खोज

वाटिकन का इयोर बैंक वाटिकन का इयोर बैंक 

इयोर ने जोवानी बोशिया को अगला डायरेक्टर घोषित किया

वाटिकन के इयोर बैंक (धर्म के कार्यों के लिए संस्थान) ने जोवानी बोशिया को अपना अगला डायरेक्टर जनरल बनाने की घोषणा की है, वे अक्टूबर से पदभार संभालेंगे, जब जान फ्रैंको मैमी अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 16 जुलाई 26 (रेई) : धर्म के कार्यों के लिए संस्थान (IOR) ने बुधवार को घोषणा की कि जोवानी बोशिया को अगला डायरेक्टर जनरल नियुक्त किया गया है और वे 1 अक्टूबर को यह पद संभालेंगे।

बोशिया, जानफ्रैंको मामी की जगह लेंगे, जो ग्यारह साल की सेवा के बाद, सेवानिवृत होनेवाले हैं। मामी 30 सितंबर 2026 तक पद पर बने रहेंगे।

इस नियुक्ति का फैसला संस्थान के अधीक्षणमंडल ने किया और इयोर के पर्यवेक्षी कार्डिनल मंडल आयोग ने इसे मंजीरी दी, और जैसा कि इयोर की नियुक्ति की घोषणा करते हुए प्रेस रिलीज में बताया गया है, "यह एक शासन संरचना को दिखाता है जो पर्यवेक्षण, प्रशासन और प्रबंधन की जिम्मेदारियों के बीच साफ फर्क पर आधारित है, जिसे पारदर्शिता और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए स्थापित किया गया है।"

55 साल के जोवानी बोशिया, 2019 में इयोर में वित्त विभाग के प्रमुख और सीईओ के तौर पर शामिल हुए थे। 2021 में, उन्होंने निवेश प्रमुख के तौर पर परिसंपत्ति प्रबंधन का चार्ज भी संभाला, और 2023 से वे डिप्टी डायरेक्टर जनरल के तौर पर काम कर रहे हैं।

उन्हें सॉलोमन ब्रदर्स, सिटीग्रुप, आरबीएस, और क्रेडिट सुइस फर्स्ट बोस्टन जैसे बड़े संस्थानों में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय बाजारों में तीस साल का अनुभव है।

उनका करियर मुख्य रूप से लंदन में आगे बढ़ा, जहाँ उन्होंने बड़े निवेश बैंक में काम किया और बाद में वैकल्पिक फंड के लिए वरिष्ठ पोर्टफोलियो प्रबंधक के तौर पर काम किया।

इयोर में आने से पहले, बोशिया क्वेस्टियो कैपिटल एसजीआर में फिक्स्ड इनकम और क्रेडिट के प्रमुख थे। उन्होंने बोकोनी यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई की और लंदन बिजनेस स्कूल से फाइनेंस में मास्टर डिग्री एवं कार्यकारिणी एमबीए, साथ ही सीएफए, सीएआईए और एफआरएम जैसी प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन भी हासिल कीं।

(अनुवादक -सिस्टर उषा मनोरमा तिरकी)

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.

16 जुलाई 2026, 15:54