संत पापा लियो 14वें: ईश्वर के बच्चों की आज़ादी के लिए मिलकर गवाही दें
वाटिकन न्यूज
वाटिकन सिटी, सोमवार 24 अगस्त 2026 : संत पापा ने मेथोडिस्ट और वाल्डेंसियन कलीसियाओं को उनके सिनॉड के शुरू होने के मौके पर शुभकामनाएं भेजा। यह धर्मसभा शनिवार, 22 अगस्त को तोर्रे पोलिचे, पीएमोंते में शुरू हुई थी। उन्होंने पिनरोलो के धर्माध्यक्ष डेरियो ओलिवेरो को एक संदेश भेजा, जिस पर वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पारोलिन के हस्ताक्षर थे। संदेश में, संत पापा ने कृत्रिम बुद्धिमता के विषय का भी ज़िक्र किया, जो धर्मसभा के काम से पहले के दिन के चिंतन के केंद्र में था। इसमें लिखा है, “डिजिटल क्रांति का सामना करते हुए, जो इंसान से आगे बढ़ने का सुझाव देती है, संत पापा हमसे यह सोचने की अपील करते हैं कि ख्रीस्तीय ईश्वर की छवि और समानता में बनाए गए इंसानों की स्वतंत्रता की एक साथ गवाही देने के लिए बुलाये गये हैं।”
विश्वपत्र मग्निफ़िका ह्यूमानितास के एक हिस्से को याद करते हुए, संत पापा लियो इस बात पर ज़ोर देते हैं कि "दिल को पीछे हटने दिए बिना प्रौद्योगिकी को बेहतर बनाना" ज़रूरी है। इस इच्छा के साथ, वे धर्मसभा पर पवित्र आत्मा के वरदान और प्रभु के आशीर्वाद का आह्वान करते हैं।
मेथोडिस्ट और वाल्डेंसियन कलीसियाओं की धर्मसभा 22-26 अगस्त, 2026 को टूरिन प्रांत के तोर्रे पेलिचे में हो रही है। यह धर्मसभा भविष्य के लिए कार्यसूची और संभावनाओं पर चर्चा करने और फैसला करने के लिए बुलाई गई है। सम्मेलन में कई मुद्दों पर बात की जाएगी: शांति, सामाजिक न्याय, एकता, मानवाधिकार, सबसे कमज़ोर लोगों की सुरक्षा, स्थिरता और आज के समय में ख्रीस्तीय गवाहों के सामने आने वाली चुनौतियाँ।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.
