खोज

2026.03.25 इंडोनेशियाई भाषा के लिए हस्ताक्षर करते वाटिकन संचार विभाग एवं इंडोनेशिया के प्रतिनिधि 2026.03.25 इंडोनेशियाई भाषा के लिए हस्ताक्षर करते वाटिकन संचार विभाग एवं इंडोनेशिया के प्रतिनिधि 

इंडोनेशियाई भाषा वाटिकन न्यूज की 57वीं आधिकारिक भाषा बनी

वाटिकन संचार विभाग और इंडोनेशिया के काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के सामाजिक संचार आयोग ने एक सहकारिता समझौते पर हस्ताक्षर किया जिसके तरह इंडोनेशियाई भाषा को वाटिकन न्यूज की आधिकारिक भाषा में शामिल किया गया।

वाटिकन न्यूज

बृहस्पतिवार, 26 मार्च 26 (रेई) : इंडोनेशियाई भाषा वाटिकन न्यूज की 57वीं भाषा बन चुकी है। बुधवार, 25 मार्च को इंडोनेशियाई प्रतिनिधियों और वाटिकन संचार विभाग के बीच एक ज्ञापन समझौता (मेमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग एग्रीमेंट) पर हस्ताक्षर हुआ, जिससे ज्यादा लोग पोप का संदेश अपनी भाषा में सुन पाएँगे।

हस्ताक्षर रोम में वाटिकन न्यूज और वाटिकन रेडियो के मुख्यालय में हुआ, जहाँ वाटिकन संचार विभाग, इंडोनेशिया के धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के सामाजिक संचार आयोग और वाटिकन में इंडोनेशिया रिपब्लिक के राजदूत के प्रतिनिधि मौजूद थे।

एक पक्की दोस्ती

इस कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे इंडोनेशिया के धर्माध्यक्षीय सम्मेलन (के डब्ल्यू आई) के सामाजिक संचार आयोग के अध्यक्ष धर्माध्यक्ष अगुस्तुस ट्री बुडी उतोमो ने इसे "एक पक्की दोस्ती का जश्न, हमारी राष्ट्रीय पहचान की मान्यता, और इंडोनेशिया एवं विश्वव्यापी कलीसिया के दिल में विश्वास के पुल को मजबूत करनेवाला अवसर" बताया।

उन्होंने आगे कहा कि यह इंडोनेशियाई काथलिकों के लिए "सुसमाचार" का एक आधुनिक रूप है, जो "इंडोनेशियाई लोगों के लिए विश्वव्यापी कलीसिया की जानकारी का एक सीधा रास्ता" बनाता है, क्योंकि "इंडोनेशिया और मलेशिया में काथलिक अब पोप की आवाज और विश्वयापी कलीसिया का संदेश अपनी मातृभाषा में सुन सकते हैं।"

समझौता पत्र के साथ प्रतिनिधि
समझौता पत्र के साथ प्रतिनिधि

सबको साथ लेकर चलने और जुड़ाव की गहरी भावना को बढ़ावा देना

वाटिकन संचार विभाग के प्रीफेक्ट पाओलो रूफिनी, संपादकीय निदेशक अंद्रेया तोरनीएली, और संपादकीय उपनिदेशक एवं वाटिकन न्यूज - वाटिकन रेडियो के प्रमुख मस्सीमिलियनो मनिकेती ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर करते समय कहा कि यह समझौता "सबको साथ लेकर चलने को बढ़ावा देने, प्रेरितिक संचार को मजबूत करने, और वाटिकन एवं स्थानीय कलीसिया के विश्वासियों के बीच जुड़ाव की गहरी भावना को बढ़ावा देने" में मदद करेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि स्थानीय कलीसिया इसे अपनी कोशिशों में एक मददगार जरिया मानेगा, साथ ही यह भी पुष्ट करेगा कि शांति और भाईचारे के महत्वपूर्ण संदेश इंडोनेशियाई सांस्कृति के संदर्भ में स्पष्ट रूप से प्रस्तुत और साझा किए जाएँ।

इंडोनेशिया की भाषा को वाटिकन न्यूज में शामिल करने के लिए समझौता
इंडोनेशिया की भाषा को वाटिकन न्यूज में शामिल करने के लिए समझौता

इंडोनेशिया के लिए एक ऐतिहासिक पल

समझौते पर हस्ताक्षर करते समय वाटिकन में इंडोनेशिया के राजदूत, मिस्टर माइकल ट्रायस कुनकाह्योनो भी उपस्थित थे, जिन्होंने इस समझौते के सफल होने पर अपनी खुशी जाहिर की, और कहा कि यह मौका "इंडोनेशिया के लिए एक ऐतिहासिक पल" और "खासकर देश के काथलिकों के लिए" है।

वाटिकन न्यूज में इंडोनेशियाई भाषा को 57वीं भाषा के रूप में शामिल करने से, इंडोनेशिया के लोग अपनी मातृभाषा में पोप और वाटिकन के बारे में खबरें और जानकारी पढ़ सकेंगे, साथ ही दुनिया भर की कलीसियाओं के समाचार भी पढ़ सकेंगे।

इस नई भाषा के जुड़ने से और भी बहुत से लोग कलीसिया एवं दुनियाभर के लोगों से जुड़ सकेंगे ताकि एक ऐसी दुनिया बनाई जा सके जो शांति, भाईचारे और धार्मिक सद्भाव के साझा मूल्यों को सुनने, सीखने, बातचीत करने और मनाने पर आधारित हो।

समझौता पत्र पर हस्ताक्षर
समझौता पत्र पर हस्ताक्षर

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

26 मार्च 2026, 15:20