खोज

2026.06.25 संत पापा बेनेडिक्ट 16वें 2026.06.25 संत पापा बेनेडिक्ट 16वें 

पोप बेनेडिक्ट 16वें के अप्रकाशित प्रवचन अंग्रेजी में प्रकाशित

वाटिकन पब्लिशिंग हाउस (LEV) ने "द लॉर्ड होल्ड्स अस बाय द हैंड" का अंग्रेजी संस्करण जारी किया है, जिसमें पोप बेनेडिक्ट 16वें के उन प्रवचनों को एक साथ लाया गया है जो पहले प्रकाशित नहीं हुए थे। ये प्रवचन पोप बेनेडिक्ट 16वें ने अपने पोप बनने के दौरान और अपने इस्तीफे के बाद व्यक्तिगत प्रार्थना सभाओं में दिए थे।

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 25 जून 2026 (रेई) : "प्रभु हमारा हाथ थामे हुए हैं" शीर्षक की किताब का नया अंग्रेजी संस्करण, पाठकों को पोप बेनेडिक्ट 16वें के अप्रकाशित प्रवचन का संग्रह देता है, जिससे वे एक बार फिर जोसेफ रतसिंगर की आवाज को एक उपदेशक, ईशशास्त्री और चरवाहे के रूप में सुन सकते हैं।

यह खंड, जो मूल रूप से वाटिकन प्रकाशन केंद्र द्वारा इटालियन में “इल सिग्नोर ची तिएने पेर मानो” शीर्षक से प्रकाशित किया गया था, 2005 और 2017 के बीच आगमन काल, चालीसा काल और पास्का काल के दौरान दिए गए उपदेशों को संग्राहित करता है।

रिकार्डो बोलाती, लुका कारुसो और फादर फेदेरिको लोम्बार्डी, एस. जे. द्वारा संपादित की गई इस किताब में पोप बेनेडिक्ट 16वें के पूर्व निजी सचिव महाधर्माध्यक्ष जॉर्ज गेन्सवाइन की एक प्रस्तावना और जोसेफ रतसिंगर-बेनेडिक्ट 16वें वाटिकन फाउंडेशन के प्रेसिडेंट फादर लोम्बार्डी की एक भूमिका शामिल है।

व्यक्तिगत ख्रीस्तयाग, सार्वजनिक साक्ष्य

ये प्रवचन पोप बेनेडिक्ट 16वें द्वारा “व्यक्तिगत” ख्रीस्तयाग के दौरान दिए गए थे, जब वे पोप थे और बाद में सेवानिवृत पोप के रूप में भी।

कुछ प्रवचन प्रेरितिक आवास के चैपल में दिए गए, जबकि कुछ वाटिकन में मातेर एक्लेसिया मठ में दिए गए, जहाँ पोप बेनेडिक्ट 16वें पोप पद से इस्तीफा देने के बाद रहते थे।

हालांकि ये प्रवचन प्राइवेट माहौल में दिए गए थे, लेकिन ये पोप बेनेडिक्ट 16वें के प्रवचन की गहराई और सादगी को दिखाते हैं।

ये उनकी पवित्र धर्मग्रंथ को हमेशा नए तरीके से पढ़ने की काबिलियत दिखाते हैं, जिससे वे विश्वास, प्रार्थना और दैनिक ख्रीस्तीय जीवन के लिए रोशनी पाते हैं।

ख्रीस्त केंद्र में

किताब के पन्ने यह भी दिखाते हैं कि कैसे जोसेफ रतसिंगर ने अपने विश्वास के केंद्र में अमूर्त या रूखी सोच को नहीं, बल्कि ख्रीस्त के साथ एक व्यक्ति संबंध रखा।

प्रवचनों में, पोप बेनेडिक्ट 16वें बार-बार प्रभु के रहस्य पर लौटते हैं जो अपने लोगों के साथ रहते, उन्हें सहारा देते, और उनका हाथ थामे रहते हैं।

शीर्षक ही इस मुख्य समझ को बताता है: ख्रीस्तीय जीवन कोई अकेला रास्ता नहीं है, बल्कि ईश्वर की उपस्थिति और दया से चलनेवाला एक सफर है।

यह संकलन पोप बेनेडिक्ट के ईशशास्त्रीय काम और उनके प्रेरितिक कार्यों के बीच की एकता को भी दिखाता है। उनके विचारों में स्पष्टता, आध्यात्मिक गहराई और मसीह-केंद्रित फोकस की पहचान है जो उनके पोप पद की खासियत थी।

एक विस्तृत परियोजना

“प्रभु हमें हाथ से थामे रहते हैं” पोप बेनेडिक्ट 16वें के अप्रकाशित प्रवचनों का पहला खंड है। इसके बाद सामान्य समय के प्रवचनों को समर्पित एक दूसरा खंड आने की उम्मीद है।

इटालियन संस्करण 17 मई को तूरिनो अंतरराष्ट्रीय किताब मेले में “पोप बेनेडिक्ट 16वें: ‘मसीह एक भविष्य है!’ अप्रकाशित प्रवचन” शीर्षक द्वारा एक मीटिंग के दौरान पेश किया गया था।

वक्ताओं में फादर लोम्बारदी और इटालियन संगीतकार – संगीत लेखक जोवानी लिंदो फेरेती तथा संचालक में वाटिकन संचार विभाग के प्रमुख संपादक अंद्रेया तोरनियेली उपस्थित थे।  

अंग्रेजी संस्करण के साथ प्रकाशित, ये पहले अप्रकाशित किताब, अब अधिक लोगों के लिए उपलब्ध हैं, जो पोप बेनेडिक्ट 16वें के उपदेशों और ख्रीस्त को विश्वास एवं इतिहास के केंद्र में रखने के उनके जीवन भर के निमंत्रण से एक नया अनुभव कराते हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.

25 जून 2026, 16:59