कनसिस्टरी के समापन पर पोप लियो 14वें का कार्डिनलों को संदेश
वाटिकन न्यूज
काथलिक कलीसिया में कनसिस्टरी वह औपचारिक सभा है जिसमें पोप और कार्डिनल मंडल के सदस्य भाग लेते हैं। इस सभा में कलीसिया से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिये जाते है, जैसे:
नए कार्डिनलों की नियुक्ति की घोषणा,कलीसिया के महत्वपूर्ण प्रशासनिक या धार्मिक मामलों पर विचार-विमर्श और विशेष अवसरों पर सलाह-मशविरा।
विगत दिनों हुई कनसिस्टरी एक असाधारण कनसिस्टरी थी जिसमें पोप लियो 14वें ने कलीसिया के आंतरिक जीवन पर ध्यान देने के बजाय, कार्डिनलों को दुनिया को देखने और यही सवाल पूछने के लिए आमंत्रित किया, “आज हम अपनी कलीसियाओं को अधिक ईमानदारी, स्वतंत्रता और भरोसे के साथ सुसमाचार का प्रचार करने में कैसे मदद कर सकते हैं?”
पोप ने अपने भाषण में उपस्थित कार्डिनलों को सम्बोधित करते हुए कहा, “अब इन दिनों के अंत में, हम अत्यन्त शुक्रगुजार हैं। मैं आपको उस स्वतंत्रता, भाईचारे और कलीसियाई भावना के लिए धन्यवाद देता हूँ जिसके साथ आपने हमारे काम में हिस्सा लिया। मैं न सिर्फ आपके विचारों की बातें अपने साथ रखता हूँ, बल्कि उस अनुभव को भी, जिससे ये संभव हुआ। इन दिनों हमने मिलकर प्रभु की इच्छा खोजी, इस यकीन के साथ कि ख्रीस्त अपनी कलीसिया में काम करना जारी रखे हुए हैं: वे ही हमसे पहले आते, हमें एकत्रित करते, हमारे भाइयों और बहनों के माध्यम से बोलते, और हमें हमारे मिशन पर ले जाते हैं। सब कुछ उन्हीं से आता है और सब कुछ उन्हीं के पास लौटता है। इसलिए, इतने अलग-अलग कलीसियाओं, संस्कृतियों और पृष्टभूमि के कार्डिनलों को एक-दूसरे की बात सुनते और मिलकर यह खोजते देखना कि सुसमाचार के लिए सबसे अच्छा क्या है, मेरे लिए तसल्ली और उम्मीद का स्रोत रहा है।
हमने इन दिनों की शुरुआत भले सामरी की छवि से की थी: एक ऐसा व्यक्ति जो अपने घायल भाई के सामने से गुजरते हुए, दया से भरकर उसकी देखभाल करता है। अब अंत में सुसमाचार की और एक छवि के साथ समाप्त करना चाहूँगा : वह है एम्माउस के शिष्यों की। वे भी दुःख और निराशा से भरी यात्रा करते हैं, लेकिन प्रभु यात्रा में उनके साथी बन जाते हैं, उनके सवालों को सुनते, धर्मग्रंथ की व्याख्या करते, उनके दिलों को प्रज्वलित करते, और उनकी यात्रा को बदल देते हैं। मुझे लगता है कि इन दिनों हमने जो अनुभव किया, उसमें भी कुछ ऐसा ही अनुभव रहा है: हम साथ-साथ चले, हमने एक-दूसरे की बात सुनी, और यदि हमने प्रभु के लिए जगह बनाई, तो उन्होंने हमारे दिलों में उम्मीद जगाई और अब हमें एक नए नजरिये के साथ यात्रा फिर से शुरू करने के लिए हमारी कलीसियाओं में वापस भेजते हैं।
पोप ने कहा, सिनॉडल यात्रा पर अंतिम चिंतन ने हमें इन दिनों में जो अनुभव हुआ है, उस पर फिर से सोचने में मदद की है। मुझे लगता है कि सिनॉडालिटी का सवाल मुख्य रूप से यह नहीं है कि "फैसला करने की ताकत किसके पास है?" बल्कि अधिक गहरा सवाल है कि "हम मिलकर उस वरदान की रक्षा कैसे करें जो प्रभु ने अपनी कलीसिया को सौंपी है?" जब यह सवाल हमारी समझ का केंद्र बनता है, तो अधिकार, साझा जिम्मेदारी और फैसलों के मुद्दे भी अपनी सही जगह पाते हैं, जो मिशन और सुसमाचार के प्रति साझा वफादारी से रोशन होते हैं। इसलिए, मैं एक बार फिर आपको सिनॉड को लागू करने का सफर सौंपना चाहता हूँ। मैं आपसे गुज़ारिश करता हूँ कि आप जिन कलीसियाओं की सेवा करते हैं, उनमें पूरे भरोसे के साथ शामिल हों, सच्ची समझ को बढ़ावा दें और सभी को सहभागी होने के लिए बढ़ावा दें: यह हमारी कलीसियाओं को अधिक सुसमाचारी तरीके से बढ़ने में मदद करेगी।
पोप ने कार्डिनलों से कहा, मैं आपसे गुजारिश करता हूँ, जैसा कि हमने कार्डिनल ग्रेच से सुना, कि सिनॉडालिटी सिर्फ एक साधारण सभा नहीं है, न ही काम करने का कोई तरीका है। यह एक आध्यात्मिक तरीका है। यह मिलने-जुलने से उत्पन्न होता है, सुनने से बढ़ता है, और आत्मपरख से परिपक्व होता है। असली सवाल यह नहीं है कि हम कितनी सभाएँ आयोजित कर सकते हैं, बल्कि यह है कि हमारी सभाओं में क्या सुसमाचारी सदगुण होगी। जब हम एक-दूसरे को विनम्रता और स्वतंत्रता से सुनते हैं, आत्मा के लिए जगह बनाते हैं, तो हमारी बातचीत सिर्फ विचारों का आदान प्रदान नहीं रहती, बल्कि मन-परिवर्तन की जगह बन जाती है, जहाँ हम प्रभु के प्रति वफादारी में एक साथ बढ़ते हैं।
इन दिनों की बातचीत पर चितंन करते हुए, मैं सबसे पहले उस दृष्टिकोण को लेता हूँ जिससे आपने पहले सत्र में दुनिया को देखा। आप में से कई ने युद्ध, हिंसा, गरीबी और लोगों के जीवन में कई प्रकार के अन्याय के कारण होनेवाले दुःख के बारे में बात की। लेकिन आपने उनके बारे में बताना बंद नहीं किया। इन दुखद घटनाओं के पीछे, आपने एक और भी गहरी पीड़ा को पहचाना: अकेलापन, रिश्तों का संकट, उम्मीद का खत्म होना, एक-दूसरे को भाई-बहन के रूप में पहचानने में कठिनाई। यह एक ऐसा दृष्टिकोण है जो दुनिया के जख्मों से मुँह नहीं मोड़ती, बल्कि उनकी जड़ों को खोजती है, अक्सर उनके अंदर छिपी हुई, अर्थ, सच्चाई, आध्यात्मिकता और समुदाय की एक नई इच्छा को पहचानती है। आज कई लोग उम्मीद और सच्चे रिश्तों की तलाश कर रहे हैं।
पोप ने आगे कहा, “जिस तरह आपने युवाओं के बारे में बात की, उससे मैं खास रूप से प्रभावित हुआ। उनके सवालों में, लेकिन उस तकलीफ में भी जो कभी-कभी उन्हें निराशा की ओर ले जाती है—और कभी-कभी आत्म हत्या करने की नौबत आ जाती है—आपने हमारे समय के सबसे गहरे घावों में से एक को पहचाना। लेकिन आपने आत्मा के काम को भी पहचाना। असलियत, सच्चे रिश्तों और अर्थ की उनकी खोज हमें याद दिलाती है कि सुसमाचार मानव के दिल की सबसे गहरी इच्छाओं को पूरा करता है। उनकी और उनके परिवारों की विनम्रता से सुनना भी प्रभु के लिए कलीसिया को बदलने का एक तरीका है।
आप में से कई लोगों ने परिवार का भी ज़िक्र किया। जहाँ परिवार को समर्थन और साथ मिलता है, वहाँ यह रिश्तों, एकजुटता और उम्मीद का एक स्कूल बनता है; और जहाँ इसे चोट पहुँचती या अकेला छोड़ दिया जाता, वहाँ पूरा समाज इसका परिणाम भुगतता है। अक्टूबर में, हम पूर्वी कलीसियाओं के प्रमुखों और धर्माध्यक्षीय सम्मेलनों के अध्यक्षों के साथ एक मीटिंग करेंगे ताकि अमोरिस लेतित्सिया के बाद उठाए गए कदमों का मूल्यांकन कर सकें। कुछ परिवार भी अपने अनुभव साझा करने के लिए इसमें हिस्सा लेंगे। उनका होना जरूरी है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि जो लोग आएंगे, वे ध्यान से सुनेंगे और अपनी कलीसियाओं के परिवारों के अनुभव लेकर आयेंगे।
इस तरह आपने यह सुनने की कोशिश की है कि दुनिया के घाव मानव के दिल के बारे में क्या बताते हैं। इसी, हृदय में, शांति का निर्णय भी होता है। इतिहास में प्रकट होने से पहले, युद्ध हमारे भीतर जन्म लेता है, जब संदेह विश्वास की, आशा डर की जगह लेता है और दूसरे व्यक्ति को खतरा माना जाता है। लेकिन उसी हृदय में मसीह हमसे मिलते हैं, हमसे बात करते हैं और हमें परिवर्तित करते हैं। एक सुलझे हुए दिल से, कोमल शब्द, नए रिश्ते और लोगों तक पहुँचने में सक्षम शांति पैदा हो सकती है।
दूसरे सत्र ने हमें एक और कदम उठाने के लिए प्रेरित किया। मुझे ऐसा लगता है कि आपने मनिफिका हूमानितास के अंतर्ज्ञान में से एक को बड़ी स्पष्टता से समझ लिया है: युद्ध केवल राज्यों के बीच का संघर्ष नहीं है। इसका जन्म बहुत पहले हो चुका है, शक्ति की संस्कृति से जो हमारे सोचने के तरीके, रिश्तों का अनुभव करने, शक्ति का प्रयोग करने, अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी और यहां तक कि धर्म का उपयोग करने के तरीके से भी। यदि यह संकट की जड़ है, तो इसका जवाब देने के लिए सहयोग और संवाद की संस्कृति के पुनर्निर्माण की आवश्यकता है, जो बहुपक्षवाद को भी नई ताकत देने में सक्षम हो, ताकि लोग फिर से पूरे मानव परिवार के सामान्य हित की तलाश करना सीख सकें। इस यात्रा में सार्वजनिक जीवन में शामिल आम विश्वासियों का योगदान आवश्यक है: आपके द्वारा उल्लेखित "राजनीतिक दान" को जीने के लिए उन्हें कलीसियाई समुदाय की निकटता और समर्थन की आवश्यकता है। सहयोग की संस्कृति स्वयं सार्वभौमिक और अंतरधार्मिक संवाद के माध्यम से बढ़ती है, जो हमारी ख्रीस्तीय पहचान को कमजोर नहीं करती, बल्कि इसे आम हित और शांति की सेवा करने में सक्षम बनाती है।
मुझे यह भी बहुत महत्वपूर्ण लगा कि आप में से कुछ लोगों ने हिंसा के कई रूपों पर अहिंसक जवाब पर बात की। यह इतिहास में रहने का एक बहुत ही सुसमाचारी तरीका है, जो येसु के काम करने के तरीके पर सोचने का नतीजा है। इसमें लड़ाई को छोड़ना या निष्क्रिय रवैया अपनाना शामिल नहीं है, बल्कि इसके तर्क को दोहराए बिना इसका सामना करना शामिल है। यह सच्चाई को नहीं छोड़ता या बुराई को चुप नहीं कराता, बल्कि हिंसा से इसका बचाव करने और दूसरे को दुश्मन में बदलने से रोकता करता है: यह खुद को निहत्था करने से शुरू होता है। इस तरह यह पास्का के तर्त को दिखाता है, जिसमें प्यार नफरत से ज्यादा मज़बूत होता है और माफी बदले के चक्र को तोड़ती है। यह क्रूस पर चढ़ाए गए और पुनर्जीवित प्रभु की ताकत है: एक ऐसी ताकत जो दुश्मन को खत्म नहीं करती, बल्कि एक भाई या बहन को फिर से खोजना संभव बनाती है।
इस दृष्टिकोण से, कई दलों ने आज के समय के झगड़ों के स्वभाव में हुए गहरे बदलावों को देखते हुए आत्म रक्षा के विषय को खोजते रहने के मौके पर जोर दिया। इस सोच को ईशशास्त्रीय और प्रेरितिक सख्ती के साथ और आगे बढ़ाने की जरूरत है।
पोप ने कहा, एक और बात जो मुझे समझ आई। आप में से कई लोगों ने कहा कि आज सबकी भलाई सिर्फ एक लक्ष्य नहीं है जिसे पूरा किया जाए: यह एक सच्चाई है जिसे मिलकर फिर से खोजना है। हम ऐसे समय में जी रहे हैं जब यह पहचानना भी मुश्किल हो गया है कि सबके लिए सच में क्या अच्छा है। इसी वजह से, ख्रीस्त में अपनी जड़ें जमाए हुए, कलीसिया को मिलने-जुलने, सुनने और बातचीत की जगहों की रक्षा करने के लिए कहा जा रहा है, जहाँ सबकी भलाई की एक नयी संस्कृति फले-फूले। इसके लिए धीरज से पढ़ाई-लिखाई का काम भी जरूरी है, जो हमें हर इंसान की अटूट प्रतिष्ठा और उस जिम्मेदारी को पहचानने में मदद करे जो हमें एक-दूसरे से जोड़ती है। इस सफर में, गरीब न सिर्फ हमारी देखभाल के हकदार हैं, बल्कि उस उम्मीद के भी हीरो हैं जो इतिहास में ईश्वर हमेशा जगाते रहे हैं।
आपके कई विचारों से एक और बात भी सामने आई। जब हमने आज की दुनिया में कलीसिया की ज़िम्मेदारियों पर सवाल उठाए, तो आपने लगातार गवाही, नज़दीकी, सोच बनाने और भाईचारे वाले और भरोसेमंद समुदायों के निर्माण के महत्व पर ज़ोर दिया। यह गवाही ख्रीस्त के साथ मुलाकात से, उनके वचनों और संस्कारों से उत्पन्न होती है, जिसमें प्रभु अपने लोगों को सहारा देते हैं और उन्हें सुसमाचार की शक्ति से दुनिया की सेवा करने के योग्य बनाते हैं। कलीसिया को वही बनने के लिए बुलाया गया है जो वह कहती है। इसी बुनियाद पर संरचना, संस्थान और महत्वपूर्ण सुधार प्रक्रिया भी फल दे सकते हैं।
इस तरह, ये दिन मेरी उम्मीद को मज़बूत करते हैं। न सिर्फ उस चीज के लिए जो हमने साझा किया है, बल्कि जिस तरह से हमने इसे किया है। ध्रवीकरण के समय में, जिस तरह से कलीसिया सुनती और बातचीत करती है, वह भी उसके संदेश का हिस्सा बन जाता है। अगर हम एक साथ प्रभु की इच्छा को खोजना जारी रखेंगे, खुद को पवित्र आत्मा से संचालित होने देंगे, तो मुझे यकीन है कि कलीसिया के मिशन और पूरे मानव परिवार की सेवा के लिए हमारी संगति तेज़ी से फलदायी होगी।
मेरा मानना है कि, धीरे-धीरे, हम कंसिस्टरी का सबसे असली मतलब खोज रहे हैं: पेत्रुस के उतराधिकारी के आस-पास कार्डिनलों के एकत्रित होने के द्वारा, ताकि, एक दूसरे को सुनने और साझा आत्मपरख के द्वारा, पवित्र आत्मा पोप को कलीसिया का संचालन करने में मदद कर सके। कोई पार्लियामेंट नहीं, कोई कांग्रेस नहीं जिसमें राय या रूचि हावी हों, बल्कि मिशन की सेवा में सहभागिता का एक अनुभव। इन दिनों हम जो जीना सीख रहे हैं, वह सिर्फ़ कार्डिनल मंडल से जुड़ा नहीं है। यह जीवन जीने का एक तरीका है जिसे हमें पूरी कलीसिया में बढ़ावा देने के लिए बुलाया गया है, ताकि हर बपतिस्मा प्राप्त व्यक्ति, अपने काम और जिम्मेदारी के हिसाब से, प्यार की सभ्यता और सबकी भलाई में हिस्सा ले सके। जैसा कि मैंने पहले ही बताया है, मैं अगले साल से इस वार्षिक कार्यक्रम को जारी रखना चाहता हूँ। मैंने अभी तारीख तय नहीं की है: मैं इस साल के अंत में आपको इसके बारे में बताने की सोच रहा हूँ।
यह कॉन्सिस्ट्री एक कीमती पल था, लेकिन इसे मात्र एक घटना नहीं रहना चाहिए। पूरी कलीसिया में, हम ऐसी जगहों को बढ़ावा देना चाहते हैं जहाँ ईश एक-दूसरे को सुन सकें, प्रार्थना कर सकें, समझ सकें और साथ मिलकर यात्रा कर सकें। यही सिनॉड को लागू करने की आत्मा है। यही अगली मीटिंग की भावना भी होगी जो अमोरिस लेतित्सिया और कई दूसरे प्रयासों को समर्पित होगी जिन्हें प्रभु हमसे करने के लिए कहेंगे। जो मायने रखता, वह हमारी मुलाकातों को बढ़ाना नहीं है, बल्कि ऐसी मुलाकातों का अनुभव करने सीखना है जिसमें, एक-दूसरे को सुनकर, हम मिलकर प्रभु को सुनना सीखें।
अंत में संत पापा ने कहा, मैं इस कॉन्सिस्ट्री से उठी अपील का स्वागत करता हूँ और इसे अपना बनाना चाहता हूँ। सचमुच, मैं चाहता हूँ कि हम इन शब्दों के जरिए मिलकर ऐसा करें। आइए हम इसे अपने भाई धर्माध्यक्षों, हमारी सेवा के लिए सौंपी गई कलीसियाओं और पृथ्वी के सभी लोगों से कहें: ईश्वर हर देश और हर लोगों के लिए शांति चाहते हैं। इसलिए, हमें हिंसा के आगे हार नहीं माननी चाहिए। हिंसा आखिरी बात नहीं होगी। ईश्वर पूरे इतिहास में मेल-मिलाप और शांति के रास्ते खोलते रहे हैं। हमारी जिम्मेदारी है कि हम हिम्मत के साथ उन पर चलें और दुनिया को उन्हें पहचानने में मदद करें।
इस तरह पोप ने सभी को उनकी जिम्मेदारियों के लिए शुक्रिया अदा करते हुए, इस कंसिस्टरी के परिणामों को कलीसिया की माता कुँवारी मरियम की मध्यस्थता को सिपूर्द किया। ताकि वे हमें अलग-अलग चीजों में एकता बनाए रखना और शांति के सुसमाचार की सेवा विनम्रता, हिम्मत और उम्मीद के साथ करना सिखाएँ।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.
