खोज

कार्डिनल पारोलीन मेक्सिको में,  05.08.2026 कार्डिनल पारोलीन मेक्सिको में, 05.08.2026  (AFP or licensors)

शांति दूसरों के दर्द के लिए हमदर्दी से होती है शुरू, पारोलीन

मेक्सिको में अपनी यात्रा के दौरान, वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पिएत्रो पारोलीन ने "नेशनल डायलॉग फॉर पीस" के प्रतिनिधियों से मुलाकात की ताकि शांति निर्माण में उनके अनुभवों के बारे में सीधे सुन सकें।

वाटिकन सिटी

मेक्सिको, शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 (रेई, वाटिकन रेडियो): मेक्सिको में अपनी यात्रा के दौरान, वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पिएत्रो पारोलीन ने "नेशनल डायलॉग फॉर पीस" के प्रतिनिधियों से मुलाकात की ताकि शांति निर्माण में उनके अनुभवों के बारे में सीधे सुन सकें।

मेक्सिकों में, नेशनल डायलॉग फॉर पीस में शिक्षाविद, सरकारी अधिकारी, धार्मिक नेता, अपने लापता बच्चों को ढूंढ रही माताएं, पुलिस अधिकारी, व्यापार और वित्तीय जगत के नेता तथा प्रशासनाधिकारियों के प्रतिनिधि शामिल थे।

शांति प्रतिदिन का काम

प्रतिनिधियों से कार्डिनल पारोलीन ने कहा कि शांति दूसरों के दर्द के लिए हमदर्दी से शुरू होती है, उन्होंने पुएब्ला राज्य में अपने बेटे को ढूंढ रही एक मां की गवाही का ज़िक्र कर सभी को याद दिलाया कि शांति एक कला है, यह प्रतिदिन का काम है। उन्होंने उन्हें इस कोशिश में पीछे न हटने के लिए भी प्रोत्साहन दिया ताकि उनका अनुभव हिंसा की मार झेल रहे दुनिया के दूसरे हिस्सों को प्रेरणा दे सके।

प्रतिनिधियों की गवाही

मैक्सिको के धर्माध्यक्षीय सम्मेलन की प्रेस रिलीज़ में यह भी बताया गया है कि "नेशनल डायलॉग फॉर पीस" बैठक के दौरान, अपने लापता प्रियजनों को ढूंढ रहे परिवारों के समूहों और प्यूब्ला राज्य के सरकारी अधिकारियों के बीच मिलकर काम करने के बारे में गवाही साझा की गई। यह भी बताया गया कि नेशनल डायलॉग फॉर पीस राजनैतिक प्रशिक्षण के लिये एक अच्छी जगह साबित हो रहा है। एकाटेपेक के एक पुलिस ऑफिसर ने बताया कि कैसे अलग-अलग कलीसियाई समुदाय शांति निर्माण हेतु एक साथ आए हैं। क्वेरेटारो के प्रतिनिधि ने एक कप-एंड-बॉल खिलौने का इस्तेमाल यह दिखाने के लिए किया कि सम्वाद वह धागा है जो अलग-अलग लोगों को जोड़ता है। ओक्साका के प्रतिनिधि ने बताया कि कैसे सम्वाद और आपसी बातचीत ने ख़तरनाक क्षेत्रों में रहनेवाले पुरोहितों को राहत दी है।  

परमधर्मपीठ का समर्थन

कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन ने नेशनल डायलॉग फॉर पीस के सदस्यों की बात ध्यान से सुनी और इस मेहनत वाले काम में लगे रहने के उनके प्रतिदिन के प्रयासों के लिए हमदर्दी जताई। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन देश के कई हिस्सों में हिंसा से जूझ रहे लोगों को उम्मीद देता है और इसे परमधर्मपीठ का समर्थन भी मिला है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.

07 अगस्त 2026, 12:06