खोज

पोलिश तीर्थयात्रियों की हंगरी में बस दुर्घटना पोलिश तीर्थयात्रियों की हंगरी में बस दुर्घटना   (ANSA)

पोप ने हंगरी में बस दुर्घटना में मारे गए पोलिश तीर्थयात्रियों के लिए प्रार्थना की

पोप लियो 14वें ने हंगरी में हुई दुखद घटना से प्रभावित सभी लोगों के प्रति अपना आध्यात्मिक सामीप्य व्यक्त किया, मरनेवालों को "ईश्वर की दया" को सिपूर्द किया और ईश्वर से "उनके परिवारों को दिलासा" प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है।

वाटिकन न्यूज

हंगरी, बुधवार, 19 अगस्त 2026 (रेई) : वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पीयेत्रो परोलिन द्वारा हस्ताक्षरित तार संदेश में पोप लियो 14वें ने हंगरी में हुए एक दुखद सड़क हादसे के लिए दुःख व्यक्त की है, जिसमें पोलिश तीर्थयात्रियों का एक दल मेजोगोरे से लौट रहा था। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तार संदेश को उन धर्मप्रांतों के धर्माध्यक्षों को भेजा गया है जहाँ से तीर्थयात्री आए थे—पोप ने इस खतरनाक घटना से प्रभावित लोगों के प्रति "अपना आध्यात्मिक सामीप्य" व्यक्त किया।

चेस्तोकोवा की माता मरिया को सौंपना

पोप ने "उन भाइयों और बहनों के लिए प्रार्थना की जो विश्वास की तीर्थयात्रा से लौट रहे थे, और जिन्होंने अपनी दुनिया की तीर्थयात्रा पूरी कर ली," उन्होंने "विशेष प्रार्थना करते हुए कहा," उन्हें "ईश्वर की दया" के सिपूर्द करता हूँ और ईश्वर से "उनके परिवारों को सांत्वना" देने हेतु प्रार्थना करता हूँ। अंत में, "चेस्तोकोवा की धन्य कुवाँरी मरियम से प्रार्थना" करते हुए, पोप लियो 14 वें ने "सभी को ईश्वर को सौंप दिया" और "अपना प्रेरितिक आशीर्वाद दिया, जो पिता के करीब होने और ख्रीस्तीय आशा का चिन्ह है।"

हादसे की जांच चल रही है

यह हादसा 15 और 16 अगस्त की रात को M3 मार्ग पर, बुडापेस्ट से लगभग 140 किलोमीटर पूरब में हुआ। बताया जा रहा है कि 59 लोगों को ले जा रही बस सड़क से उतरकर एक खाई में पलट गई। कारण का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। पोलिश और हंगेरियन धर्माध्यक्षीय सम्मेलन ने भी अपनी संवेदनाएं जताईं और पीड़ितों एवं घायलों के लिए प्रार्थना करने का भरोसा दिया है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.

19 अगस्त 2026, 16:18