संत पापा ने उन्हें धन्यवाद दिया जो पेत्रुस दान संग्रह के ज़रिए उनकी प्रेरिताई को समर्थन करते हैं
वाटिकन न्यूज
वाटिकन सिटी, सोमवार 29 जून 2026 : संत पापा लियो 14वें ने सोमवार को संत पेत्रुस महागिरजाघऱ के प्रांगण में तीर्थयात्रियों के साथ देवदूत प्रार्थना करने के बाद कहा, “आज हम संत पेत्रुस पेंस दिवस मना रहे हैं। मैं उन सभी का दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ जो पेत्रुस के उतराधिकारी के तौर पर मेरे काम को अपने दान द्वारा समर्थन करते हैं। आइए, हम विश्वास और मेल-जोल में साथ-साथ चलते रहें।”। यह दान गरीबों, सबसे कमज़ोर लोगों और गरीबी, युद्ध और आपातकाल का सामना कर रहे लोगों के लिए संत पापा की प्रेरिताई और उदारता के कामों में मदद करने के लिए है।
रोम के संरक्षक संतों का त्योहार
संत पापा ने रोम के संरक्षक संतों के त्योहार पर, रोम के लोगों और इस शहर में रहने वाले सभी लोगों को अपनी शुभकामनाएं दी। संत पापा ने खासकर बीमारों, अकेलापन का सामना कर रहे लोगों और कैदियों के लिए प्रार्थना की। संत पापा ने पल्ली पुरोहितों और रोम में काम करने वाले सभी पुरोहितों, धर्मबहनों और धर्मसंघियों का शुक्रिया अदा किया, क्योंकि वे अपनी मौजूदगी और दैनिक सेवा द्वारा महान ख्रीस्तीय दिल को ज़िंदा रखते हैं।
फिर संत पापा ने प्रो लोको डी'इतालिया के सवंयसेवकों को धन्यवाद और बधाई दी जिन्होंने इस दिन विया देला कॉन्सिलियाज़ियोने और पियाज़ा पियो XII में अनेक सुन्दर अल्पना बनाया है।
हर साल 29 जून को, प्रो लोको स्वंयसेवक फूलों की पंखुड़ियों का इस्तेमाल करके मुश्किल डिज़ाइन और चित्रों की अल्पना बनाते हैं। यह उनका 13वां एडिशन है।
संत पापा ने "गिरांडोला डी कास्टेल संत'एंजेलो" का भी शुक्रिया अदा किया, जो इस साल संत फ्राँसिस असीसी की मत्यु की 800 सालगिरह पर संत फ्रांसिस और सृष्टी को प्रकट करते हुए अल्पना बनाया।
ओसरवातोरे दी स्त्रादा
अंत में संत पापा ने उन बेघर लोगों का अभिवादन किया जो आज संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में "ओसरवातोरे दी स्त्रादा " अखबार बांटने आए हैं, जो "ओसरवातोरे रोमानो" अखबार का पूरक है। इस अखबार का समर्थन करने वालों को संत पापा ने धन्यवाद और शुभकामनाएं दी।
और अंत में सभी को छुट्टियों की शुभकामनाएं दी!
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.
