खोज

2026.05.06 लेबनान के 10 पुरोहितों के साथ एक वीडियो कोल में संत पापा लियो 14वें 2026.05.06 लेबनान के 10 पुरोहितों के साथ एक वीडियो कोल में संत पापा लियो 14वें 

पोप लियो ने दक्षिणी लेबनान के पुरोहितों से वीडियो कोल पर बात की

लेबनान के प्रेरितिक राजदूत महाधर्माध्यक्ष पाओलो बोर्जा के साथ मुलाकात के दौरान, पोप लियो ने लेबनान के दक्षिणी इलाकों के करीब दस पुरोहितों को वीडियो-कॉल किया और उन्हें हिम्मत दी एवं अपनी प्रार्थनाओं का आश्वासन दिया।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 7 मई 2026 (रेई) : बुधवार, 6 मई को सुबह करीब 9:45 बजे, दक्षिणी लेबनान के गांवों के पल्ली पुरोहित आश्चर्य से भर गये, जब उन्हें पोप लियो 14वें का वीडियो कॉल आया।

स्क्रीन पर करीब दस अलग-अलग पुरोहितों के चेहरे दिख रहे थे, और बीच में पोप लियो थे। वीडियो कॉल कुछ ही मिनटों तक चली, लेकिन उन्होंने आश्चर्य से एक-दूसरे का अभिवादन किया और मुस्कुराया। ये गांव इस्राएल की सीमा पर हैं और मिसाइलों एवं बमबारी से तबाह हो रहे हैं।

पोप ने पुरोहितों को "जो वे कर रहे हैं" उसके लिए "हिम्मत" दिया। उन्होंने उन्हें "अपनी प्रार्थनाओं" का आश्वासन देते हुए उन्हें अपना प्रेरितिक आशीर्वाद दिया।

पोप लियो 14वें ने अपने पास्का संदेश में दक्षिणी लेबनान के डेबेल के लोगों और युद्ध के नतीजों से जूझ रहे सभी लोगों के प्रति अपना आध्यात्मिक सामीप्य व्यक्त किया।

हिम्मत और सामीप्य

लेबनान के पुरोहितों के साथ वीडियो कॉल बुधवार सुबह वाटिकन के प्रेरितिक पैलेस में पोप और लेबनान के प्रेरितिक राजदूत महाधर्माध्यक्ष पाओलो बोर्जा के बीच हुई मुलाकात के दौरान हुई।

कई महीनों से, प्रेरितिक राजदूत उन सीमावर्ती इलाकों में उदार संगठनों के साथ, खाद्य पदार्थों, जरूरी चीजों, साथ ही दिलासा देनेवाले शब्दों के द्वारा और कलीसिया एवं पोप का सामीप्य लाने के लिए काम कर रहे हैं।

यह सामीप्य आज पोप लियो के वीडियो कॉल के साथ और भी ज्यादा स्पष्ट हो गया। दिसंबर 2025 में, वे अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर लेबनान गए थे।

नागरिक और कलीसियाई प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के जरिए पोप लियो युद्ध से जूझ रहे देश के हालात पर करीब से नजर रख रहे हैं, साथ ही वाटिकन का समर्थन भी सुनिश्चित कर रहे हैं।

उम्मीद की एक किरण

मंगलवार को, प्रेरितिक राजदूत ने पुरोहितों को एक ग्रुप, “दक्षिण के पुरोहित,” बनाने और अगले दिन रोम से आने वाले अभिवादन के लिए लगभग 9:30–9:45 बजे के बीच मौजूद रहने को कहा था। टायर के ग्रीक-काथलिक धर्माध्यक्ष और विकर जनरल भी मौजूद थे।

कुछ पुरोहितों ने इस संभावित सरप्राइज को भांप लिया था, जैसे कि फादर टोनी एलियास, जो रमीश के पल्ली पुरोहित हैं, यह गाँव इस्राएल से सिर्फ एक जंगल से अलग है।

उन्होंने वाटिकन न्यूज को बताया, “यह बहुत बढ़िया था।” “पोप ने हमें हिम्मत दी, कहा कि वे हमारे लिए प्रार्थना करते हैं, हमारा साथ देते हैं, और उन्होंने अपना आशीर्वाद दिया, इस उम्मीद में कि शांति जल्द ही आ जाएगी।” यह कॉल कुछ ही मिनटों तक चली, लेकिन फादर टोनी ने कहा, “यह उम्मीद और भरोसे की एक किरण थी जिसकी बहुत जरूरत थी।”

पोप लियो के अलावा, दक्षिण के पुरोहितों की ओर ध्यान देने में महाधर्माध्यक्ष बोर्जा भी हैं। एलियास कहते हैं, “वे दान करते हैं, वे खतरों से गुजरते हैं, बमबारी और बर्बाद सड़कों से, विस्फोटित घरों के बीच से गुजरते हैं।” “उनमें मुझे उनके संरक्षक संत, संत पौलुस का मिशन दिखता है।”

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

07 मई 2026, 15:23