संत पापा गरीबों के साथ भोजन करेंगे, भेद्यता समुदाय के लिए एक ताकत है
वाटिकन न्यूज
कास्टेल गंडोल्फो, शुक्रवार 10 जुलाई 2026 : उम्मीद, स्वागत, सबको शामिल करना। ये वो इच्छाएँ हैं जो"लंच विद द पोप" पहल के आयोजक को प्रेरित किया, जो 11 जुलाई को कास्टेल गंडोल्फो के उद्यान में होगा। दो सौ ज़रूरतमंद लोग (35 बच्चे) – रोम धर्मप्रांत और उससे जुड़े संगठनों के साथ – इस शानदार जगह पर सुंदरता और आध्यात्मिकता में डूबे हुए पूरा दिन बिताएंगे। "यह शानदार जगह, जो 400 सालों से दुनिया के लिए बंद थी, इसे संत पापा फ्राँसिस ने खोला, और अब संत पापा लियो ने इसे जारी रखा है, इन लोगों का स्वागत करती है, जो हमारे अतिथि हैं," उच्च शिक्षा के लिए लौदातो सी केंद्र की संचार समन्वयक दोनातेला पेरिसी ने ज़ोर देकर कहा। सुबह का मिस्सा समारोह उच्च शिक्षा के लिए लौदातो सी केंद्र के महासचिव कार्डिनल फाबियो बैगियो करेंगे; उसके साथ उदार सेवा के लिए गठित विभाग के प्रीफ़ेक्ट, मोनसिन्योर डी सान मार्टिन भी संभालेंगे। इसके बाद, इन मेहमानों के लिए रिफ्रेशमेंट और बोर्गो लौदातो सी के स्टाफ के नेतृत्व में उद्यान दर्शन का इंतज़ाम किया जाएगा।
कलीसिया एक परिवार है, जो सभी के लिए खुली है
बोर्गो लौदातो सी' उद्यान हमें रोम के इतिहास के बारे में बहुत कुछ बताता है, जहाँ डोमिजियानो विल्ला के खंडहर हैं, उन परमाध्यक्षों का इतिहास जो 1600 से यहां आराम करने और फिर 300 अलग-अलग प्रजातियों के 4,000 से ज़्यादा पौधों वाले उद्यान की प्राकृतिक सुंदरता में डूबने के लिए आते रहे हैं," यह शान और मेलजोल का खजाना है जो अपने दरवाज़े खोलता है, जो बिना किसी रुकावट के कलीसिया की निशानी है। "और कलीसिया को सभी के लिए और ज़्यादा खुला होना चाहिए, खासकर उन लोगों के लिए जो हाशिए पर जी रहे हैं। संत पापा लियो इसे बार-बार दोहराते हैं और हम भी इस कार्यक्रम को लम्पेदूसा की यात्रा के बाद एक अहम कदम के तौर पर देखते हैं, जहाँ संत पापा ने दुनिया का ध्यान भूमध्य सागर के बीच में इस छोटे से द्वीप की ओर दिलाया, जो समुद्र में हज़ारों मौतों का गवाह बन गया है, लोग बेहतर भविष्य की तलाश में हैं, जो अक्सर युद्ध, गरीबी और सामाजिक अन्याय से भाग रहे हैं। पारिसी आगे कहते हैं, कि कलीसिया सभी के लिए खुली है और यह एक परिवार, एक समुदाय और उन लोगों के लिए एक सुरक्षित ठिकाना है जिन्हें अभी सबसे ज़्यादा ज़रूरत है।"
गरीब ही नज़रिया बदलते हैं
हमारी योजना यह है कि हर साल इस कार्यक्रम में अलग-अलग धर्मप्रांत के लोगों का स्वागत किया जाएगा। पिछले साल यह अल्बानो धर्मप्रांत था, इस साल यह रोम धर्मप्रांत है। "यहां शरणार्थी, बच्चों के साथ एकल माताएँ, वे लोग होंगे जिन्होंने बोर्गो में नौकरी पाने हेतु अपना प्रशिक्षण पूरा किया है और एक ऐसे सफर का जश्न मनाने के लिए लौट रहे हैं जो आज नए आत्मविश्वास के साथ एकीकरण और रोजगार की ओर देखता है। अलग-अलग काबिलियत वाले लोग हैं, और समाज एवं कलीसिया के उस हिस्से के प्रतिनिधि होंगे जिन्हें अक्सर 'ज़रूरतमंद' माना जाता है। असल में, हम यहां बोर्गो लौडाटो सी में हर दिन अनुभव करते हैं कि वही लोग देते हैं, और वे ज़्यादा देते हैं, वे बहुत देते हैं, और वे बोर्गो को और, मैं कहूंगा, पूरी कलीसिया को अपनी मौजूदगी और समाज के एक अलग नज़रिए की मांग से बेहतर बनाते हैं, एक ऐसा नज़रिया जो हमारे समुदाय के लिए कमज़ोरी को एक नई ताकत में बदल दे।"
रोम के एक रेस्टोरेंट,”इसोला देल्ला पिज़्ज़ा” बड़ी उदारता और सहजता के साथ दोपहर का भोजन देगा; अल्बानो में “बार दुओमो” से सुबह का जलपान, आयेगा। पेरिसी का कहना है, "यह इस तरह की पहल पर ध्यान देने का एक बहुत ही सुंदर प्रमाण है।" मेनू इतालवी व्यंजन होगा, जिसमें अन्य संस्कृतियों से आने वाले लोगों के लिए भी संवेदनशीलता होगी।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.
