पोप लियो स्पेन के राजा के दिए विमान से वाटिकन लौटे
वाटिकन न्यूज
वाटिकन सिटी, शनिवार, 13 जून 2026 (रेई): पोप लियो 14वें अपनी प्रेरितिक यात्रा की समाप्ति पर 12 जून को स्पेन के महामहिम राजा फिलिप द्वारा उदारतापूर्वक उपलब्ध कराए गए विमान पर सवार होकर रोम लौटे। उड़ान स्थानीय समयानुसार शाम लगभग 6:00 बजे प्रस्थान की और रोम समय अनुसार लगभग 11:00 बजे रोम पहुंची।
वाटिकन के कर्मचारी और पत्रकार इबेरिया (IBERIA) द्वारा उपलब्ध कराए गए एक अलग विमान से लौटे।
वाटिकन प्रेस कार्यालय ने एक बयान जारी कर तकनीकी समस्या की जानकारी देते हुए, पोप की वापसी यात्रा के बारे बतलाया।
“पोप लियो 14वें स्पेन के राजा के विमान से रोम लौटेंगे, जिसे उन्हें महामहिम ने दिया है। विमान शाम करीब 6:00 बजे (स्थानीय समयानुसार) निकलेगा और रात करीब 11:00 बजे (रोम समय) पर रोम पहुंचेगा। पोप के विमान में मौजूद वाटिकन के कर्मचारी और पत्रकार अगले कुछ घंटों में इबेरिया के दिए गए दूसरे विमान से वापस लौटेंगे। रोम ले जाने वाले इबेरिया विमान को प्रस्थान करने से रोक दिया गया।”
पोप की यात्रा का अनोखा अंत
चौथी अंतरराष्ट्रीय प्रेरितिक यात्रा पर, पोप लियो 14वें तेनेरिफ उत्तरी एयरपोर्ट (लॉस रोडियोस) पहुँचे, जिससे मैड्रिड, बार्सिलोना, लास पाल्मास दी ग्रान कनारिया और तेनेरिफ की उनकी एक हफ्ते की यात्रा पूरी हुई।
सफलता पूर्वक कार्यक्रम समाप्त करने के बाद पोप लियो 14वें आइबेरिया विमान A320 पर सवार हुए लेकिन इंजन में तकनीकी दिक्कत की वजह से निकलने में काफी देर हो गई। विमान ने स्थानीय समयानुसार शाम करीब 4:15 बजे उड़ान भरने की प्रक्रिया शुरू की थी।
हालांकि, बाद में पोप और उनके साथ वाटिकन राज्य सचिव, कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन, एवं अन्य प्रतिनिधि कार्डिनल और बिशप भी उतर गए।
विदाई समारोह
विदाई समारोह निर्धारित समय के अनुसार सम्पन्न हुआ। स्थानीय समय के हिसाब से दोपहर करीब 3:45 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचने पर, पोप लियो 14वें का स्पेन के राजा फिलिप छटवें, कई स्थानीय अधिकारियों और स्थानीय कलीसिया के प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। राष्ट्रीय गान के धुन बजे और झंडों को सम्मान देने के बाद, पोप एवं राजा ने गार्ड ऑफ ऑनर का रिव्यू किया और फिर एक दूसरे के प्रतिनिधियों का अभिवादन किया।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.
