संत पापा लियो ने सूडान गणराज्य के प्रधानमंत्री से मुलाकात की
वाटिकन न्यूज
वाटिकन सिटी, सोमवार 11 मई 2026 (रेई) : संत पापा लियो 14वें ने सोमवार सुबह वाटिकन के प्रेरितिक भवन में सूडान गणराज्य के प्रधानमंत्री, श्री कामिल एल-तैयब इदरीस अब्देलहाफ़िज़ से मुलाकात की।
इसके बाद प्रधानमंत्री ने राज्य सचिवालय में वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन और वाटिकन के राज्यों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ संबंधों के उप-सचिव, मोन्सिन्योर मिहाइटा ब्लाज से मुलाकात की।
वाटिकन प्रेस ऑफिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, राज्य सचिवालय में बातचीत अच्छी रही और इसमें वाटिकन और सूडान के बीच अच्छे संबंधों को स्वीकार किया गया। इसमें बताया गया कि चर्चा देश की भलाई के लिए स्थानीय कलीसिया के महत्वपूर्ण योगदान और पिछले तीन सालों से युद्ध से जूझ रहे सूडान में चल रहे गंभीर संकट पर केंद्रित थी।
इस बारे में बयान में आगे कहा गया कि "युद्धविराम करने, लोगों की मदद करने और सूडान के सभी पक्षों के बीच ईमानदारी से बातचीत शुरू करने की तुरंत ज़रूरत पर ज़ोर दिया गया, जिसका मकसद लड़ाई खत्म करना और मिलकर शांति बनाना है।"
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here
