खोज

2026.08.02 संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में देवदूत प्रार्थना के लिए उपस्थित विश्वासीगण 2026.08.02 संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में देवदूत प्रार्थना के लिए उपस्थित विश्वासीगण  (@Vatican Media)

संत पापा लियो 14वें, जमाखोरी और बर्बादी एक ही बुराई के दो पहलू हैं: लालच

संत पापा लियो ने रविवार को तीन ट्वीटकर संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में उपस्थित विश्वासियों और तीर्थयात्रियों को रविवारीय सुसमाचार पाठ पर चिंतन करने, स्पेन के शहर सेउटा में चल रहे गंभीर प्रवासन संकट पर चिंता जताई और दुनिया भर में युद्धों के खत्म होने के लिए प्रार्थना करने हेतु आमंत्रित किया।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, सोमवार 3 अगस्त 2026 (रेई) : रविवार को वाटिकन में संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में उपस्थित विश्वासियों और तीर्थयात्रियों के साथ संत पापा लियो 14   वें ने देवदूत प्रार्थना के पूर्व रविवारीय सुसमाचार पाठ पर चिंतन किया और देवदूत प्रार्थना का पाठ करने के बाद स्पेन के शहर सेउटा में चल रहे गंभीर प्रवासन संकट पर चिंता जताई। उन्होंने दुनिया भर में युद्धों के खत्म होने के लिए प्रार्थना की। इसी के मद्देनजर संत पापा ने रविवार को शोसल मीडिया के एक्स अकाउन्ट पर तीन संदेश लिखाः

1ला संदेश : “आज के सुसमाचार (मत्ती 14:13-21) में येसु का काम हमें सिखाता है कि जब कुछ बांटा जाता है तो उसे फेंका नहीं जाता। लेकिन, जमाखोरी और बर्बादी एक ही बुराई के दो पहलू हैं: लालच। इसलिए, ऐसी अमीरी के सामने जिसमें सड़न की बू आती है, हम उन लोगों के फैले हुए हाथ देखते हैं जिनके पास कोई खाना नहीं है, उन लोगों के जले हुए घर जिन्हें शांति नहीं है।”

2रा संदेश : “मैं सेउटा की खतरनाक स्थिति को चिंता के साथ देख रहा हूँ, ईश्वर से प्रार्थना कर रहा हूँ कि अफ्रीका की हमारी माता मरियम की मध्यस्ता से शांति, स्थिरता और न्याय लाने के लिए हल मिल सकें।”

3रा संदेश : “आइए हम शांति के लिए प्रार्थना करते रहें, ताकि दुनिया भर में युद्ध बंद हो सकें और झगड़ों का राजनायिक हल मिल सके। आइए हम दुश्मनी के सभी पीड़ितों को याद करें, खासकर सबसे कमज़ोर और सबसे बेबस लोगों को: बच्चों, बुज़ुर्गों और बीमारों को। प्रभु उन लोगों को आराम दें जो पीड़ित हैं और उन लोगों के काम को आशीर्वाद दें जो मदद और दिलासा देते हैं।”

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.

03 अगस्त 2026, 16:31