खोज

सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर  (2021 Getty Images)

वाटिकन से बातचीत को आगे बढ़ाते हुए क्यूबा पवित्र सप्ताह में 51 कैदियों को रिहा करेगा

एक बयान में, क्यूबा सरकार ने कहा है कि आनेवाले दिनों में दर्जनों कैदियों को माफ करने का फैसला अच्छी भावना और परमधर्मपीठ के साथ अच्छे राजनयिक रिश्तों के द्वारा लिया गया है और इसे पुण्य सप्ताह के निकट किया जाएगा है।

वाटिकन न्यूज

क्यूबा, शनिवार, 14 मार्च 2026 (रेई) : पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए, वाटिकन प्रेस कार्यालय के निदेशक मातेओ ब्रूनी ने शुक्रवार को पुष्ट किया कि परमधर्मपीठ और क्यूबा के अधिकारियों के बीच हाल ही में कैरिबियन द्वीप स्टेट में “कैदियों की रिहाई के बारे में” बातचीत हुई है।

यह गुरुवार को क्यूबा के अधिकारियों के एक बयान के बाद आया है जिसमें कहा गया है, “अच्छी भावना और क्यूबा एवं वाटिकन के बीच करीबी तथा सहज रिश्तों के कारण – ऐसे रिश्ते जिनके जरिए अवलोकन प्रक्रिया और स्वतंत्रता से वंचित लोगों की रिहाई के बारे में ऐतिहासिक रूप से बातचीत होती रही है – क्यूबा सरकार ने आने वाले दिनों में जेल की सजा काट रहे 51 लोगों को रिहा करने का फैसला किया है।”

बयान में यह भी कहा गया है कि ये सभी ऐसे कैदी हैं जिन्होंने “अपनी सजा का एक बड़ा हिस्सा काट लिया है और जेल में अच्छा व्यवहार बनाए रखा है।”

क्यूबा का एक तरीका

सरकार आगे बताती है कि 2010 से अब तक 9,900 से ज्यादा कैदियों को माफी मिली है।

इसमें यह भी कहा गया है कि “इसके अलावा, पिछले तीन सालों में, क्यूबा की प्रथा के तहत और कानूनी प्रावधानों के अनुसार, जेल की सजा काट रहे 10,000 और लोगों को अलग-अलग तरह के कानूनी फायदों के माध्यम से रिहा किया गया है।”

पवित्र सप्ताह

अंततः, बयान में बताया गया है कि यह फैसला क्यूबा के आपराधिक न्याय प्रणाली में आम बात है, “और यह क्रांति के मानवीय रास्ते को दिखाता है, जो इस बार पवित्र सप्ताह के करीब पड़ेगा।”

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

14 मार्च 2026, 15:13