खोज

कस्तेल गन्दोल्फो के प्रांगण में संत पापा लियो 14वें कस्तेल गन्दोल्फो के प्रांगण में संत पापा लियो 14वें  (ANSA)

संत पापा स्वर्गोद्ग्रहण महोत्सव के लिए कस्तेल गन्दोल्फो में

संत पापा लियो 14वें कुंवारी माता मरियम के स्वर्गोद्ग्रहण का महोत्सव कास्तेल गंदोल्फो में मनायेंगे।

वाटकिन सिटी

संत पापा लियो 14वें कुंवारी माता मरियम के स्वर्गोद्ग्रहण का महोत्सव में मनायेंगे।

संत पापा लियो 14वें विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी कुंवारी माता मरियम का महोत्सव, स्वर्गोद्ग्रहण पर्व कस्तेल गन्दोल्फो में मनायेंगे। वे कस्तेल गन्दोलफो लौटते हुए संत थोमस के बिल्लानोभा पल्ली में स्वर्गोद्ग्रहण का समारोही मिस्सा अर्पित करेंगे, जैसे कि उन्होंने विगत वर्ष किया था। मिस्सा बलिदान के उपरांत संत पापा विश्वासियों के संग देवदूत की प्रार्थना करेंगे।

संत पापा लियो कस्तेल गन्दोल्फो में
संत पापा लियो कस्तेल गन्दोल्फो में   (@Vatican Media)

संत पापा लियो कस्तेल गन्दोल्फो के अपने परमधर्मपीठीय निवास 12 अगस्त को लौट गये। वे वहांँ अगामी मंगलवार, 18 अगस्त तक रहेंगे।

15 अगस्त, शनिवार को संत पापा लियो 14वें सुबह के 10 बजे कुंवारी मरियम स्वर्गोद्ग्रहण का मिस्सा बलिदान अर्पित करेंगे।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.

13 अगस्त 2026, 10:01