पोप लियो 14वें ने पेरू के राष्ट्रपति से मुलाकात की
वाटिकन न्यूज
वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 18 जून 26 (रेई) : संत पापा लियो 14वें ने 18 जून को पेरू के राष्ट्रपति श्री. जोश मरिया बालकाजार जेलादा से मुलाकात की। जिन्होंने बाद में क्रमशः वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पीएत्रो परोलिन एवं वाटिकन विदेश सचिव पौल रिचार्ड गलाघर से भी मुलाकातें कीं।
वाटिकन प्रेस कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि वाटिकन राज्य सचिवालय में बातचीत सौहार्दपूर्ण रही, और परमधर्मपीठ एवं पेरू के बीच अच्छे संबंधों के लिए संतोष व्यक्त किया गया, साथ ही उन्हें मजबूत करने की इच्छा जाहिर की गई।
बयान में यह भी कहा गया कि वार्ता में आमहितों के मामलों पर ध्यान दिया गया, जिसमें सामाजिक-आर्थिक व्यापार, गैर-कानूनी खनन गतिविधि, आमहित और बातचीत को बढ़ावा देना, साथ ही सामाजिक एकता के लिए प्रतिबद्धता शामिल है।
अंत में, बयान में यह भी कहा गया कि क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सामाजिक-राजनीतिक स्थिति पर भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ, जिसमें पलायन, संगठित अपराध और युद्ध के परिणामों पर खास ध्यान दिया गया।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.
