विश्व खाद्य अधिकारी : भोजन सहायता अक्सर जीवन या मृत्यु का मामला होता है
वाटिकन न्यूज
मंगलवार, 23 जून 2026 (रेई) : जेमा स्नोडन ने कहा, “यह बहुत जरूरी है कि हम न सिर्फ हमारे काम पर ध्यान खींचें, बल्कि उन परिवारों पर भी ध्यान दें जिनकी हम दुनिया के उन दूर-दराज के इलाकों में सेवा करते हैं जो लड़ाई और जलवायु संकट से प्रभावित हैं।”
सोमवार को रोम में वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम हेडक्वार्टर में पोप लियो 14वें के दौरे के अवसर पर वाटिकन न्यूज़ के साथ एक साक्षात्कर में, जेमा स्नोडन ने संयुक्त राष्ट्र एजेंसी में पोप लियो के दौरे की अहमियत पर बात की।
विश्व खाद्य कार्यक्रम की कार्यकारी निदेशक सिंडी मैक्केन के बुलावे पर, पोप ने कार्यकारी बोर्ड के वार्षिक सत्र में हिस्सा लेनेवालों के साथ-साथ स्टाफ के सदस्यों और उनके परिवारों से भी मुलाकात की।
अपनी बातों में, पोप ने नए सिरे से बहुपक्षीय की मांग की और चेतावनी दी कि, खासकर ऐसे समय में जब झगड़ों को अक्सर लोगों के पोषण से ज़्यादा आसानी से "बढ़ाया" जाता है, खाना, पानी और स्वास्थ्य देखभाल जैसी बुनियादी जरूरतों को कभी भी भू-राजनीतिक हितों के आगे नहीं झुकना चाहिए।
पोप ने दुनिया भर में उनकी महत्वपूर्ण सेवा के लिए स्टाफ को भी धन्यवाद दिया और साथ मिलकर काम करते रहने की इच्छा जताई।
विश्व खाद्य प्रोग्राम के 2026 ग्लोबल आउटलुक के अनुसार, इस साल 318 मिलियन लोगों को भोजन की कमी या उससे भी बुरी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। एजेंसी ने यह भी चेतावनी दी है कि मध्यपूर्व में लड़ाई की वजह से आनेवाले समय में और 45 मिलियन लोग गंभीर भूख की चपेट में आ सकते हैं।
पोप ने 16 अक्टूबर, 2025 को विश्व खाद्य दिवस और संस्था की 80वीं सालगिरह पर संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के हेडक्वार्टर का भी दौरा किया था।
सवाल: विश्व खाद्य प्रोग्राम में पोप लियो 14वें के दौरे की अहमियत को आप कैसे बताएँगे?
पोप लियो का विश्व खाद्य प्रोग्राम का दौरा यहाँ के स्टाफ के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह दुनिया भर में भुखमरी खत्म करने के उनके काम की पहचान है।
और यह न सिर्फ उस काम की ओर, बल्कि उन परिवारों की ओर भी ध्यान खींचने का एक मौका है जिनकी हम लड़ाई-झगड़े और जलवायु संकट से प्रभावित दूर-दराज के इलाकों में सेवा करते हैं।
सवाल: आपको क्या लगता है कि पोप के भाषण से यहां के समुदाय को क्या हिम्मत मिली है?
दुनियाभर में हमारे कई स्टाफ के लिए, यह सुनना बहुत बड़ा प्रोत्साहन रहा है कि उन्होंने उनके काम को पहचाना, और दुनिया की भूख खत्म करने के हमारे साझा लक्ष्य के लिए उनका समर्थन महसूस किया। यह सच में बहुत मायने रखता है।
मुझे पता है कि फील्ड में काम करनेवाले स्टाफ सहित कई लोग दूर से जुड़े। कुछ ने मुलाकात को लाईव देखा, और कुछ तो उनसे सीधे बात भी की। इस प्रकार यह विश्व खाद्य प्रोग्राम के लिए एक अहम पल है, जिसे भुलाया नहीं जाएगा।
सवाल: पोप ने लड़ाई और भूख के बीच के बुरे चक्कर के बारे में बात की। इसे ठोस तरीके से कैसे सुलझाया जा सकता है?
विश्व खाद्य कार्यक्रम में हम अच्छी तरह जानते हैं कि लड़ाई और भूख एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। लड़ाई से भूखमरी लगती है, और भूखमरी बदले में लड़ाई को और बढ़ा सकती है। हम भूखमरी से मुक्त दुनिया तब तक नहीं पा सकेंगे जब तक हम कम लड़ाईवाली दुनिया की ओर नहीं बढ़ेंगे।
इस स्तर पर यह संदेश सुनना और यह जानना कि ऐसे और भी लोग हैं जो यही लक्ष्य रखते हैं, हिम्मत बढ़ाने वाला है।
सवाल: यह बताया गया कि यमन जैसी जगहों पर, मदद करनेवाले अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसे हालात में स्टाफ कैसे टिके रहते हैं, और यह काम पहले से कहीं ज़्यादा जरूरी क्यों है?
हेडक्वार्टर में काम करने से पहले, मैं तीन साल तक दक्षिणी सूडान में था—यह मदद करनेवालों के लिए दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में से एक है, जहाँ इस क्षेत्र में कहीं दूसरी जगह से अधिक मौतें होती हैं।
यह अजीब लग सकता है कि लोग उन हालात में भी बाहर जाते रहते हैं, लेकिन एक बार जब आप समुदाय में होते हैं और देखते हैं कि मदद से क्या फर्क पड़ता है, तो आप समझ जाते हैं कि यह अक्सर जीवन और मौत का मामला होता है।
हाँ, स्टाफ यह जोखिम लेने को तैयार हैं। यह एक कड़वी सच्चाई है, और मुझे उम्मीद है कि भविष्य में यह बदलेगी। लेकिन अंत में, लोग इसी मदद पर निर्भर रहते हैं, और यही मुझे और मेरे कई साथियों को आगे बढ़ाता है।
सवाल: पोप ने कहा कि व्यक्ति की तुलना में लड़ाई को ज्यादा आसानी से "बढ़ाया" जा सकता है, और उन्होंने नए सिरे से बहुपक्षीय की अपील की। उस संदेश का क्या असर हो सकता है?
हमें बहुत उम्मीद है कि यह संदेश उन लोगों तक पहुँचेगा जिनके पास काम करने की ताकत है। हम पहले से ही देख रहे हैं कि बढ़ती जरूरतों के साथ तालमेल बिठाने के लिए मानवीय फंडिंग को कठिनाई हो रही है, और कई मामलों में, मदद में कमी आ रही है।
तो, हमें उम्मीद है कि इससे स्थिति की आवश्यकता को और मजबूत करने में भी मदद मिलेगी और मानवीय जरूरतों को पूरा करने के लिए फंडिंग बढ़ेगी।
सवाल: क्या आपको लगता है कि इस काम में काथलिक कलीसिया के साथ सहयोग मददगार होगा?
बिल्कुल। विश्व खाद्य प्रोग्राम के साथ फील्ड में मेरे अनुभव में, हमने कई कार्यों में काथलिक कलीसिया के साथ मिलकर काम किया है।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.