलिए दे रहे थे ताकि हम उन मुश्किल पलों से निकल सकें, यह विस्मयकारी था। उनकी मेहरबानी मेरे लिए बहुत खास थी।"

यूएन की अपील

पिछले हफ्ते, संयुक्त राष्ट्र ने अगले छह महीनों में 1.3 मिलियन लोगों को मानवीय मदद देने के लिए लगभग 300 मिलियन डॉलर की अर्जेंट अपील की।

संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि भूकंप से 6.7 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ, जो वेनेज़ुएला के जीडीपी का लगभग छह प्रतिशत है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.

14 जुलाई 2026, 15:48