पोप : एकता और विविधता में सुसमाचार के आनन्द का साक्ष्य दें
वाटिकन न्यूज
मैड्रिड, मंगलवार, 9 जून 2026 (रेई) : पोप लियो 14वें ने 8 जून को सांतियागो बर्नब्यू स्टेडियम में मैड्रिड के महाधर्मप्रांतीय समुदाय से मुलाकात की। समुदाय के विभिन्न लोगों का साक्ष्य सुनने के बाद पोप ने उन्हें अपना संदेश दिया।
विश्वास का गीत
यह शाम विश्वास का एक बड़ा गीत बन गई है, और मुझे खुशी है कि मैं आपकी आवाज में ईश्वर की प्रशंसा कर रहा हूँ और ऐसे खूबसूरत कलीसियाई परिवार के रिश्तों को मजबूत कर रहा हूँ, जो बहुध्वनि की कला सीख रहा है, यानी अलग-अलग लय में समरूपता लाने की।”
पोप ने कहा, “हमारे दिलों को गाना चाहिए — यानी, हमें दूसरों के साथ उनके अर्थ को समझते हुए घटनाओं और परिस्थितियों का मतलब निकालना चाहिए। कलीसिया के लिए, यह अवसर धर्मविधि के माध्यम से आता है, उन घटनाओं की बड़ी यादगारी में जिन्होंने हमें बचाया।”
संत पापा ने गाने को जीवन में आवश्यक बतलाया जो हमें दूसरों के साथ शामिल करता है। संस्कृति को चुनौती देता और उसे खुला एवं लगातार बदलते रहने के लिए कहता है। उन्होंने उपस्थित विश्वासियों से कहा, “आप एक धर्मप्रांतीय कलीसिया हैं जो ऐसे लोगों के बीच है जिन्हें संगीत, नृत्य और साथ रहना पसंद है, लेकिन जो झगड़े, हार मानने और कभी-कभी निराशा का भी सामना करते हैं। इन परिस्थितियों में, सुसमाचार उम्मीद का रास्ता खोल सकता है। आप एक महान यूरोपियन देश की राजधानी में सुसमाचार की गवाही देते हैं, जो संस्थान और संगठन की जगह है जहाँ वर्तमान और भविष्य के लिए जरूरी फैसले लिए जाते हैं। यह जगह लाखों पर्यटकों और उन भाई-बहनों के लिए भी है जो नए मौकों की तलाश में आते हैं।”
पोप ने कहा, “आपकी खुशी फैलनेवाली बन जाएगी अगर आप इसे पलभर की भावना से एक स्थिर जीवन में बदल दें, एक गहरी भावना में जो लोगों, दलों और धर्मप्रांतीय समुदाय को नया कर दे। यह कोई संयोग नहीं है कि प्रेरितों ने कलीसियाओं को अपने पत्रों में आनंदित होने के लिए आमंत्रित किया, मानो कि यह कोई आदेश हो। यह इवेंजेली गौदियुम (सुसमाचार का आनंद) है, एक प्रत्युत्तर जिसे हम येसु ख्रीस्त में ईश्वर के कार्यों के लिए एक साथ गा सकते हैं। उनके जीवन, मृत्यु और पुनरूत्थान ने उन लोगों के लिए इतिहास को देखने का नजरिया हमेशा के लिए बदल दिया है जो उनसे मिले और उनका अनुसरण किया, भले ही अलग-अलग तरीकों से और अलग-अलग रास्तों पर। आज भी, ख्रीस्त का प्यार हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है (2 कोर. 5:14)। हमें जिम्मेदार कार्य करने के लिए आमंत्रित करता है।
बपतिस्मा की परिवर्तनकारी शक्ति
जी हाँ, प्यारे भाइयो और बहनो, जैसा कि आप में से कुछ ने आज शाम गवाही दी, बपतिस्मा सच में जीवन बदल देता है। हमारी समझ, पृष्टभूमि और प्राथमिकताएँ मसीह में एक साथ आती हैं और उनसे जीवन पाती हैं, जैसे दाखलता से डालियाँ। इसका मतलब है कि जो कुछ पहले से हमारे अंदर था, वह बदल जाता है और एक व्यक्तिगत उपहार नहीं रह जाता।
यह अब सबकी भलाई की सेवा की ओर उन्मुख हो जाता है। हमें इस बात से नहीं डरना चाहिए कि इससे एकरूपता आयेगी। इस मामले में, नया व्यवस्थान, अपनी अलग-अलग आवाजों से, अलग-अलग तरह के लोगों में मेल-जोल का सबूत देता है — यह समझ बबेल में खो गई थी। बाइबिल के अनुसार, वहाँ हर कोई एक अधिनायकवादी, पूरी तरह से मानवीय परियोजना के लिए मजबूर था और अंत में अपने पड़ोसी को समझने में नाकाम रहा।
विविधता में एकता
अपने प्रेरितिक विश्व पत्र मनिफिका उमानितास में पोप ने भ्रम के विकल्प के रूप में नहेमियाह की छवि को प्रस्तुत किया है। नहेमियाह ने येरूसालेम की दीवारों को फिर से बनाने में पूरे समुदाय को शामिल किया था। पोप ने कहा, “आज पुनः निर्माण का मतलब है यह पहचानना कि आवाजों और नजरियों की बहुलता, एवं बोली जानेवाली भाषाओं की विविधता भले ही भ्रम की याद दिलाते हैं, लेकिन एक अच्छी संभावना उभरती है। असल में, एक साथ बनाने, विविधता को एक संसाधन में बदलने और सुनने एवं बातचीत की आम भूमि, पर न्याय और भाईचारा उत्पन्न किया जा सके। इस साझा काम के अंदर, ख्रीस्तीय विश्वासी ईश्वर की ओर कामों को निर्देशित करने की अपनी खास भूमिका खोजते हैं ताकि, बहुलता अव्यवस्था में न बदल जाए, और सिनॉडालिटी के अभ्यास द्वारा, यह एक ऐसी जगह बने जहाँ मानव अपनी मजबूत नींव और अपने आखिरी लक्ष्य को फिर खोज सकें।” (नंबर 10)
पोप ने गौर किया कि कलीसिया और एक शहर के बीच एक खास रिश्ता होता है, और हमारे बदलते समय में यह और भी अधिक जरूरी है। निश्चय ही, यह रिश्ता सामाजिक हस्ताक्षेप के माध्यम से एवं काम के सिलसिले में असली लोगों के बीच आकार लेता है, लेकिन अलग-अलग समुदायों, संघों और आस-पड़ोस के संगठनों के माध्यम से भी बनता है।” इस संदर्भ में पोप ने चिंता व्यक्त की कि “बड़े शहरी इलाकों में ख्रीस्तीय मिशन के एक खास नजरिए की जरूरत है, जहाँ एक “नई संस्कृति उत्पन्न हुई और बढ़ रही है” (पोप फ्राँसिस, इवेंजेली गौदियुम, 73), जो तेजी से स्पष्ट होती जा रही है। इस विचार को सिनॉडल यात्रा के दौरान स्पष्ट और गहरा किया गया, ताकि हम एक-दूसरे को जान सकें और उन परिस्थितियों में एक-दूसरे को और गहराई से सुन सकें जहाँ धर्मप्रांतीय समुदाय मौजूद हैं। सबसे जरूरी सवाल है: क्या हम ख्रीस्तीयों के रूप में कौन हैं और क्या करते हैं, वह उन स्थानों में “जहाँ नई कहानियाँ और मिसालें बन रही हैं,” पहुँच रही है? क्या हम “हमारे शहरों की सबसे गहरी आत्मा” (नंबर 74) तक पहुँचते हैं? जवाब देना मुश्किल हो सकता है, लेकिन अगर हम मिलकर सच की तलाश करें तो यह संभव है।
दयालुता
इसी कारण से, यह बहुत जरूरी है कि हम ऐसे दल या माहौल में बिखरे या बंद न रहें जहाँ हम पहले से सुरक्षित महसूस करते हैं, ऐसे लोगों के बीच जो हमेशा एक ही धुन गाते हैं। शहर के दिल तक पहुँचने के लिए, हमें यह जागरूकता पैदा करनी होगी कि सच एक जैसा होता है और पुनर्जीवित प्रभु से मिलने की इच्छा जगाता है, जो हमेशा हमसे आगे चलते हैं। वे हमसे पहले हैं और शायद वहाँ पहले से मौजूद हों जहाँ हमने अभी तक उन्हें नहीं ढूँढा है। असल में, उन्हें ढूँढना और उनका अनुसरण करना ही वह शर्त है जिससे हम उसे दूसरों को दिखा सकें; नहीं तो, कोई प्रचार नहीं होता। आज हम इसे पहले से बेहतर समझ सकते हैं। दूसरी जगहों की तुलना में, बड़े शहरों में, हमें कभी-कभी लगता है कि हमारे पास सुरक्षित पहुँच के लिए मैप नहीं हैं। इसलिए हमें दया की आध्यात्मिक कला को फिर से सीखना होगा, जिसके बिना सुसमाचार का प्रचार करना बेपरवाह और बेअसर दोहराव बन सकता है, जिससे निराशा और अविश्वास की गुंजाइश रहती है।
संत पापा ने मैड्रिड की स्थिति पर ध्यान देते हुए कहा, “प्यारे भाइयो और बहनो, मैड्रिड एक बड़ा शहर है जहाँ अलग-अलग परंपराएँ और “आत्माएँ” एक साथ मौजूद हैं। ईश्वर यहाँ रहनेवाले हर एक के दिल को जानते हैं। वे उन्हें वैसे ही जानते हैं जैसे सिर्फ वे ही जान सकते हैं, प्यार से और स्वतंत्रता से। वे बहुत दयालु हैं और चाहते हैं कि हर कोई मुक्ति पाये। वे इसे इस हद तक चाहते हैं कि एक शरीरधारी बने और दुनिया के सारे पाप, बुराई एवं नकारात्मकता को अपने ऊपर ले लिया। वे येसु ख्रीस्त हैं। सुसमाचार हैं, जिनकी कृपा जो हमें मिली है और जिसे हमें सबके साथ बाँटने के लिए बुलाया गया है! क्योंकि सभी लोग, बिना किसी अपवाद के, जीवन के लिए बने हैं, और जीवन की परिपूर्णता के लिए। एक बड़े शहर में कलीसिया की मौजूदगी मुक्ति के इस रहस्य की एक कहानी है।” संत पापा ने योना के ग्रंथ को व्यक्तिगत और अपने समुदायों में पढ़ने का प्रोत्साहन दिया। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि यह कोई संयोग नहीं है कि प्रेरितों ने शहरों में नयी कलीसिया की शुरू की, जहाँ उन्हें न सिर्फ तिरस्कार मिला बल्कि स्वीकृति भी मिली, क्योंकि शहरों में ही लोग अलग-अलग तरह के लोगों और बदलाव का सामना करने के ज्यादा आदी होते हैं।
प्रेरितिक सलाह
संत पापा ने मैड्रिड के महाधर्मप्रांतीय समुदाय को प्रोत्साहन देते हुए कहा, “किसी चीज से परेशान न हों; किसी चीज से डरें नहीं! एक साथ, एक धर्मप्रांतीय कलीसिया के रूप में, आप एक सुसमाचार का साक्ष्य दें जो मानवता की सबसे उत्तम शक्तियों का प्रयोग करे जो छवियों और शब्दों से भरी हुई है, फिर भी इंसाफ के लिए भूखी और सच की प्यासी है। उन लोगों की बढ़ती संख्या पर भरोसा रखें जो विश्वास में लौटते हैं या बड़े होने पर पहली बार इसे जानते हैं। नई शुरुआत का स्वागत करने के लिए तैयार रहें, एक विकल्प के तौर पर नहीं, बल्कि मिशन के नियम के रूप में। पल्ली और धर्मप्रांत समिति में हिस्सा लेने का इससे कम कोई मकसद नहीं है: हर इंसान की समझ को ध्यान से सुनकर तालमेल बिठाना है कि आत्मा कलीसिया से क्या कहती है। उन्हें सिर्फ नौकरशाही औपचारिकताएँ तक सीमित करना दुख की बात होगी। वे समझदारी के लिए एक दूसरे को सुनने के स्थान हैं, जिसके बिना न सिर्फ हर इंसान अपने रास्ते पर चलता है, बल्कि हम यह समझने में नाकाम रहने की जोखिम भी उठाते हैं कि प्रभु हमसे क्या चाहते हैं, वे हमसे क्या उम्मीद करते हैं, और हमसे किस तरह का मनपरिवर्तन चाहते हैं। जब हम इन जगहों पर होते हैं, तो उपासना जीवन बन जाती है, और लोगों के बीच भाईचारे के बंधन एवं एकजुटता की परियोजनाएँ शुरू होती हैं।
सामुदायिक आत्मपरख के अभ्यास को एक महान अवसर के रूप में पहचानने की सलाह देते हुए, जिसको सिनॉडालिटी उनकी प्रेरिताई में प्रदान करती है। संत पापा ने पुरोहितों से कहा, “प्यारे भाइयों, जरूरी बातों से भटके बिना, अपने लोगों के साथ नियमित रुककर आस-पड़ोस के जीवन, सांस्कृतिक बदलाव, सामाजिक तनाव और कलीसिया के कार्यों को सुसमाचार की रोशनी में समझना आपकी प्रेरिताई को बेहतर करेगा और सांत्वना देगा। यह हर इंसान और हर समुदाय को अकेलेपन से बाहर निकलने और पवित्र आत्मा के आनन्द का अनुभव करने में भी मदद करेगा। सच में, जब हम कलीसिया के जीवन को एक रूटीन बना देते हैं जिसमें हर कोई अपनी आदतों और भूमिका में बंधा रहता है, तो हमारे पास आत्मा की कमी होती है। आत्मा बुलाहटों को जगाती है और उन्हें जोड़ती है, कभी-कभी उथल-पुथल, चर्चा और एक नए निर्देश की तलाश का कारण बनती है। इन सबसे डरें नहीं, बल्कि इसका मजा लें।
सुसमाचार का संगीत
विभिन्न लोगों के साक्ष्यों को याद करते हुए पोप ने कहा कि आज रात हमने जो कहानियाँ सुनीं, वे हमें बताती हैं कि इस कलीसिया में कितना जीवन है। एक व्यक्ति ने यह गवाही दी: “मैं बिना किसी शक के कह सकता हूँ कि मैं कलीसिया से, ईश्वर के परिवार से बहुत प्यार करता हूँ, जहाँ हम सभी के लिए जगह है।” दूसरे ने कहा: “मुझे बहुत खुशी और जिम्मेदारी महसूस हुए जब मैं समुदाय का एक अधिक सक्रिय सदस्य बन गया और कलीसिया के बाकी सदस्यों के साथ अपनी खूबियाँ शेयर कीं।” और अन्य लोगों ने कहा: “हमारे लिए, इन कार्यक्रमों में सेवा करना, न सिर्फ मदद करने का एक तरीका है, बल्कि हमें मिले सारे प्यार और समर्थन को वापस देने का भी एक माध्यम है।” प्यारे भाइयो और बहनो, कलीसिया को देखें! सुसमाचार के संगीत पर गौर करें, उसकी ज़बरदस्त लय को देखें। जब यह दिल तक पहुँचता है, तो लोगों को ऐसा महसूस होता है कि उनका खुले हाथों से स्वागत किया गया है, जैसे हमारी बहन जो पेरू से मैड्रिड आई थी। उसके और उसके परिवार की तरह कई लोग शुरू में पास आने से डरते हैं, क्योंकि उन्होंने भेदभाव और निराशा के बारे में सुना है। दया, भले ही वह कुछ ही लोगों से आए, बहुतों के डर को दूर कर सकती है। सबके लिए, एक खुली बाइबिल की तरह बनें: ईश्वर का वचन आपको चेहरों और जीवन में मिले। प्यार, सच में, वह भाषा है जो सबको घर जैसा महसूस कराती है। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.
