संत पेत्रुस महागिरजाघर का प्राँगण, संत हेनरी न्यूमन की धर्माचार्य घोषणा संत पेत्रुस महागिरजाघर का प्राँगण, संत हेनरी न्यूमन की धर्माचार्य घोषणा  (AFP or licensors)

पोप : संत जॉन हेनरी न्यूमन उर्बानियाना विश्वविद्यालय के संरक्षक

पोप लियो 14वें द्वारा हस्ताक्षरित एक काइरोग्राफ में संत जॉन हेनरी न्यूमन को परमधर्मपीठीय उर्बानियाना विश्वविद्यालय का संरक्षक घोषित किया गया है।

वाटिकन न्यूज

रोम, मंगलवार, 4 नवंबर 2025 (रेई) : 1 नवंबर, सब संतों के महापर्व के दिन, हस्ताक्षरित काइरोग्राफ ने संत जॉन हेनरी न्यूमन को परमधर्मपीठीय उर्बानियाना विश्वविद्यालय का संरक्षक संत घोषित किया। यह निर्णय उस दिन आया जब शिक्षा जगत की जयंती के उपलक्ष्य में संत पेत्रुस महागिरजाघर में आयोजित ख्रीस्तयाग के दौरान, अंग्रेज कार्डिनल को कलीसिया का डॉक्टर घोषित किया गया।

दस्तावेज में उल्लेख है कि परमधर्मपीठीय उर्बानियाना विश्वविद्यालय के महाकुलाधिपति कार्डिनल तागले ने विश्वविद्यालय के परमधर्मपीठीय प्रतिनिधि प्रोफेसर विंचेंत्सो बुओनोमो, जिनके पास रेक्टर के अधिकार और शक्तियाँ हैं, के प्रस्ताव के बाद यह अनुरोध प्रस्तुत किया।

इस प्रकार, पोप ने आदेश दिया कि "संत जॉन हेनरी न्यूमन, कलीसिया के धर्माचार्य, जिनका जन्म 21 फरवरी 1801 को लंदन में हुआ था और 11 अगस्त 1890 को एजबेस्टन में निधन हुआ, 13 अक्टूबर 2019 को संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में संत घोषित किए गए, उन्हें परमधर्मपीठीय उर्बानियाना विश्वविद्यालय का संरक्षक घोषित किया जाए, ताकि वे इस शैक्षणिक संस्थान के लिए और उन सभी के लिए मध्यस्थता कर सकें, जो कलीसिया की प्रेरितिक सेवा के लिए इसमें प्रशिक्षित होते हैं, विश्वास और सत्य की ईमानदार खोज का एक उज्ज्वल मॉडल बन सकें।"

1 नवंबर को धर्माचार्य घोषणा हेतु ख्रीस्तयाग के दौरान अपने प्रवचन में, पोप लियो ने "न्यूमन के प्रभावशाली सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कद" पर प्रकाश डाला, जो आनेवाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा है "जिनके दिल अनंत के लिए प्यासे हैं, और जो शोध एवं ज्ञान के माध्यम से उस यात्रा को शुरू करने के लिए तैयार हैं, जैसा कि पूर्वजों ने कहा था, हमें पेर अस्पेरा अद अस्त्रा, कठिनाइयों के माध्यम से सितारों तक ले जाता है।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.

04 नवंबर 2025, 15:49