पोप लियो ने कोलंम्बिया के राष्ट्रपति से मुलाकात की
वाटिकन न्यूज
वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 2 जुलाई 26 (रेई) : पोप लियो 14वें ने 2 जुलाई को वाटिकन में कोलंबिया गणराज्य के राष्ट्रपति, श्री गुस्तावो पेद्रो उरेगो से मुलाकात की।
इसके बाद राष्ट्रपति ने वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पीयेत्रो परोलिन और वाटिकन विदेश उपसचिव मोनसिन्योर दानियल पाको से मुलाकात की।
वाटिकन प्रेस कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, वाटिकन राज्य सचिवालय में बातचीत "सौहार्दपूर्ण" रही और वाटिकन एवं कोलोंबिया के बीच अच्छे संबंधों पर संतोष जताया गया।
वाटिकन प्रेस कार्यालय ने बताया कि बातचीत के मुख्य मुद्दे "शांति, मेल-मिलाप और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने में कलीसिया और राज्य के बीच सकारात्मक और लगातार सहयोग थे।"
इसके अलावा, बयान में आगे कहा गया कि बातचीत में कोलंबिया और क्षेत्र में सामाजिक-राजनीतिक स्थिति पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिसमें खासकर झगड़ों, अंतरराष्ट्रीयसुनियोजित अपराध और जलवायु परिवर्तन के नतीजों पर ध्यान दिया गया।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.
