पवित्रतम हृदय का महापर्व
पवित्रतम हृदय के महापर्व के अवसर पर संत पापा लियो 14वें ने विश्वासियों को याद दिलाया कि ईश्वर का प्रेम हर मानव प्राणी के लिए है, चाहे वह कहीं से भी हो।
वाटिकन न्यूज
वाटिकन सिटी, शनिवार, 13 जून 2026 (रेई) : 12 जून को अपनी प्रेरितिक यात्रा समाप्त करते हुए पोप लियो ने अपने एक्स पर लिखा, “आज कलीसिया में, हम येसु के पवित्रतम हृदय का महापर्व मनाते हैं। ख्रीस्तीयों के लिए, येसु का हृदय हर मानव के लिए ईश्वर के करूणावान और असीम प्रेम की निशानी है। हम कहीं से भी हों, ईश्वर का प्रेम सीमा नहीं जानता, कोई भेदभाव नहीं करता, सभी को देता, और हमें एकता में साथ लाता है।” #ApostolicJourney
काथलिक कलीसिया पूरे जून माह में पवित्र हृदय की भक्ति करने का अवसर प्रदान करती है।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.
13 जून 2026, 16:24
