वाटिकन के विदेश सचिव महाधर्माध्यक्ष पौल रिचार्ड गलाघर वाटिकन के विदेश सचिव महाधर्माध्यक्ष पौल रिचार्ड गलाघर  (ANSA)

यूक्रेन : महाधर्माध्यक्ष गलाघर ने न्यायपूर्ण शांति के लिए महौल बनाने का आह्वान किया

वाटिकन के विदेश सचिव महाधर्माध्यक्ष पौल रिचार्ड गलाघर, लातीनी रीति की काथलिक कलीसिया की संरचनाओं की पुनर्स्थापन की 35वीं सालगिरह के लिए पोप के विशेष दूत के रूप में 21 जुलाई तक यूक्रेन में हैं।

रोबेर्तो पलियालोंगा - लविव

यूक्रेन, शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 (रेई) : महाधर्माध्यक्ष पॉल रिचर्ड गलाघर पोप के विशेष दूत के रूप में, लातीनी रीति की काथलिक कलीसिया की संरचनाओं के पुनर्स्थापन की 35वीं सालगिरह का समारोह मनाने के लिए यूक्रेन के दौरे पर हैं। जैसा कि वाटिकन विदेश सचिव ने अपने X अकाउंट, @TerzaLoggia पर बताया है, मुख्य उत्सव रविवार, 19 जुलाई को बर्दीकिव में माउंट कार्मेल की माता मरियम के तीर्थस्थल में होगा। यह मौका 2001 में संत पापा जॉन पॉल द्वितीय की यूक्रेन की प्रेरितिक यात्रा की भी याद दिलाता है।

महाधर्माध्यक्ष गलाघर, गुरुवार, 16 जुलाई को पोलैंड के क्राकोव पहुंचे। इसके बाद वे सड़क के रास्ते यूक्रेन के लिए रवाना हुए, उनके साथ कीव के प्रेरितिक राजदूत, महाधर्माध्यक्ष विस्वालदास कुलबोकास भी थे, क्योंकि युद्ध के कारण यूक्रेन का हवाई क्षेत्र बंद है। वे वहाँ 21 जुलाई तक रहेंगे।

क्राकोवेत्स सीमा चौकी पर

क्राकोवेत्स सीमा चौकी पर, जहाँ देश में प्रवेश करने और बाहर जानेवाले वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थीं, वाटिकन के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत वाटिकन के लिए यूक्रेन के राजदूत इंड्री यूराश तथा यूक्रेन के विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधियों ने किया।

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल लवीव पहुँचा, एक ऐसा शहर जिसका ऐतिहासिक केंद्र 1998 में यूनेस्को के विश्व धरोहर की सूची में जोड़ा गया था। 1256 में गलिसिया के राजा दानिएलो ने इसे बसाया था और इसका नाम उनके बेटे लेव के नाम पर रखा गया था। इस शहर पर इसके इतिहास के अलग-अलग समय की वास्तुकला संबंधी और सांस्कृतिक असर हैं। लवीव युद्ध के दौरान रूसी हमलों से भी प्रभावित हुआ है, और सबसे हालिया आक्रमण मार्च 2026 के अंत में हुआ था।

“यूरोप के इस हिस्से में शांति बहाल करना”

शुक्रवार सुबह, महाधर्माध्यक्ष गलाघर का स्वागत लवीव के लैटिन काथलिक महाधर्माध्यक्ष मिएज़िस्लाव मोक्रज़ीकी ने किया। महाधर्मप्रांतीय क्यूरिया में, उन्होंने क्षेत्रीय और नगर के अधिकारियों से मुलाकात की।

महाधर्माध्यक्ष गलाघर ने कहा, "युद्ध के सही अंत का मतलब यूरोप के इस हिस्से में शांति बहाल करना है।" उन्होंने आगे कहा कि कलीसिया और पोप लियो 14वें "यूक्रेनी लोगों की तकलीफ और उनके बलिदान को नहीं भूले हैं। हमें सच्ची शांति के लिए सही परिस्थिति बनाने होंगे।"

सुबह 9:00 बजे, चैपल में उन लोगों के लिए प्रार्थना और मौन रखा गया, जिन्होंने इस लड़ाई में अपनी जान गंवाई है। पूरे यूक्रेन में, हर दिन एक ही समय पर एक मिनट का मौन रखा जाता है, यह अभ्यास फरवरी 2022 में बड़े पैमाने पर हमले के बाद शुरू हुई थी और तब से इसे औपचारिक रूप दिया गया है।

यूक्रेनी काथलिक यूनिवर्सिटी का दौरा

इसके बाद महाधर्माध्यक्ष गलाघर ने यूक्रेनी काथलिक यूनिवर्सिटी का दौरा किया, जहाँ उपस्थिति और ऑनलाइन दोनों तरह से लगभग 30,000 विद्यार्थी पढ़ते हैं।

1998 में अधिग्रहित भूमि पर स्थापित विश्वविद्यालय परिसर में सात संकाय और आश्रय स्थल शामिल हैं जिनका उपयोग हमलों के दौरान आस-पास के निवासियों द्वारा भी किया जा सकता है। हालाँकि परिसर पर सीधा हमला नहीं हुआ है, यह आस-पास की बमबारी से प्रभावित हुआ है। दो साल पहले, एक मिसाइल कुछ सौ मीटर दूर गिरी थी, जिससे कई लोगों की मौत हो गई थी। युद्ध के दौरान छात्रों और रिश्तेदारों सहित विश्वविद्यालय समुदाय के लगभग चालीस सदस्यों ने अपनी जान गंवाई है।

विश्वविद्यालय के अध्यक्ष, यूक्रेनी ग्रीक काथलिक कलीसिया के महाधर्माध्यक्ष बोरिस गुडज़ियाक ने कहा, "युद्ध यहाँ है," जब उन्होंने महाधर्माध्यक्ष गलाघर का स्वागत किया और संस्थान की शैक्षणिक और सामाजिक पहल को प्रस्तुत किया। उनमें से विकलांग लोगों का समर्थन करनेवाला एक कार्यक्रम है, जो विश्वविद्यालय जीवन में एकीकृत हैं। वाटिकन प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने प्रतिभागियों से मुलाकात की और यूनिवर्सिटी कॉलेज के गठन कार्यक्रम की देखरेख करनेवाली सिस्टर मरिया रेडिस्ट से उनके अनुभव सुने।

महाधर्माध्यक्ष गुडज़ियाक ने कहा, "हर कोई मदद और समर्थन देने में लगा हुआ है।" "विद्यार्थी को एक महत्वपूर्ण शिक्षा मिल रही है जिसमें दूसरों की सेवा करना भी शामिल है।"

मेजर महाधर्माध्यक्ष शेवचुक से मुलाकात

शाम को, रिव्ने में संत जॉन पॉल द्वितीय के गिरजाघर में रुकने के बाद, महाधर्मा्यक्ष गलाघर कीव में प्रेरितिक राजदूतावास गए, जहाँ उनका यूक्रेनी ग्रीक काथलिक कलीसिया के कीव-हेलिच के मेजर महाधर्माध्यक्ष, स्वियातोस्लाव शेवचुक से मुलाकात करने का कार्यक्रम है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.

17 जुलाई 2026, 16:46