फिलीपींस में भूकम्प पीड़ितों के प्रति पोप की सहानुभूति
वाटिकन न्यूज
वाटकिन सिटी, सोमवार, 15 जून 2026 (रेई) : पोप ने कहा, “सबसे पहले, मैं स्पेन में मुझे प्रेरितिक यात्रा करने की इजाजत देने के लिए प्रभु का शुक्रिया अदा करता हूँ। मैं स्पेन के लोगों का भी शुक्रिया अदा करता हूँ जिन्होंने बड़े जोश और भक्ति के साथ मेरा स्वागत किया। मैं खासकर महामहिम राजा का शुक्रगुजार हूँ; मैं धर्माध्यक्षों, उन सभी समुदायों का, जहाँ मैं गया और स्पेन की पूरी कलीसिया का दिल से धन्यवाद करता हूँ।
उसके बाद संत पापा ने नये धन्यों की याद कर कहा, “मैं कुछ नए धन्यों की भी याद करना चाहूँगा: मोराविया धर्मप्रांत के पुरोहित वाक्लाव ड्रबोला और जॉन बुला; और जान स्विएर्क और पोलैंड के उनके आठ साथी, सलेशियन पुरोहित। सभी को शहीदों के रूप में धन्य घोषित किया गया, जो ख्रीस्त के प्रति अपनी निष्ठा के कारण तानाशाही सरकारों के जुल्म के शिकार हुए। संत पापा ने रोमन मिशनरी पुरोहित नाजारेनो लैंसियोती को भी याद किया जिन्हें ब्राजील के माटो ग्रोसो में, धन्य घोषित किया गया; वे भी एक शहीद थे, जिन्होंने सुसमाचार के नाम पर सबसे गरीब लोगों की रक्षा की।
संत पापा ने कहा कि इन साहसी गवाहों की मिसाल और मध्यस्थता पुरोहितों एवं पूरी, कलीसिया के मिशन को मजबूत बनाए रखे।
“मैं फिलीपींस के लोगों को, जो हाल ही में एक जोरदार भूकंप से प्रभावित हुए हैं, अपना सामीप्य व्यक्त करता हूँ। मैं मरनेवालों और उनके परिवारों, घायलों और इस आपदा की वजह से परेशान सभी लोगों के लिए प्रार्थना करता हूँ।”
और अब मैं आप सभी रोम एवं अलग-अलग देशों से आए तीर्थयात्रियों का अभिवादन करता हूँ!”
उन्होंने ख्रीस्त के शिष्यों और काथलिक कलीसिया के बीच बातचीत के लिए अंतरराष्ट्रीय कमीशन के सदस्यों का अभिवादन किया और कहा, “आपके विचार हमें एकता में बढ़ने में मदद करें।”
पोप ने अमरीका के तीर्थयात्रियों को, खासकर न्यू जर्सी और मियामी, फ्लोरिडा में कैरोलटन स्कूल ऑफ द सेक्रेड हार्ट के विश्वासियों की याद की।
और अंत में, उन्होंने सभी को शुभ रविवार की मंगलकामनाएँ अर्पित की।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.
