संत पापा: मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं पोम्पेई में आने वाला पहला धन्य व्यक्ति हूँ
वाटिकन न्यूज
पोम्पेई, शुक्रवार 08 मई 2026 : संत पापा लियो 14वें पोम्पेई में “उदारता के मंदिर (टेंपल ऑफ चारिटी)” के प्रतिनिधियों और तीर्थस्थल के उदार कार्यों में हाथ बटानेवालों से मिलने और संदेश देने के बाद खुली कार से शहर का दौरा करते हुए सुबह 10.00 बजे बरतोलो लोंगो प्राँगण पहुँचें।
हमारी माँ हमेशा हमारे साथ हैं
पवित्र मिस्सा के लिए तैयार वेदी के सामने संत पापा ने वहाँ उपस्थित सभी विश्वासियों का आभिवादन करते हुए संत पापा ने कहा, “धन्यवाद, धन्यवाद! सभी को शुभ प्रभात! शुभ प्रभात, पोम्पेई! आपकी मौजूदगी के लिए धन्यवाद। जल्द ही हम पवित्र मिस्सा समारोह मनायेंगे, येसु ख्रीस्त और यूखरिस्त के साथ यह खूबसूरत मुलाकात। येसु हमेशा हमारे साथ चलते हैं, हमारे करीब। और यहाँ इस तीर्थालय में, हम अच्छी तरह जानते हैं कि हमारी माँ हमेशा हमारे साथ हैं! हमारी माँ मरिया प्यार के साथ अपनी मध्यस्थता, अपने बच्चों के साथ हमेशा, हमारे साथ हैं। इस भरोसे के साथ, हम एक साथ प्रार्थना करेंगे और येसु ख्रीस्त में बप्तिस्मा प्राप्त के शिष्य होने की खुशी मनाएंगे। हम सभी दुनिया में ख्रीस्त की उपस्थिति को प्रकट करने हेतु बुलाये गये हैं। धन्यवाद, धन्यवाद। जल्द ही मिलते हैं।” इतना कहने के बाद संत पापा गिरजाघर के अंदर गये।
तीर्थालय के प्रवेश द्वार पर, रेक्टर, मोनसिन्योर पास्क्वाले मोचेरिनो संत पापा का स्वागत किया और उपासना के लिए क्रूस और छिड़कने के लिए पानी दिया। संत पापा गिरजाघर में प्रवेशकर वहाँ उपस्थित बीमार और विकलांग लोगों का अभिवादन करते हुए आगे बढ़े।
येसु हमेशा हमारे साथ हैं
संत पापा ने तीर्थालय में बीमार और विकलांग लोगों का अभिवादन कर कहा, “सभी को शुभ प्रभात। येसु ख्रीस्त की जय हो।
कितना खूबसूरत दिन है! आज प्रभु ने हम सबको कितनी दुआएं दी हैं। मैं खुद को सबसे पहले धन्य महसूस कर रहा हूँ कि मैं इस सालगिरह पर, प्रार्थना के दिन, हमारी माता के तीर्थालय में आ पाया हूँ। यहाँ आने के लिए आप सभी का धन्यवाद।
अब हम पवित्र मिस्सा समारोह मनाने की तैयारी कर रहे हैं। आप यहाँ से, अपनी स्क्रीन पर देख सकते हैं। हम सभी येसु ख्रीस्त में, हमारी माँ मरियम में, इस खूबसूरत दुआ में, इस खूबसूरत दिन में एकत्रित हुए हैं, येसु आज भी हमारे करीब आते हैं; येसु, जो हमेशा हमारे साथ हैं, हमारे साथ चलते हैं। ईश्वर आप सभी को आशीर्वाद दें।"
उसके बाद संत पापा पवित्र संस्कार के सामने कुछ देर मौन प्रार्थना किया और तीर्थस्थल के संस्थापक संत बारतोलो लोंगो को समर्पित प्रार्थनालय गये उनके पार्थिव शरीर के सामने श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रार्थना किया। उसके बाद संत पापा मेल-मिलाप चैपल में तीर्थस्थल के पुरोहितों से मुलाकात किया।
कार्यक्रम के अनुसार, 10.30 बजे संत पापा लियो ने बारतोलो लोंगो प्राँगण में ख्रीस्तयाग समारोह शुरु किया।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here
