खोज

दक्षिम कोरिया के लोग धरना प्रदशर्न में दक्षिम कोरिया के लोग धरना प्रदशर्न में  (AFP or licensors)

फुकुशिमा सालगिरह से पहले दक्षिण कोरिया के काथलिकों ने परमाणु मुक्ति की मांग की

फुकुशिमा आपदा की 15वीं वर्षगांठ से पहले, सियोल में काथलिक लोगों ने परमाणु ऊर्जा यंत्र के प्रसार और विस्तार का विरोध करते हुए सार्वजनिक मिस्सा की एक सीरीज़ शुरू की है।

वाटिकन न्यूज

सियोल, शनिवार 28 फरवरी 2026 : कोरियाई प्रायद्वीप के दक्षिण-पश्चिम में, काथलिकों ने “परमाणु ऊर्जा यंत्र के खिलाफ ग्वांगवामुन मिस्सा” शुरू किया है। यह 13 फरवरी से 6 मार्च तक होने वाले सार्वजनिक मिस्सा समारोह की एक सीरीज़ है, जो 11 मार्च को फुकुशिमा परमाणु ऊर्जा यंत्र धमाके की 15वीं बरसी तक चलेगा। शुरुआती मिस्सा सियोल के जोंगनो-गु में सेजोंग सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स के सामने मनाया गया। इस पहल में पुरोहित, धर्मसंघी, धर्मबहनें और आम लोग इकट्ठा होते हैं जो परमाणु ऊर्जा से जुड़ी सरकारी नीतियों पर चिंता जता रहे हैं।

मिस्सा का मकसद मौजूदा सरकार के पुराने परमाणु ऊर्जा यंत्र को बढ़ाने पर रोक लगाने और नए उर्जा यंत्र बनाने के मकसद से बनाए जा रहे योजनाओं पर फिर से सोचने के फैसले के लिए प्रार्थना करना है।

एक भविष्य सूचक संकेत

फादर यांग की-सियोक ने उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता की। एक सांकेतिक चिन्ह के रुप में, रेडियोएक्टिव कचरे को दिखाने वाला एक ड्रम वेदी के सामने रखा गया था। फादर यांग ने कहा, "इस साल फुकुशिमा न्यूक्लियर पावर प्लांट धमाके की 15वीं बरसी है, और मौजूदा सरकार ने परमाणु प्रसार की पॉलिसी चुनी है।"

उन्होंने कोरी परमाणु यूनिट की उम्र बढ़ाने तथा और प्लांट बनाने की योजनाओं की आलोचना की, और लंबे समय के खतरों की चेतावनी दी। उन्होंने कहा, "वे कहते हैं कि यह एआई डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स को भारी मात्रा में बिजली सप्लाई करने के लिए है।" "लेकिन परमाणु उर्जा यंत्र को बिजली भेजने में बहुत समय लगता है, 14 से 15 साल।"

इसके बजाय, उन्होंने पर्यावरण के अनुकूल विकल्प सुझाए। उन्होंने कहा, "बल्कि, सौर और वायु उर्जा, जिन्हें एक से तीन साल में स्थापित करके बिजली बनाई जा सकती है, वे उर्जा स्रोत हैं जो हमारे देश की उद्योग को सपोर्ट करेंगे।"

ज़ीवन और मौत का सवाल

वहां मौजूद लोगों में कांगवोन नेशनल यूनिवर्सिटी के सेवानिवृत प्रोफेसर सुंग वॉन-की (थॉमस मोर) भी थे, जिन्होंने पुराने यंत्रों के कार्यों को बढ़ाने के खतरों पर अपनी राय दी।

उन्होंने कहा, "पुराने परमाणु उर्जा यंत्रों का विस्तार करना मेरी सबसे बड़ी चिंता है।" उन्होंने बताया कि जिन यंत्रों की सर्विस लाइफ खत्म होने वाली होती है, उन्हें कभी-कभी 80 प्रतिशत क्षमता तक कम कर दिया जाता है और बाद में पूरी तरह से कार्य में लाया जाता है।

उन्होंने 1986 में चेर्नोबिल परमाणु उर्जा यंत्र में हुई तबाही का ज़िक्र करते हुए चेतावनी दी, "इसी तरह चेर्नोबिल परमाणु उर्जा यंत्र में धमाका हुआ था।" उन्होंने आगे कहा, "पुराने परमाणु उर्जा यंत्रों का ऑपरेशन बढ़ाना कोरिया गणराज्य के लिए जीवन और मौत का सवाल है।"

उन्होंने पॉलिसी से जुड़ी चिंताओं की ओर भी इशारा किया। उन्होंने कहा, "ऐसी स्थिति में जहां बदलने या मरम्मत के योग्य उर्जा के विस्तार को सपोर्ट करने के लिए कोई कानून नहीं है, जो जलवायु संकट से निपटने और हमारे देश की कंपनियों के लिए बहुत ज़रूरी है, सरकार अपने बजट का एक बड़ा हिस्सा परमाणु उद्योग में लगा रही है।"

पारिस्थितिक बदलाव

वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए, प्रोफेसर सुंग ने पारिस्थितिक जागरूकता बढ़ाने की अपील की।

उन्होंने कहा, “अब हमें ऐसे पारिस्थितिक संदेशवाहकों की ज़रूरत है जो परमाणु उर्जा यंत्रों के खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाएंगे और वैश्विक पारिस्थितिक संकट के सामने जीवन की गरिमा की रक्षा के लिए आवाज़ उठाएंगे।” उन्होंने आगे कहा, “पारिस्थितिक पछतावा नए परमाणु उर्जा यंत्रों को मना करने और पुराने हो रहे परमाणु उर्जा यंत्रों की उम्र बढ़ाने का विरोध करने से शुरू होता है।”

यह आंदोलन अपनी सिफारिश को न केवल पर्यावरण के लिहाज़ से बल्कि जीवन और सृष्टि की सुरक्षा से जुड़े एक नैतिक और आध्यात्मिक मुद्दे के तौर पर भी देखता है।

कार्रवाई जारी

11 मार्च को, फुकुशिमा दाइची परमाणु उर्जा यंत्र में हुए धमाके की बरसी पर, धर्माध्यक्ष कांग वू-इल (डीन्यूक्लियराइज़ेशन) परमाणु मुक्ति के लिए एक प्रार्थना सभा करेंगे।

आयोजकों ने घोषणा की है कि ग्वांगवामुन इलाके में परमाणु विरोध कार्रवाई जारी रहेगी। वे “पर्यावरण के 1,000 संदेशवाहकों की तलाश”, नामक अभियान को भी बढ़ावा दे रहे हैं, जो नागरिकों को पर्यावरण को बचाने और मानव गरिमा की सुरक्षा के लिए खुद को प्रतिबद्ध करने के लिए बढ़ावा दे रहा है।

जब कलीसिया फुकुशिमा विस्फोट की याद में पवित्र मिस्सा समारोह में भाग ले रही है, तो उनका प्रार्थनामय विरोध आस्था और परारिस्थितिक ज़िम्मेदारी को एक करना चाहता है, और उर्जा के ज़्यादा सुरक्षित और स्थायी सोर्स की ओर बदलाव की अपील करता है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

28 फ़रवरी 2026, 14:52