खोज

संत पापा लियो 14वें और कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति ली जे-म्यांग संत पापा लियो 14वें और कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति ली जे-म्यांग   (ANSA)

संत पापा ने कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति का वाटिकन में स्वागत किया

सुबह, संत पापा लियो 14वें ने कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति ली जे-म्यांग का स्वागत किया, जो फिर दोनों देशों के बीच अच्छे रिश्तों पर चर्चा करने के लिए वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पारोलिन से मिले।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, सोमवार 15 जून 2026 : सोमवार सुबह वाटिकन के प्रेरितिक भवन में, संत पापा लियो 14वें ने कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति, महामहिम श्री ली जे-म्यांग का स्वागत किया। संत पापा से मिलने के बाद, राष्ट्रपति ने वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल, पिएत्रो पारोलिन और राज्यों एवं अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ संबंधों के सचिव महाधर्माध्यक्ष पॉल रिचर्ड गलाघेर से भी मुलाकात की।

राज्य सचिवालय में हुई मीटिंग के दौरान, दोनों ने परमधर्मपीठ और कोरिया गमराज्य के बीच अच्छे रिश्तों के बारे में बात की—जो 63 साल पहले 1963 में बने थे। तब से, दोनों देशों के बीच करीबी रिश्ते रहे हैं, संत पापा जॉन पॉल द्वितीय ने दो बार—1984 और 1989 में—देश का दौरा किया और संत पापा फ्राँसिस ने 2014 में छठे एशियन विश्व युवा दिवस के मौके पर दौरा किया।

वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल, पिएत्रो पारोलिन  और कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति ली जे-म्यांग
वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल, पिएत्रो पारोलिन और कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति ली जे-म्यांग   (ANSA)

वाटिकन प्रेस ऑफिस की प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, कार्डिनल पारोलिन और कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति ने “स्थानीय कीथलिक कलीसिया द्वारा कोरियाई समाज को दिए गए सकारात्मक योगदान, खासकर शिक्षा और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में” पर भी बात की।

बातचीत में 2027 में आने वाले विश्व युवा दिवस और “क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्थिति के कुछ पहलुओं” पर भी बातें हुईं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.

15 जून 2026, 16:55