खोज

कैमरुन संत पापा लियो के इन्तजार में कैमरुन संत पापा लियो के इन्तजार में  (AFP or licensors)

कैमरून के लोगों को उम्मीद है कि संत पापा का दौरा बँटे हुए देश को 'ठीक करेगा'

संत पापा लियो 14वें के आने से पहले, कैमरून के लोगों ने वाटिकन न्यूज़ को बताया कि अफ्रीकी देश की उनकी प्रेरितिक यात्रा अलग-अलग दलों को "एक साथ रहने, एक साथ काम करने और मिलजुलकर रहने" के लिए प्रेरित कर सकती है।

जोसेफ टुलोच

याउंडे, मंगलवार 15 अप्रैल 2026 : सेंट्रल याउंडे में न्गुल ज़ाम्बा अनाथालय में, दर्जनों बच्चे सफ़ाई में व्यस्त हैं। उनके सिर के ऊपर, एक बैनर पर संत पापा लियो की फ़ोटो लगी है, जो हाथ हिला रहे हैं। वे बुधवार, 15 अप्रैल को कैमरून पहुँचने के कुछ ही घंटों बाद अनाथालय जाएँगे।

सिस्टर क्रिस्टाबेल, जो अनाथालय में रहती हैं और साथ वाले स्कूल की प्रधानाध्यापिका हैं, बताती हैं, “यहाँ के कई बच्चे मुश्किल पृष्ठभूमि से आते हैं।” वे कहती हैं कि संत पापा का आना “बहुत खुशी” का पल होगा—“बच्चों को प्यार महसूस होगा... और कलीसिया के अधिकारी उन्हें सहारा देंगे।”

सिस्टर क्रिस्टाबेल स्कूल की प्रधानाध्यापिका वाटिकन न्यूज़ से बात करते हुए

शांति का संदेश

संत पापा के दौरे से सांत्वना की उम्मीद करने वाले अनाथालय के कर्मचारी अकेले नहीं हैं। देश अभी भी पिछले साल के अंत में चुनावों के बाद हुई हिंसा से उबर रहा है।

एक स्थानीय काथलिक पत्रकार, न्ग्वा कॉलिन सुह कहते हैं, "हमारा मानना ​​है कि संत पापा का शांति का संदेश बहुत कुछ ठीक करेगा।" "वे एक न्यूट्रल इंसान हैं... एक राजनीतिज्ञ के बजाय एक आध्यात्मिक नेता हैं, और हम कैमरून में यही देखने का इंतज़ार कर रहे हैं।"

यह एक ऐसा देश है जो पिछले एक दशक से इंग्लिश और फ्रेंच बोलने वालों के बीच झगड़े से जूझ रहा है। देश के  उत्तर-पच्छिम और दक्षिण-पच्छिम इलाकों में रहने वाले कई एंग्लोफोन लोगों को लगता है कि फ्रैंकोफोन अधिकाश लोग उनके साथ भेदभाव करते हैं। कुछ ने एक अलग इंग्लिश बोलने वाला देश बनाने की कोशिश में हथियार उठा लिए हैं।

मिस्टर सुह को लगता है कि संत पापा सभी पृष्टभूमि के कैमरून के लोगों से बात कर सकते हैं। वे कहते हैं कि संत पापा के आने को लेकर “हर कोई” उत्साहित है—फ्रेंकोफोन, एंग्लोफोन, प्रोटेस्टेंट, काथलिक और मुस्लिम सभी उम्मीद कर रहे हैं कि रोम के धर्माध्यक्ष उन्हें “एक साथ रहने, एक साथ काम करने और मिलजुलकर रहने” के लिए प्रेरित कर सकेंगे।

संत पापा लियो के स्वागत  में खड़े देश वासी
संत पापा लियो के स्वागत में खड़े देश वासी

भुला दी गई पीड़ा

सिस्टर क्लॉडिन बोलौम, जो आम तौर पर कैमरून के उत्तर में एक हॉस्पिटल में काम करती हैं, छुट्टी लेकर संत पापा के दौरे के लिए याउंडे में मौजूद हैं।

वे कहती हैं, "चुनाव के बाद से, यहाँ की रानीतिक स्थिति बहुत खराब है।" "बहुत से लोग तकलीफ़ में हैं, और हम सोच रहे हैं कि हम ऐसे नहीं जी सकते।"

सिस्टर क्लॉडिन कहती हैं कि अक्सर, कैमरून के लोगों को लगता है कि उन्हें भुला दिया गया है, जैसे कि उनकी परेशानियाँ बाकी दुनिया के लिए कोई मायने नहीं रखतीं। "लेकिन जब हमने सुना कि संत पापा आ रहे हैं, तो आप लोगों के चेहरों पर खुशी देख सकते हैं। यह एक तरह से याद दिलाने जैसा है कि हम भी इंसान हैं।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

15 अप्रैल 2026, 16:02