खोज

संत पापा लियो ने बीमार, विकलांग और गरीब लोगों से मुलाकात की। संत पापा लियो ने बीमार, विकलांग और गरीब लोगों से मुलाकात की।   (@Vatican Media)

संत पापा रिमीनी के गरीब व बीमारों से: "आइए हम खुद को येसु से ठीक होने दें"

रिमिनी के महागिरजाघऱ में, संत पापा लियो ने बीमार, विकलांग और गरीब लोगों से मुलाकात की। संत पापा ने उन्हें कलीसिया में "एक साथ चलने" के लिए बढ़ावा दिया।

वाटिकन न्यूज

रिमीनी, शनिवार 22 अगस्त 2026 : रिमीनी की प्रेरितिक यात्रा के दौरान संत पापा लियो 14वें ने रिमीनी के महागिरजाघऱ में उपस्थित बीमार, विकलांग और गरीब लोगों का अभिवादन किया।

संत पापा ने रिमिनी के धर्माध्यक्ष और धर्मप्रांतीय कारितास को इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही संत पापा ने वहाँ उपस्थित हर एक को यहाँ आने के निमंत्रण को स्वीकार करने के लिए धन्यवाद दिया।

संत पापा का स्वागत करते हुए एक बीममार महिला
संत पापा का स्वागत करते हुए एक बीममार महिला   (@Vatican Media)

संत पापा ने कहा कि यह रिमीनी का महागिरजाघऱ है, और यहाँ आप घर जैसा महसूस करते हैं! हाँ, क्योंकि प्रभु येसु जब बीमार, या विकलांग, या गरीब लोगों से मिलते थे, तो उनका स्वागत करते थे और उन्हें दिल में रखते थे, ताकि उन्हें ठीक कर सकें, उन्हें उनकी गरिमा के लायक ज़िंदगी दे सकें। इस तरह उन्होंने सभी को ईश्वर के प्यार, उनकी असीम दया के संकेत दिखाए। और फिर ये लोग, जो येसु द्वारा ठीक किए गए और ऊपर उठाए गए, अक्सर उनके पीछे चलते थे और शिष्यों के समुदाय का हिस्सा बन जाते थे।

संत पापा ने कहा, “हमें भी यही करना चाहिए: खुद को येसु से ठीक होने दें, माफ़ होने दें, हृदय परिवर्तन होने दें, और फिर उनके साथ कलीसिया में चलें, वह समुदाय जिसे उन्होंने पाप और मौत पर अपनी जीत का सुसमाचार सभी तक पहुँचाने के लिए बनाया था।”

संत पापा लियो 14वें एक बच्चे को आशीर्वाद देते हुए
संत पापा लियो 14वें एक बच्चे को आशीर्वाद देते हुए   (@Vatican Media)

संत पापा ने उन्हें पुनः धन्यवाद दिया और उन्हें प्रोत्साहित किया कि वे हमेशा कलीसिया की ज़िंदगी में, पल्ली में, संगठनों में,  सेवा करने वाले जगहों पर सहायता करते हुए प्रभु का अनुसरण करें, जहाँ हम सीखते और अनुभव करते हैं कि हमारे पिता प्यार में महान हैं और हम आपस में उनके बच्चे और भाई-बहन हैं।

संत पापा ने सभी के साथ हे पिता हमारे प्रार्थना का पाठ किया और अपना प्रेरितिक आशीर्वाद दिया। इसके बाद संत पापा कुछ बीमारों के पास जाकर उनसे मुलाकात की।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.

22 अगस्त 2026, 18:07