खोज

पोंटिफिकल मिशन संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ  संत पापा लियो 14वें पोंटिफिकल मिशन संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ संत पापा लियो 14वें  (ANSA)

संत पापा लियो ने कलीसिया को विश्व मिशन रविवार में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया

पोंटिफिकल मिशन संस्थाओं के प्रतिनिधियों को अपने संबोधन के दौरान, संत पापा लियो 14वें ने पूरी कलीसिया को विश्व मिशन रविवार में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया और अमेरिका में लंबे समय तक पीएमएस के राष्ट्रीय निदेशक रहे, वेनेरेबल फुल्टन शीन को याद किया, जिन्हें सितंबर में "सुसमाचार में विश्वास और उम्मीद की रोशनी" के रूप में धन्य घोषित किया जाएगा, और कहा: "जब मैं बड़ा हो रहा था, तो मैं खुद उनके सुसमाचार प्रचार का गवाह रहा हूँ।"

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, सोमवार 01 जून 2026 : संत पापा लियो 14वें ने सोमवार 01 जून को वाटिकन के संत क्लेमेंटीन सभागार में पोंटिफिकल मिशन संस्थाओं की आम सभा के 150 प्रतिभागियों से मुलाकात की।  

संत पापा ने रोम में हो रह वार्षिक आम सभा के प्रतिभागियों का सहर्ष स्वागत किया और कहा कि यह साल मिशनरी मील के पत्थरों से भरा रहा है। इस साल संत पापा पियुस ग्यरहवें द्वारा अक्टूबर के आखिरी से पहले वाले रविवार को “विश्व मिशन रविवार” के तौर पर मनाने की सौवीं सालगिरह मनाएगा, जिसे धर्म के प्रचार के लिए गठित पोंटिफिकल संस्था के अनुरोध पर शुरू किया गया था। सौ सालों से, यह दिन प्रार्थना, मनन-चिंतन और कलीसिया के सुसमाचार प्रचार के मिशन में योगदान देने के लिए अलग रखा गया है, खासकर उन इलाकों में जहाँ सुसमाचार की घोषणा अभी शुरू ही हुआ है और जहाँ कलीसिया अभी नयी है। इस दिन, हर काथालिक समुदाय को प्रार्थना करने और पहले सुसमाचार प्रचार के इलाकों में मिशनरी कोशिशों और नी कलीसियाओं के समर्थन के लिए आध्यात्मिक और आर्थिक सहायता देने के लिए बुलाया जाता है।

विश्व मिशन रविवार पर उदारता का असर

“विश्व मिशन रविवार” के दिन जमा हुए फंड की वजह से, धर्म के प्रचार के लिए गठित पोंटिफिकल संस्था 1,130 से ज़्यादा कलीसिया के इलाकों को ज़रूरी मदद दे पा रही है। इससे उन्हें ज़रूरी गिरजाघरों को बनाने और अलग-अलग मिशनरी कामों में मदद मिल रही है। वे रोम में पाँच कॉलेजों के प्रबंधन को भी समर्थन करते हैं ताकि पुरोहितों और धर्मबहनों और धर्मबंधुओं को लगातार ट्रेनिंग दी जा सके, जो पढ़ाई के लिए रोम शहर आते हैं और अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अपनी स्थानीय कलीसिया में वापस आते हैं, जहाँ वे अपना कीमती योगदान देते हैं।

फिर संत पापा ने कहा कि इस साल धन्य पावलो मन्ना द्वारा पोंटिफिकल मिशनरी यूनियन की स्थापना की 100वीं सालगिरह भी है, जिसे संत पापा पियुस बारहवें ने पोंटिफिकल घोषित किया था और संत पापा पॉल षष्टम ने इसे दूसरी पोंटिफिकल मिशन संस्थाओं की “आत्मा” बताया था। संत पापा ने सभी को इसके मिशन में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि सभी बपतिस्मा प्राप्त विशवासियों में और भी ज़्यादा जोशीली मिशनरी आध्यात्मिकता को बढ़ावा दिया जा सके और इस नए मिशनरी युग में कलीसिया के सुसमाचार प्रचार के विश्वव्यापी मिशन के प्रति और गहरी प्रतिबद्धता हो।

महाधर्माध्यक्ष शीन विश्वास, उम्मीद और प्यार के एक प्रकाश

संत पापा खुशी के साथ अमेरिका में पोंटिफिकल मिशन संसथाओं के जाने-माने राष्ट्रीय निदेशक, आदरणीय महाधर्माध्यक्ष फुल्टन जे. शीन को याद किया जिन्हें इस साल, 24 सितंबर को, संत लुइस मिसौरी में, को धन्य घोषित किया जाएगा। महाधर्माध्यक्ष शीन विश्वास, उम्मीद और प्यार के एक प्रकाश थे जो दशकों तक रेडियो और टेलीविज़न मीडिया के ज़रिए चमकते रहे। उनके ब्रॉडकास्ट ने लाखों लोगों को सुसमाचार की उम्मीद से छुआ और उनकी कोशिशों और पहलों का नतीजा यह हुआ कि पहले सुसमाचार प्रचार वाले इलाकों में कलीसियाओं को बहुत ज़्यादा आध्यात्मिक और आर्थिक मदद मिली। हमारे नए धन्य लोग दुनिया भर में पोंटिफिकल मिशन सोसाइटीज़ के सभी राष्ट्रीय और धर्मप्रंतीय निदेशकों के लिए एक मिसाल बनें।

'मसीह में एक, मिशन में एकजुट'

इस साल के विश्व मिशन दिवस की थीम - मसीह में एक, मिशन में एकजुट - विश्वासियों की एकता पर ज़ोर देती है और इस वैशिवक समारोह की 100वीं सालगिरह को दिखाती है। यह कलीसिया के सभी सदस्यों को मसीह में गहरी संगति और उनके प्यार के दिव्य मिशन में पूरी सहभागिता का आह्वान करता है।

संत पापा ने याद दिलाया कि द्वितीय वेटिकन महासभा ने इस बात पर ज़ोर दिया कि “धरती पर कलीसिया अपने स्वभाव से ही मिशनरी है, क्योंकि पिता की योजना के अनुसार, इसकी शुरुआत बेटे और पवित्र आत्मा के मिशन से हुई है” (एड जेंटेस, 2)। इस बात को ध्यान में रखते हुए, संत पापा  लगातार मिशनरी हृदय परिवर्तन की ज़रूरत को समझने और हमारी दुनिया को, जो तनाव, झगड़ों और युद्धों से भरी हुई है, ठीक करने के लिए एक मिशनरी कलीसिया बनने के तरीके खोजने के लिए आमंत्रित किया ।

कलीसिया के मिशन के लिए अमूल्य सेवा

संत पापा ने एक खास तरीके से, युद्ध से जूझ रही दुनिया में उनके काम की अहमियत पर ज़ोर दिया।

एक ऐसी दुनिया में जहाँ देशों और लोगों के बीच बँटवारा, युद्ध और टकराव तेज़ी से बढ़ रहे हैं, चार पोंटिफिकल मिशन सोसाइटी, जिन्हें सुसमाचार प्रचार हेतु गठित विभाग, पहले सुसमाचार प्रचार के लिए बने खंड और नए खास कलीसियाओं को सौंपा गया है, कलीसिया की शांति के राजकुमार, ख्रीस्त की घोषणा करने के मिशन के लिए एक बहुत कीमती सेवा दे रही हैं।

इस बारे में, संत पापा ने पवित्र बचपन की पोंटिफिकल मिशन सोसाइटी को "दुनिया भर के बच्चों तक, खासकर नफ़रत और हिंसा से पीड़ित इलाकों में, विश्वास की रोशनी और ख्रीस्तीय दान की तसल्ली पहुँचाकर एक बहुत कीमती मिशन" पूरा करने के लिए धन्यवाद दिया।

संत पापा ने पहले सुसमाचार प्रचार वाले इलाकों में आदिवासी पुरोहितों और धर्मबहनों के प्रशिक्षण को बढ़ावा देने और बनाए रखने के लिए प्रेरित संत पेत्रुस की पोंटिफिकल मिशन सोसाइटी की भी तारीफ़ की।

संत पापा लियो 14वें ने अपने सामने मौजूद सभी लोगों और पोंटिफिकल मिशन सोसाइटी के "ज़रूरी मिशनरी काम" में हिस्सा लेने वाले सभी लोगों को, मिशन की रानी, ​​ईश्वर की माता और सभी मिशनरी संतों की मदद पर सौंपते हुए अपने संदेश को विराम दिया।  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

01 जून 2026, 16:43