मैड्रिड में संत पापा: बांटने वाली दीवारें गिराएं और शांति निर्माता बनें
वाटिकन न्यूज
मैड्रिड, मंगलवार 09 जून 2026 : स्पेन की अपनी प्रेरितिक यात्रा के दौरान मैड्रिड में रहते हुए, संत पापा लियो 14वें ने प्रार्थना सभा और मैड्रिड महाधर्मप्रांत की संरक्षिका के प्रति भक्ति और अपनी श्रद्धांजली देने हेतु राजधानी के अल्मुडेना सांता मारियम महागिरजाघर का दौरा किया।
अल्मुडेना सांता मारियम महागिरजाघर माता मरियम की छवि का घर है, जिनकी भक्ति सदियों पुरानी है और स्पेन की राजधानी के इतिहास और आध्यात्मिक जीवन में गहराई से जुड़ी हुई है।
संत पापा लियो ने मैड्रिड के महाधर्माध्यक्ष को उनके स्वागत के लिए धन्यवाद दिया। संत पापा ने वहाँ उपस्थित सभी विश्वासियों का स्वागत किया, जो आज खुशी और जोश के साथ, इस महाधर्मप्रांत की माँ और रक्षिका, अल्मुडेना की माता मरियम को श्रद्धांजलि देने में शामिल हो रहे हैं। संत पापा ने बताया इस श्रद्धांजलि के दौरान, वे माता मरियम के चरणों में सुनहरा गुलाब रखेंगे, जो कुंवारी मरियम के लिए संत पापा के बच्चों जैसे प्यार का प्रतीक है।
संत पापा ने कहा कि सदियों से, मैड्रिड वासियों की कई पीढ़ियों ने धन्य कुंवारी मरियम की इस छवि को सम्मान दिया है, जो अपने दिव्य बेटे को अपनी बाहों में लेकर हमें देती हैं। परंपरा के अनुसार, ख्रीस्तीय समुदाय के लिए मुश्किल समय में, कुंवारी मरियम की मूर्ति को बचाने के लिए, इसे किले की दीवारों में एक दरार में छिपा दिया गया था, जहाँ यह लंबे समय तक छिपी रही, जब तक कि दीवार का एक हिस्सा चमत्कारिक रूप से गिरने के बाद, यह सही-सलामत नहीं मिल गई।
एक गिरी हुई दीवार से सबक
संत पापा ने कहा कि माता मरिया और उनके लोगों का मिलना ठीक इसलिए मुमकिन हुआ क्योंकि एक दीवार गिर गई थी। इस घटना को ईश्वर की योजना बताते हुए उन्होंने कहा कि यह उस रास्ते की ओर इशारा करता है जिसे येसु ख्रीस्त, अपनी माता के ज़रिए, आज भी विश्वासियों को दिखाते हैं।
उन्होंने समझाया कि दीवार गिरने से शुरू में भ्रांति और गड़बड़ी हो सकती है, लेकिन यह नई संभावनाएं भी खोल सकती है और नए सिरे से शुरुआत के लिए हालात बना सकती है।
फिर संत पापा लियो ने आज के समाज की ओर रुख किया, और समीक्षा किया कि कई दीवारें अभी भी मौजूद हैं जो सुरक्षा नहीं करतीं, बल्कि "बांटती हैं, अलग करती हैं और अकेला करती हैं"। उन्होंने कहा कि अक्सर लोग ऐसी रुकावटों को बनाए रखना पसंद करते हैं या बस उन्हें नज़रअंदाज़ कर देते हैं क्योंकि उन्हें उन हालात का सामना करने से डर लगता है जिनसे वे बचना चाहते हैं।
कुछ नया बनाना
संत पापा ने आगे कहा कि अल्मुडेना की माता मरिया का संदेश यह है कि "कुछ नया, सुंदर और टिकाऊ बनाने के लिए, हमें दीवारें तोड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए" क्योंकि ऐसा करने से मौजूदा मुश्किलों से आगे देखने और एक साथ आगे बढ़ने के लिए ज़रूरी जगह बनती है।
फिर संत पापा ने विश्वासियों को विश्वास, दान और आशा की अपनी गवाही में मज़बूत बने रहने के लिए प्रोत्साहित किया। संत पापा ने। कहा कि वे पिता की प्यार भरी योजना पर विचार करने, अपने विश्वास में डटे रहने, भाई-बहनों के एक परिवार की तरह रहने के लिए दान देने और दुनिया में अपने मिशन को जारी रखने के लिए आशावान बने रेहे। उन्होंने कहा कि इस बात का भरोसा रखते हुए कि प्रभु अपने लोगों के साथ चलते हैं और अच्छे के लिए की गई हर कोशिश का स्वागत करते हैं, ख्रीस्तीय एक ऐसे समाज में योगदान देने के लिए बुलाये गये हैं जो फूट के बजाय मेलजोल से बना हो।
मेल-मिलाप के गवाह
संत पापा लियो ने अपना संदेश समाप्त करते हुए, अल्मुडेना की माता मरियम के उदाहरण और बीच-बचाव का ज़िक्र किया, जिन्हें उन्होंने मैग्निफिकाट की कुंवारी बताया और उन्होंने प्रार्थना की कि विश्वासी मसीह और कलीसिया के लिए अपने प्यार में मज़बूत बनें।
उन्होंने कहा कि इस तरह, वे "मिलन, भाईचारे के प्यार और मेल-मिलाप की सार्वभौमिक भाषा को फिर से बनाने और रिश्ते बनाने" में मदद कर सकते हैं।
संत पापा ने कहा, “माता मरियम के लिए समर्पित भजन से कुछ शब्द अपने शब्दों में, मैं आपको उनके ममता भरे प्यार की शक्तिशाली मदद के लिए कहता हूँ:
अल्मुडेना की पवित्र मरिया,
कुंवारी और मुक्तिदाता की माँ,
स्वर्ग की रानी, प्यार की माँ,
आपकी छत्र-छाया में, विनम्र कुंवारी,
आपके बच्चे सुरक्षा चाहते हैं।
प्यारी माँ, ईश्वर का मंदिर,
माता हमारी रक्षा करें और हमें शांति और सुलह बनाने वाले बनने में मदद करें।
आमेन।”
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.
