संत पापा लियो 14वें  यूनेस्को  के महानिदेशक खालिद अहमद अल-एनानी अली एज़ से मुलाकात करते हुए संत पापा लियो 14वें यूनेस्को के महानिदेशक खालिद अहमद अल-एनानी अली एज़ से मुलाकात करते हुए  (@Vatican Media)

संत पापा लियो ने यूनेस्को के महानिदेशक से मुलाकात की

संत पापा लियो ने यूनेस्को के महानिदेशक खालिद अहमद अल-एनानी अली एज़ के साथ मुलाकात की। इसके बाद महानिदेशक ने वाटिकन सचिवालय में वाटिकन राज्य सचिव से मुलाकात की। बातचीत में कृत्रिम बुद्धमता से पैदा होने वाली चुनौतियों, शांति के रास्ते के तौर पर बातचीत और संत पापा लियो की फ्रांस की प्रेरितिक यात्रा के दौरान यूनेस्को मुख्यालय के दौरे पर फोकस किया गया।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, शुक्रवार 05 जून 2026 : आज सुबह, 5 जून को, संत पापा लियो 14वें ने प्रेरितिक भवन में यूनेस्को  के महानिदेशक खालिद अहमद अल-एनानी अली एज़ से मुलाकात की। वाटिकन प्रेस कार्यालय के एक बयान में यह बताया गया।

इसके बाद महानिदेशक खालिद ने वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन से मुलाकात की, उनके साथ राज्यों और आतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ संबंधों के सचिव महाधर्माध्यक्ष पॉल रिचर्ड गलाघेर भी थे। बयान में कहा गया, "अच्छी बातचीत के दौरान, परमधर्मपीठ और यूनेस्को के बीच मौजूद अच्छे रिश्तों पर ज़ोर दिया गया।" इस सितंबर में, जैसा कि 16 मई को प्रेस ऑफिस ने बताया, संत पापा लियो 14वें फ्रांस की अपनी प्रेरितिक यात्रा के दौरान संयुक्त राष्ट्र संध के मुख्यालय का भी दौरा करेंगें।

संत पापा लियो 14वें  और यूनेस्को  के महानिदेशक खालिद अहमद अल-एनानी अली एज़
संत पापा लियो 14वें और यूनेस्को के महानिदेशक खालिद अहमद अल-एनानी अली एज़   (@Vatican Media)

बयान के मुताबिक, मीटिंग में "शिक्षा के ज़रिए अभिन्न मानव विकास को बढ़ावा देने की ज़रूरत" पर फोकस किया गया। कृत्रिम बुद्धिमता से पैदा होने वाले मौकों और चुनौतियों पर भी चर्चा हुई, और अलग-अलग संस्कृति के बीच बातचीत की अहमियत को "शांति को बढ़ावा देने के एक खास रास्ते के तौर पर, साथ ही इंसानियत की सांस्कृतिक विरासत को बचाने की ज़रूरत" के तौर पर दोहराया गया।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.

05 जून 2026, 13:13