खोज

रोम स्थित मरियम महागिरजाघर रोम स्थित मरियम महागिरजाघर  

रोम में मरियम के साथ एक महीना

रोम स्थित मरियम महागिरजाघर में पहली मई से प्रतिदिन 31 मई तक “मरियम के साथ एक महीना” शीर्षक से रोज़री माला विनती, प्रार्थना सभाएँ एवं ख्रीस्तयाग समारोह सम्पन्न किये जायेंगे।

वाटिकन सिटी

रोम, शुक्रवार, 1 मई 2026 (रेई, वाटिकन रेडियो): रोम स्थित मरियम महागिरजाघर में पहली मई से प्रतिदिन 31 मई तक “मरियम के साथ एक महीना” शीर्षक से रोज़री माला विनती, प्रार्थना सभाएँ एवं ख्रीस्तयाग समारोह सम्पन्न किये जायेंगे।

वाटिकन की विज्ञप्ति

“मरियम के साथ एक महीना” माह का समापन 31 मई को रोम के प्रतिधर्माध्यक्ष कार्डिनल बाल्दो रेईना की अध्यक्षता में मरियम के अनुष्ठान समारोह से होगा।  

मई माह प्रभु की माता मरियम की भक्ति को समर्पित महीना है जिसका शुभारम्भ रोम के मरियम महागिरजाघर में पहली मई को रात्रि के नौ बजे रोज़री माला विनती से होगा।

वाटिकन की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मरियम के आदर में प्रार्थना हर बार एक अलग पल्ली,  धर्मसमाजी और धर्मसंघी तथा प्रशिक्षण समुदाय के नेतृत्व में की जायेगी।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

01 मई 2026, 11:12