पवित्र क्रूस पवित्र क्रूस  (ANSA)

पोप ने 20 स्पेनिश शहीदों की धन्य घोषणा को मंजूरी दी

संत पापा लियो 14वें ने स्पैनिश सिविल युद्ध के दौरान धर्म से नफरत में शहीद हुए 20 पुरोहितों की धन्य घोषणा को मंजूरी दी और पाँच ईश सेवकों के विरोचित्त सदगुणों को मान्यता दी, जिनका जीवन मिशनरी जोश, उदारता, प्रार्थना और कलीसिया की निष्ठापूर्ण सेवा से पहचाना जाता है।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 18 जून 26 (रेई) : संत पापा लियो 14वें ने वाटिकन के संत प्रकरण विभाग के अध्यक्ष कार्डिनल मरचेल्लो सेमेरारो के साथ एक मुलाकात में धन्य घोषणा हेतु नये उम्मीदवारों की आज्ञप्तियों को अनुमोदन दिया और वीरोचित्त सदगुणों को मान्यता दी।  

उनके नाम इस प्रकार हैं :

-    शहीद जुवन तोर्रेस तोरेस एवं उनके 19 साथी जो धर्मप्रांतीय पुरोहित थे। वे स्पेन में अगस्त और सितम्बर 1936 के बीच विश्वास के प्रति घृणा के कारण अत्याचार के शिकार हुए।

-    ईश सेवक जूलियो मरिया दी लोमबारदे, पवित्र परिवार को समर्पित मिशनरी धर्मसंघ के सदस्य एवं मरिया के निष्कलंक हृदय की पुत्रियों के धर्मसंघ, पवित्रतम संस्कार की कुँवारी मरियम के मिशनरी धर्मसंघ और पवित्रतम संस्कार के हमारे प्रभु की धर्मबहनों के धर्मसंघ के संस्थापक थे। उनका जन्म बेल्जियम में 7 जनवरी 1878 को हुआ था और निधन ब्राजील में 24 दिसम्बर 1944 को हुआ।  

-    ईश सेविका मरिया तेरेसा तालोन, निष्कलंक मरिया के पल्ली दौरे के लिए समर्पित धर्मसंघ की संस्थापिका है। उनका जन्म 10 मार्च 1954 को अमरीका में हुआ था।     

-    ईश सेविका मरिया अग्नेस त्रिबियोली, संत योसेफ के धर्मी सेवक धर्मसंघ के सदस्य एवं संस्थापिका थी। उनका जन्म 20 अप्रैल 1879 को इटली में हुआ था और निधन 27 जनवरी 1965 को इटली में ही हुआ।

- ईश सेविका क्लारा एंड्रू वाई मालफेरित, इंका की संत बर्थोलोमियो के जेरोम मठ की मठवासी थी। जन्म 4 दिसम्बर 1596 को स्पेन में और निधन 24 जून 1628 को स्पेन में हुआ था।

ईश सेविका मरिया पेत्रा जोरदानो, प्रचारकों के ऑर्डर की मठवासी धर्मबहन थी, उनका जन्म 4 जुलाई 1912 को इटली में हुआ था और निधन 21 जून 2006 को इटली में हुआ।  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.

18 जून 2026, 17:04