खोज

कोंगो में इबोला वायरस से बचने के लिए सुरक्षा कवच धारण किये हुए स्वास्थ्यकर्मी कोंगो में इबोला वायरस से बचने के लिए सुरक्षा कवच धारण किये हुए स्वास्थ्यकर्मी  (AFP or licensors)

पोप ने कोंगो में इबोला पीड़ितों के लिए अंतरराष्ट्रीय मदद की अपील की

देवदूत प्रार्थना के उपरांत पोप लियो ने कोंगो गणराज्य में इबोला फैलने से प्रभावित लोगों और मध्य अफ्रीकी गणराज्य में खनन दुर्घटना के पीड़ित लोगों के लिए अंतरराष्ट्रीय देखभाल की अपील की।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, सोमवार, 24 अगस्त 2026 (रेई) : पोप लियो 14वें ने कहा, “मैं अपनी प्रार्थनाओं में अक्सर कोंगो गणराज्य को याद करता हूँ, खासकर, इबोला महामारी फैलने के कारण, कई लोग मारे जा रहे हैं जो बड़े दुःख की बात है। मैं अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद की उम्मीद करता हूँ। उन्होंने रोकथाम की कोशिशों में स्थानीय समुदाय को मिलाने की सलाह दी, ताकि अधिक जानें बचाई जा सकें।”

संत पापा ने मध्य अफ्रीकी गणराज्य में खनन दुर्घटना के पीड़ितों के प्रति भी अपना आध्यात्मिक सामीप्य व्यक्त किया। उन्होंने कहा, मैं मध्य अफ्रीकी गणराज्य के लोगों के करीब हूँ जो ज़ाम्बोये में खान गिरने से मारे गए लोगों के लिए शोक मना रहे हैं। ईश्वर उन लोगों की आत्माओं को ग्रहण करें जिन्होंने अपनी जान गंवाई है और खान क्षेत्र की सुरक्षा और कानूनी मान्यता पक्का करने के उनके वादे का साथ दें।   

संत पापा ने याद किया कि 24 अगस्त को इटली के लात्सियो, उम्ब्रिया और मारके में आये भूकंप की दसवीं बरसी है। उन्होंने कहा, “मैं मरनेवालों और उनके परिवारों, और प्रभावित सभी समुदायों के लिए प्रार्थना करता हूँ।” और कामना की कि विश्वास और एकजुटता पुनःनिर्माण के काम को जारी रखे।

उसके बाद संत पापा ने रोम और अलग-अलग देशों से आए तीर्थयात्रियों का अभिवादन किया।

तथा अंत में, सभी को शुभ रविवार की मंगलकामनाएँ अर्पित की!

     

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.

24 अगस्त 2026, 15:15