इटली में आए खतरनाक भूकंप के 50 साल बाद, संत पापा ने पीड़ितों को याद किया
वाटिकन न्यूज़
वाटिकन सिटी, सोमवार 04 मई 2026 : संत पापा लियो ने उत्तरी इटली के फ्रिउली में आए भूकंप से प्रभावित लोगों के लिए अपनी आध्यात्मिक नज़दीकी ज़ाहिर की। यह बात उन्होंने इस आपदा की 50वीं बरसी पर भेजे गए एक टेलीग्राम में कहा। फ्रिउली के लोगों और उदीने के मेट्रोपॉलिटन महाधर्माध्यक्ष रिकार्डो लांबा को भेजे गए इस संदेश में, संत पापा ने कहा है कि वे पीड़ितों की याद में आयोजित "कार्डिनल मत्तेओ ज़ुप्पी की अध्यक्षता में आयोजित यूखारीस्तीय समारोह में आध्यात्मिक रूप से शामिल हैं।"
संत पापा अपने पाठकों को पीड़ितों के परिवारों के लिए अपनी प्रार्थनाओं का भरोसा भी देते हैं और "अपने प्रियजनों को खोने का दुख मना रहे लोगों को सांत्वना देते हैं।
कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन द्वारा हस्ताक्षर किये गये इस टेलीग्राम में आपदा के दौरान उभरी एकजुटता की लहर को भी दिखाया गया है। संत पापा ने "अलग-अलग देशों के उन सभी लोगों को धन्यवाद दिया जिन्होंने मदद किया," और "स्थानीय समुदायों के अथक काम" की तारीफ़ की। संदेश में कहा गया है कि इस लामबंदी से “सामान्य जीवन में तेज़ी से वापसी” और “आदर्श पुनर्निर्माण” संभव हुआ, जिसे “नगर के पुनर्जन्म का मॉडल” कहा गया।
संत पापा ने “इटली और विदेशी समुदायों द्वारा उन दर्दनाक हालात में दिखाई गई इंसानी और ख्रीस्तीय एकता” पर ज़ोर दिया और उम्मीद जताई कि “इस दुखद घटना की याद भाईचारे और दान के मूल्यों के लिए एक नई प्रतिबद्धता को प्रेरित करेगी।”
अंत में, संत पापा ने “फ्रिउली की पूरी आबादी को कुंवारी मरियम की ममतामयी सुरक्षा” के साथ-साथ संरक्षक संतों हर्मागोरस और फ़ोर्तुनातुस की सुरक्षा में सौंप दिया।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here
