खोज

कास्टेल गंडोल्फो में प्रेरितिक भवन की बालकनी में संत पापा लियो अभिवादन करते हुए कास्टेल गंडोल्फो में प्रेरितिक भवन की बालकनी में संत पापा लियो अभिवादन करते हुए  (ANSA)

संत पापा लियो जुलाई में गर्मियों की छुट्टियां कास्टेल गंडोल्फो में बिताएंगे

संत पापा के निवासस्थान के प्राध्यक्ष ने घोषणा की है कि, संत पापा लियो 14वें रविवार, 5 जुलाई की दोपहर से 27 जुलाई तक कास्टेल गंडोल्फो शहर में रहेंगे और इस समय के दौरान सभी तरह के मुलाकात निलंबित रहेंगे।

वाटिकन न्यूज

वॉटिकन सिटी, सोमवार 07 जुलाई  2026 : पिछले साल की तरह, संत पापा लियो 14वें गर्मियों की छुट्टियों में वाटिकन से करीब एक घंटे की दूरी पर कास्टेल गंडोल्फो में परमाध्यक्षीय आवास में आराम कर रहे हैं।

रविवार को संत पापा के निवासस्थान के प्राध्यक्ष ने एक बयान जारी कर कहा, "आज, रविवार, 5 जुलाई की दोपहर को, संत पापा सोमवार, 27 जुलाई तक आराम करने के लिए कास्टेल गंडोल्फो के प्रेरितिक भवन में चले जाएंगे।"

बयान में बताया गया है कि इस दौरान सभी आम मुलाकातें रोक दी जाएंगी और बुधवार, 5 अगस्त को फिर से शुरू होंगी। व्यक्तिगत प्राइवेट और विशेष मुलाकातें भी रोक दी गई हैं। संत पापा जुलाई महीने के रविवारीय देवदूत प्रार्थना का पाठ कास्टेल गंडोल्फो से ही करेंगे।

2025 की गर्मियों में, संत पापा लियो 14वें ने 6 जुलाई से 22 जुलाई तक, कास्टेल गंडोल्फो के विला बारबेरिनी में 16 दिन बिताए। उस दौरान, उन्होंने कुछ पब्लिक काम भी किए, जिसमें पर्यावरण की देखभाल के लिए बने “लौदातो सी’ गांव” (‘बोर्गो लौदातो सी’’) में पवित्र मिस्सा करना भी शामिल था।

उन्होंने विलानोवा का संत थोमस पल्ली और अल्बानो के महागिरजाघर का भी दौरा किया था।

उस समय कई ज़रूरी मीटिंग भी हुईं, जिनमें यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ मीटिंग भी शामिल थी, जिनसे संत पापा ने विला बारबेरिनी में मुलाकात की, और गाजा में पवित्र परिवार गिरजाघऱ पर इजरायली हमले के बाद इजरायली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ टेलीफोन पर बातचीत भी शामिल थी। संत पापा लियो ने बाद में फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ भी फोन पर बातचीत की।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.

06 जुलाई 2026, 17:05