संत पापा ने कोलंबिया के भूकंप पीड़ितों के लिए प्रार्थना की और आध्यात्मिक शक्ति की अपील की
वाटिकन न्यूज
वाटिकन सिटी, मंगलवार 11 अगस्त 2026 : संत पापा लियो ने कोलंबिया के कई हिस्सों में आए भूकंप के बाद गहरा दुख जताया है और “मरने वालों की आत्मा को अनंत शांति” और इस हादसे से प्रभावित सभी लोगों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है।
उनके ये शब्द वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन द्वारा हस्ताक्षरित किए हुए एक टेलीग्राम में आए, जो कोलंबियाई धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अध्यक्ष, कार्टाजेना के महाधर्माध्यक्ष फ्रांसिस्को जेवियर मुनेरा कोरिया को भेजा गया था।
10 अगस्त को देश के दक्षिण-पश्चिम में आए इस शक्तिशाली भूकंप में 150 से ज़्यादा लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हो गए। इससे कई गिरजाघऱों सहित बड़े पैमाने पर नुकसान भी हुआ।
संदेश में, संत पापा लियो उन परिवारों के प्रति अपने दिल से संवेदना जताते हैं, जो “इस गहरे दुख की घड़ी में, अपने प्रियजनों को खोने का दुख का अनुभव कर रहे हैं।”
संत पापा उन सभी लोगों का भी शुक्रिया अदा करते हैं जो “पूरी लगन से” खोज और बचाव कार्य में संलगन हैं और प्रभावित लोगों को राहत और मदद दे रहे हैं,। संत पापा उन्हें अपनी आध्यात्मिक करीबी का भरोसा दिलाते हैं।
अंत में, संत पापा ने ईश्वर से, धन्य कुंवारी मरिया की दुआ के ज़रिए, “प्यारे कोलंबियाई लोगों पर आध्यात्मिक शक्ति और ख्रीस्तीय आशा के तोहफ़े बरसाने” की अपील की। संत पापा ने उन्हें अपना प्रेरितिक आशीर्वाद दिया।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.
