कार्डिनल क्सातिल्लोः संत पापा की पेरू यात्रा देश की एकता को बढ़ा
वाटिकन सिटी
संत पापा लियो 14वें 11 से 17 नम्बर को दक्षिणी अमेरीका की प्रेरितिक यात्रा के दौरान तीन देशों पेरू, उरूग्वे और अर्जेंटीना का दौरा करेंगे।
अपनी इस यात्रा के दौरान संत पापा लियो 14वें उन चार शहरों- लीमा, चिक्लेयो, कुस्को और पुकाल्पा का दौरा करेंगे, जहाँ उन्होंने प्रेरित और धर्माध्यक्ष के तौर पर अपनी सेवाएं दी।
वाटिकन रेडियो के दिये गये अपने साक्षात्कार में लीमा के महाधर्माध्यक्ष, कार्डिलन कार्लो क्सातिल्लो ने पेरूवासियों की ओर से आपार खुशी जारी करते हुए कहा कि संत पापा लियो का उन स्थानों में लौटकर आना जहाँ उन्होंने एक प्रेरित के रुप में अपनी सेवाएँ दी, पेरू के लोगों के हृदयों को आनंद और प्रेम से भर देगा।
उन्होंने कहा, “लीमा के महाधर्माध्य के रुप में, मैं पूरी ईमानदारी से कह सकता हूँ कि हम सभी बेसब्री से संत पापा के आने के इंतज़ार में हैं,” उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पेरू एक ऐसा देश है जहाँ काथलिकों परंपरा बहुत मज़बूत है और संत पापा का स्वागत “लोगों के द्वारा, पेरू की पूरी आबादी के द्वारा एक सच्चे मित्र” के तौर पर किया जायेगा।
कार्डिनल ने विशेष रुप में चिक्लेयो के लोगों के साथ संत पापा के रिश्ते पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त को पेरू की प्रेरितिक यात्रा की अधिकारिक घोषणा ने उन उम्मीदों को पूरा किया है जो पिछले कुछ महीनों से बन रही थीं।
कार्डिनल क्सातिल्लो ने कहा “यह खबर न केवल हमें अपार खुशी से भरती है बल्कि हमें अपने विश्वास में बने रहने को मज़बूती प्रदान करती है, जिससे हम उनका स्वागत कर सकें और हमारी ख्रीस्तयता और अपने ख्रीस्तीय अनुभव को नई गति प्रदान कर सकें।”
उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि संत पापा का आगमन पेरू के कठिन दौर के समय में हो रहा है, जैसे कि हम देश को सामाजिक समास्याओं, असुरक्षा, सुपारी, ज़बरदस्ती वसूली से भरा पाते हैं जो समाज के सबसे कमज़ोर तबके के लोगों को विभिन्न रूपों में प्रभावित करती है।
इस संदर्भ में, कार्डिनल ने कहा कि देश में संत पापा की मौजूदगी देश को जीवन, न्याय और एकजुटता के प्रति अपने समर्पण को देखने और उसके नवीकृत करने में मदद करेगा। लीमा के महाधर्माध्यक्ष ने यह भी बताया कि संत पापा लियो 14वें के स्वागत हेतु चार शहरों में गर्मजोशी तैयारियाँ चल रही हैं जिसके लिए पहले ही विभिन्न समितियों का गठन कर लिया गया है।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.