कंसिस्टरी : पहले दिन की चर्चा शांति पर केंद्रित होकर समाप्त हुई
वाटिकन न्यूज
वाटिकन सिटी, शनिवार, 27 जून 2026 (रेई) : 26 जून को पॉल षष्ठम सभागार में आरम्भ हुए असाधारण कंसिस्टरी के दोपहर के सत्र की शुरुआत "वेनेजुएला के दर्दनाक हालात" और हाल ही में आए भूकंप के कई पीड़ितों के लिए प्रार्थनाओं के साथ हुई।
"सत्ता की संस्कृति और प्यार की सभ्यता" विषयवस्तु के इस सत्र में विश्वपत्र मनिफिका हूमानितास के अध्याय पाँच पर चिंतन किया गया। इसकी शुरुआत एक सामूहिक प्रार्थना से हुई और इसका संचालन कार्डिनल पाब्लो वर्जिलियो सियोंगको डेविड ने की, जिन्होंने विश्वास के सिद्धांत के लिए गठित विभाग के अध्यक्ष कार्डिनल विक्टर मानुएल फर्नांडीस को शुरुआती भाषण देने के लिए आमंत्रित किया। पोप लियो 14वें सत्र की शुरूआत में शामिल हुए और आमसभा के अंत में वापस आए।
युद्ध का सामान्यीकरण नहीं किया जा सकता
सभा में चर्चा शुरू हुई। ग्यारह दलों ने सभा में रिपोर्ट पेश की—पहले समूह से आठ और दूसरे समूह से तीन। वाटिकन प्रेस कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, सभी ने आज के समय की चुनौतियों पर बात की, और "सत्ता की संस्कृति की अमानवीय शक्ति, इसकी वैश्विक पहुँच, शक्तिशाली लोगों के तर्क के हिसाब से चलने और युद्ध एवं ध्रवीकरण को सामान्य बनाने के प्रलोभन पर जोर दिया, जो समाज में हिंसा के लिए सहिष्णुता को कम करता है और झगड़ों को सुलझाने के लिए खतरनाक रूप से आसान तरीकों को बढ़ावा देता है।"
इस पृष्टभूमि पर, प्रतिभागियों ने शांति और प्यार की सभ्यता बनाने की जिम्मेदारी पर जोर दिया। उन्होंने लोगों पर केंद्रित भाषा के जरिए—कलीसिया के अंदर से ही—एक भरोसेमंद गवाही देने के महत्व पर भी बल दिया: अर्थात् सुनने, माफ करने, मेल-मिलाप, पुनर्स्थापनात्मक न्याय, और ठोस संकेत पर। उन्होंने कहा कि ऐसी भाषा, झगड़ों में फंसे लोगों के दिलों को छू सकती है, युद्ध से हुए जख्मों को भर सकती है, और कलीसिया के अंदर एकता की तलाश को बढ़ावा दे सकती है।
शांति निर्माण की जिम्मेदारी
चर्चा में इस बात पर भी जोर दिया गया कि कलीसिया के अंदर एकता होना उसकी विश्वसनीयता के लिए जरूरी है, जैसा कि दूसरी आस्था और धर्मों खासकर, इस्लाम के साथ बातचीत में। ऐसे समय में जब उदासीनता का वैश्विकरण लोगों को दूसरों के दुःख के प्रति संवेदनशल नहीं बना रहा है, हर व्यक्ति को शांति लाने की जिम्मेदारी लेने के लिए कहा गया है।
इस संदर्भ में, सभी दलों ने ख्रीस्त और सुसमाचार को विश्वास के केंद्र में रखने की बात कही, जिसमें दुनिया को बदलने की ताकत है जिसे सिर्फ सिद्धांत के रूप में देखने के बदले जीना चाहिए। उन्होंने कलीसिया के असल बुलावे पर भी जोर दिया, यह देखते हुए कि कुछ परिस्थितियाँ सिर्फ ईश्वर की कृपा से ही ठीक की जा सकती हैं। उदाहरण के लिए कई दलों ने पवित्र भूमि और पूर्वी यूरोप में कलीसिया के काम की ओर इशारा किया।
सभा के दौरान चर्चा में राजनीतिक अधिकार की भूमिका पर भी बात हुई, और इसे आर्थिक शक्ति के साथ उसके विषैले संबंध से मुक्त करने की मांग की गई। दूसरी विषयवस्तु में परिवार, शिक्षा, शीघ्र समाधान की मांग से आगे बढ़ने में आनेवाली मुश्किलें और साहसिक सुसमाचार प्रचार की जरूरत शामिल थी। कई दलों ने परमधर्मपीठ की कूटनीति और प्रेरितिक राजदूत की भूमिका की ओर ध्यान खींचा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कलीसिया की आवाज सुनी जाती रहे।
शांति के लिए पोप की अपील के साथ खड़े
इस संदर्भ में, कई प्रतिभागियों ने सिर्फ युद्ध के तर्क से आगे बढ़ने की जरूरत पर जोर दिया, क्योंकि सुसमाचार को जबरदस्ती थोपा नहीं जा सकता, इसके बजाय सही आत्मरक्षा के अधिकार की बात करने की जरूरत है।
सभा के दौरान पोप लियो 14वें को प्रेरितिक विश्वपत्र के लिए, हथियारों से जुड़ी लड़ाइयों की निंदा करने के लिए, और शांति हेतु बार-बार अपील करने के लिए शुक्रिया अदा की गई। चर्चा में संत पेत्रुस की प्रेरिताई (मुनुस पेट्रिनुम) पर भी बात हुई, जो कलीसिया के राजनीतिक अधिकार से मुक्ति की गारंटी है, साथ ही ऐसे प्रतीकात्मक चिन्हों की आवश्यकता पर भी बात हुई जो आज के समय में शांति के स्पष्ट संकेत के रूप में काम कर सकें।
जिम्मेदारी हेतु बुलावा
सत्र कई व्यक्तिगत दखल के साथ समाप्त हुआ। कुछ कार्डिनलों ने कंसिस्टरी द्वारा बातचीत के मौके के लिए शुक्रिया कहा, साथ ही प्यार की सभ्यता को बढ़ावा देने के लिए दूसरे धर्मों के नेताओं के साथ मिलकर काम करने की अहमियत को दोहराया।
कुछ प्रतिभागियों ने प्रेरितिक विश्वपत्र में पोप द्वारा गुलामी की निंदा करने में कलीसिया की देरी को स्पष्ट रूप से मानने पर कई लोगों की प्रतिक्रिया के बारे बताया – उन्होंने कहा कि इन शब्दों ने उनके दिल खोल दिए।
कार्डिनलों ने जोर दिया कि प्रेरितिक विश्वपत्र अपने आप में कार्डिनलों के लिए एक निमंत्रण है कि वे शांति निर्माण की जिम्मेदारी को अपनाये, इसमें 1986 में असीसी में संत पापा जॉन पॉल द्वितीय द्वारा बुलाए गए विश्व शांति दिवस जैसे प्रतीकात्मक पहल शामिल थे।
पोप लियो शाम करीब 7:30 बजे, अंतिम प्रार्थना के लिए लौटे, जिसके साथ सत्र समाप्त हुआ।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.
