परमधर्मपीठ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना समझौता पर हस्ताक्षर किया
वाटिकन न्यूज
वाटिकन सिटी, मंगलवार, 16 जून 2026 (रेई) : वाटिकन सिटी स्टेट के गवर्नरेट, परमधर्मपीठ के विरासत के प्रशासन (APSA), फ्रेतेलो सोले फाँडेशन, और ACEA, जो इटली की जानी-मानी ऊर्जा एवं जल उपयोगिताओं में से एक है, ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं। इस समझौता का मकसद रोम के निकट संत मरिया दी गालेरिया के अतिरिक्त क्षेत्रीय क्षेत्र में एक एग्रीवोल्टेइक प्लांट को आगे बढ़ाना है।
10 जून को हस्ताक्षरित इस समझौते में, परियोजना की प्लानिंग और उसे लागू करने में सहयोग के लिए एक ढांचा बनाया गया है, जिसे वाटिकन गवर्नरेट, APSA, और फ्रेतेलो सोले फाँऊडेशन के जरिए विकसित करना चाहता है।
यह पहल पोप लियो 14वें द्वारा 1 जून को जारी एक दस्तावेज के जरिए फ्रतेलो सोले फाऊंडेशन की स्थापना के बाद की गई है। फाउंडेशन को इस परियोजना की देखरेख का काम सौंपा गया है, जिसका मकसद न केवल रोम के पास सांता मारिया दी गलेरिया में मौजूद वाटिकन रेडियो ट्रांसमिशन सेंटर के लिए बिजली देना है, बल्कि वाटिकन सिटी स्टेट की ऊर्जा आवश्यकताओं में भी योगदान देना है।
एग्रीवोल्टेइक प्लांट, पोप फ्राँसिस के प्रेरितिक विश्वपत्र लौदातो सी', प्रेरितिक प्रबोधन लौदाते देयुम और मोतू प्रोप्रियो फ्रतेलो सोले में बताए गए पर्यावरण के सिद्धांतों के अनुसार, नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन को कृषि कार्यों के साथ जोड़ेगा।
परियोजना की तकनीकी मुश्किलों को देखते हुए, ACEA उर्जा, पर्यावरण, पानी और कृषि विभाग में विशेषज्ञों को देकर इस पहल का समर्थन करेगा।
परियोजना के लिए कानूनी ढांचा इटली और वाटिकन सिटी के बीच संत मरिया दी गालेरिया में एक एग्रीवोल्टेइक प्लांट के बारे में हुए समझौता के द्वारा बनाया गया था, जिस पर 31 जुलाई 2025 को हस्ताक्षर किया गया था और इटली ने अप्रैल 2026 में इसे मंजूरी दी थी।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.
