खोज

संत पापा लियो 14वें अपने बुधवारीय आमदर्शन समारोह के अवसर  पर विश्वासियों के बीच संत पापा लियो 14वें अपने बुधवारीय आमदर्शन समारोह के अवसर पर विश्वासियों के बीच  (ANSA)

संत पापा लियो : कलीसिया इतिहास को सुसमाचार के नज़रिए से देखती है

संत पापा लियो 14वें ने बुधवार को सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर कलीसिया के मिशन जीवन को नुकसान पहुंचाने वाली हर चीज़ के खिलाफ़ आवाज़ उठाया और अपना नवीकरण करने हेतु आह्वान किया।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, बुधवार 6 मई 2026 : संत पापा लियो 14वें अपने बुधवारीय आमदर्शन समारोह के अवसर पर द्वितीय वाटिकन महासभा का कलीसियाई धर्मसिद्धांत, लुमेन जेन्सियुम  में बताए गए कलीसिया के आखिरी समय के पहलू पर विचार किया, और इस संदर्भ में, उन्होंने कहा कि'कलीसिया का मिशन जीवन को नुकसान पहुंचाने वाली हर चीज़ के खिलाफ़ आवाज़ उठाना है। कलीसिया को 'साफ़-साफ़ बोलने का मिशन दिया गया है कि हर उस चीज़ को नकार दिया जाए जो जीवन को नुकसान पहुँचाती है और उसके विकास को रोकती है' और 'बुराई के सभी रूपों की निंदा की जाए।'

इसी के मद्देनजर संत पापा ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर लिखा : “कलीसिया इतिहास को सुसमाचार के नज़रिए से देखती है और ईश्वर के तीर्थयात्रियों के तौर पर सभी बुराइयों के खिलाफ़ मज़बूती से बोलती है। साथ ही, वह लगातार बदलाव की ज़रूरत को मानती है ताकि वह अपने मिशन को ठीक से पूरा कर सके। एक ही संस्था के सदस्यों के रुप में, हम अपना नवीकरण करने के लिए बुलाये गये हैं।”। #आम दर्शन समारोह

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

06 मई 2026, 16:33