खोज

स्पेन का कैनरी द्वीप में शरणर्थियों का दल स्पेन का कैनरी द्वीप में शरणर्थियों का दल 

संत पापा लियो के इंतजार में

सेनेगल का एक युवा को 2020 में एक जहाज़ डूबने से बचाया गया था, जिसमें उसने अपने भाई और कई दूसरे लोगों की मौत देखी। ग्रैन कैनारिया के अर्गुइनगुइन तट पर पहुँचने के बाद, एक स्थानीय परिवार ने उसका स्वागत किया और अब वह रसोईया का कार्य करता है। 2023 में, उसने संत पापा फ्रांसिस को एक चिट्ठी लिखकर उन्हें द्वीप आने का न्योता दिया। 11 जून को, वह संत पापा लियो 14वें का स्वागत करेगा, “मैं उनसे कहना चाहूँगा कि वे उन प्रवासियों की और अधिक मदद करें जो सफ़र के दौरान मर जाते हैं।”

वाटिकन सिटी

सेनेगल का प्रवासी युवा संत पापा लियो के भेंट करने का प्रतीक्षा में है जिससे वह उन्हें यह आग्रह कर सकें कि वे प्रवासियों की और अधिक सहायता करें जो पलायन यात्रा के दौरान मर जाते हैं।

ओसेनोउ फॉल, यह उस सेनेगली युवा की कहानी है जिसने लहरों, अंधेरा, समुद्र में मरने वालों को देखा जिसमें उसका अपना भाई भी था। प्रवासन में मौत के कहर से बचाया गया यह युवा अब एक रसोईया का कार्य करता है जिसे संत पापा से मिलने हेतु एक निमंत्रण दिया गया है।

सेनेगल में एक मछुवारे स्वरुप कार्यारत ओसेनोउ जो अब ग्रैन कैनरिया में रहता है, प्रवासन के उपरांत उसने संत पापा फ्रांसिस को एक पत्र लिखा था जिसे पढ़कर वे बहुत भावुक हो गए थे। एक पत्र में, ओसेनोउ ने संत पापा फ्रांसिस को अपनी कहानी सुनाई- मुख्यतः अफ्रीका, अपनी मातृभूमि को छोड़ने और कैनरी द्वीप में नए सिरे से जीवन शुरू करने की कहानी। यह कहानी उन कई प्रविसियों की है जो कुख्यात अटलांटिक रूट से बचकर कैनरी द्वीप के किनारे पहुँच हैं,  जबकि कई दूसरे लोग वहाँ कभी नहीं पहुँच पाए।

संत पापा फ्रांसिस की इच्छा संत पापा लियो ने पूरी की

ओसेनोउ और कई दूसरे युवाओं ने प्रवासियों के संबंध में संत पापा को पत्र लिखा था,  और उन्हें उन जगहों पर आने का आग्रह किया था जहाँ से उन्हें नई ज़िंदगी शुरू करने का मौका मिला है। ओसेनोउ ने अपने पत्र में लिखा था, “ऐसी यात्रा उनके और उनके साथियों के लिए “बहुत सुकून” देगी।”

उनकी कहानियों से प्रभावित होकर, संत पापा फ्रांसिस ने लैम्पदुसा और लेस्बोस के बाद प्रवासन के लिए समर्पित यात्रा के तीसरे पड़ाव में आकेपेलागो की यात्रा करने का निर्णय लिया था जो उनकी बीमारी और बाद में, उनकी मौत की वजह से पूरी नहीं हो पाई।

अब, संत पापा लियो 14वें अपने पूर्वी परमधर्माध्यक्ष की इच्छा पूरी करने वाले हैं जो स्पेन की अपनी प्रेरितिक यात्रा के अंतिम पड़ाव 11 और 12 जून को कैनरी द्वीप का दौरा करेंगे। ओसेनोउ दूसरे प्रवासियों के संग, समुद्र में लापता हुए लोगों के रिश्तेदारों, बचाव दल के सदस्यों के संग पापा का स्वागत करने के लिए वहाँ मौजूद होंगे। यह वही जगह होगी जहाँ छह साल पहले वे ठंड, थकान और प्यास से परेशान होकर पहुंचे थे, घाट पर एक नाले के पास सोए थे, और फिर वहां के लोगों के प्यार से – सबसे बढ़कर मानवीय स्नेह के कारण – उन्हें नई जिन्दगी मिली थी।

सेनेगल पार करना

ओसेनोउ ने वाटिकन मीडिया को बताया, “अगर मैं संत पापा से बात कर पाता, तो सबसे पहले उनसे यह कहता कि वे उन प्रवासियों के लिए और अधिक मदद करें जो रास्ते में मर जाते हैं।” “जो लोग यहाँ आना चाहते थे लेकिन कभी नहीं आ पाए। मेरे भाई की भी सफ़र में मौत हो गई। इस तरह कई और लोगों की भी।”

एक होटल के रसोईया का काम करते हुए आवकाश के दौरान उनसे फ़ोन पर बातें हुई, जहाँ वे खाना पकाने वाले के तौर पर लंबे दिन बिताते हैं। उन्होंने खुशी में अपनी ज़िंदगी के कुछ पलों को साझा किया।

वास्ताव में, सेनेगल के तटीय शहर सेंट-लुई के रहने वाले, ओसेनोउ ने मछुआरे के तौर पर काम किया, लेकिन स्थानी मछुवारे उद्योग पर संकट आने की वजह से उनसे अपने भाई के साथ प्रलायन करने का फ़ैसला किया।

वे 12 नवंबर 2020 को एक पारंपरिक लकड़ी की नाव, कायुको पर सवार होकर ग्रैन कैनरिया पहुँचे। यह यात्रा अपने में दर्दनाक और कठिनाई से भरी थी जहाँ उन्होंने बहुत ज़्यादा प्यास, घबराहट,आंसूओं और समुद्र में साथी यात्रियों को खोने वाली रातों के अनुभव से भरा था।

स्पेन पहुंचना

ओसेनोउ याद करते हैं, “जब मैं पहुंचा तो सुबह का समय था।” “कुछ घंटे पहले ही, हमारी नाव में बहुत ज़्यादा पानी भर गया था। फिर वह डूबने लगी। बचाव दल ने साल्वामार मेनकालिनन—ने हमें समुद्र में देखा। उन्होंने हमें बचाया और एक छोटे जहाज़ पर बैठाकर अर्गुइनेगुइन ले आये।”

उस सुबह घाट पर पहले से ही बहुत भीड़ थी। लगभग 2,000 आदमी और औरतें कई दिनों से तम्बू और कंबल के नीचे सो रहे थे, जो धूप और बारिश से उनका एकमात्र बचाव था। सिर्फ उस महीने में, 6,300 से ज़्यादा प्रवासियों ने ग्रैन कैनरिया के दक्षिण-पश्चिमी तट पर छोटे द्वीप से होकर गुजरा। 

संत पापा की प्रतीक्षा

उन्होंने आगे कहा, “कुछ दिनों बाद, रेड क्रॉस ने हमें एक होटल में भेज दिया।” अपने चचेरे भाई के साथ खाना और कपड़े ढूंढते हुए, उनकी मुलाक़ात फ़र्मिना और क्रिस्टोबल नाम के एक दंपत्ति से हुई। आज वह उन्हें माता-पिता कह कर बुलाते हैं। उन्होंने उसे अपने घर में स्वागत किया और यह सुनिश्चित किया कि उसे किसी चीज़ की कमी न हो।

“उन्होंने ही मुझे अपने घर में रखा था। अब मैं यहीं रहता हूँ”, ओसेनोउ ने बताया। एक स्थानीय स्वयंसेवी दल की और अर्गुइनेगुइन के पल्ली की मदद से, उन्होंने स्पैनिश सीखी। यहाँ आने पर उन्हें उन्हें न तो पढ़ना आता था और न ही लिखना। इतने सालों में उन्होंने भाषा सीखी और अपने को एक व्यवसायी के रुप में स्थापित किया। आज वह ग्रैन कैनरिया की ज़िंदगी में पूरी तरह घुल-मिल गए हैं।

वह 11 जून की सुबह, संत पापा लियो 14वें  का स्वागत करेंगे। सिर्फ़ एक प्रवासी की भांति नहीं, बल्कि एक आम नागरिक के तौर पर, एक आज़ाद व्यक्ति जिसकी जान बच गई और जिसके मानवीय सम्मान को पुनः स्थापित किया गया।  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.

04 जून 2026, 17:08